Skip to content
March 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Road Naming Dispute : राजसमंद में सड़क नामकरण पर भड़का सर्वसमाज, द्वार पर आए कलक्टर, पांच थानों का जाब्ता तैनात

Parmeshwar Singh Chundwat December 23, 2025 1 minute read

Rajsamand Road Naming Dispute राजसमंद शहर में सड़क नामकरण से उपजे विवाद पर मंगलवार दोपहर बाद सर्वसमाज के लोग एकत्रित हुए। महाराणा प्रताप उद्यान में सर्वसमाज की बैठक के बाद सौ फीट रोड से सभी लोग जुलूस के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय होकर कलक्ट्री के द्वार पर पहुंचे, जहां नगरपरिषद आयुक्त व पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा मुख्य द्वार पर पहुंचे और लोगों का ज्ञापन लिया। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल से चैम्बर में वार्ता की, जिसमें पुलिस जांच बदलने, नगरपरिषद कार्मिक- अफसर पर कार्रवाई करने और दो दिन में महाराणा राजसिंह मार्ग पर बोर्ड लगवाने का जिला कलक्टर ने आश्वासन दिया, तब आक्रोशित सर्वसमाज शांत हुआ। इस तरह चार घंटे तक जिला कलक्ट्री में गहमागहमी का माहौल बना रहा। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर पांच थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। Rajsamand Police

IAS Arun kumar Hasija : क्षत्रिय महासभा, करणी सेना एवं ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर में जिला कलक्ट्री के पास स्थित महाराणा प्रताप उद्यान में सर्वसमाज के लोग एकत्रित हुए। उद्यान परिसर में सर्वसमाज की बैठक हुई, जिसमें क्षत्रिय महासभा के महेंद्रसिंह चौहान ने 30 नवंबर 2025 को पचास फीट रोड का नामकरण आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग के रूप् में लोकार्पण के साथ उपजे विवाद में नगरपरिषद की लापरवाही बताई। चौहान ने कहा कि पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल द्वारा नगरपरिषद आयुक्त को अवगत करवाने के बावजूद उस मार्ग का अहिंसा मार्ग के रूप में लोकार्पण कर दिया। नगरपरिषद व प्रशासन को चेतावनी पत्र देने के बावजूद नगरपरिषद आयुक्त द्वारा माफी तक नहीं मांगी गई, जिससे बालकृष्ण स्टेडियम में भरत दवे व कुछ युवाओं ने स्याही फेंकी, लेकिन नगरपरिषद आयुक्त द्वारा सफाईकर्मियों से बेरहम मारपीट करवाई और फिर झूठा एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करवा दिया। साथ ही शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया और भरत दवे की तरफ से जो रिपोर्ट दी गई, उस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद सर्वसमाज के लोग सौ फीट रोड से पैदल रवाना हुए, जो नगरपरिषद आयुक्त, सभापति व पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए सीएमएचओ कार्यालय, भारत माता उद्यान के सामने होकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिला कलक्ट्री के मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां युवराजसिंह दोवड़ाई ने ज्ञापन पढ़कर सर्वसमाज को सुनाया। साथ ही नगरपरिषद के कतिपय कार्मिक द्वारा झूठी रिपोर्ट को वापस लेने, आयुक्त ब्रजेश राय व स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीराज गर्ग को हटाने, कांकरोली थाने में दर्ज एफआईआर की जांच नाथद्वारा या कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक से करवाने, भरत दवे की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। उसके बाद आक्रोशित लोग जिला कलक्टर को मुख्य द्वार पर आने की बात पर अड़ गए। बाद में कलक्टर अरुण कुमार हसीजा व एसडीएम ब्रजेश गुप्ता द्वार पर पहुंचे और लोगों का ज्ञापन लिया। फिर विस्तृत चर्चा के लिए सर्वसमाज का प्रतिनिधि मंडल जिला कलक्टर से मिला, जहां सभी लोगों ने अपनी समस्या, शिकायत, आक्रोश जताते हुए पुलिस व नगरपरिषद के प्रति नाराजगी जिला कलक्टर के समक्ष व्यक्त की। इस पर कलक्टर ने शिकायत को सुनने के बाद प्रत्येक मांग पर दो दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब सर्वसमाज के लोग शांत हुए। Police Deployment Rajsamand Protest

Rajsamand Protest Latest News : इस दौरान महेंद्रसिंह चौहान, एडवोकेट भरत पालीवाल, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष कुलदीपसिंह ताल, ब्रह्मशक्ति मेवाड़ अध्यक्ष योगेश पालीवाल, कैलाश पालीवाल केलवा, वैभवराजसिंह चौहान, बलवीरसिंह, करणी सेना अध्यक्ष हिम्मतसिंह चुंडावत, भगवतीलाल पालीवाल, करणी सेना उदयपुर जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह चुंडावत, करणी सेना अध्यक्ष सोहनसिंह गांवगुड़ा, हरदयालसिंह चौहान, संदीप श्रीमाली, लालसिंह कितावत, भरत पालीवाल, चतरसिंह राजावत, जवाहरलाल जाट सहित सैकड़ों की तादाद में सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

पांच थानों का पुलिस जाब्ता किया तैनात

Collector Assures Action Rajsamand : सर्वसमाज के आक्रोश को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया। कलक्ट्री के दोनों द्वार से लेकर मुख्य द्वार तक पुलिस तैनात रही। राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपालसिंह के साथ कांकरोली, राजनगर, देलवाड़ा, कुंवारिया, महिला थाने के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा तो फिर आंदोलन

Rajsamand Municipal Council Controversy सड़क नामकरण विवाद तो आचार्य महाश्रमण द्वारा अहिंसा मार्ग के प्रस्ताव को सरेंडर करने के साथ इश्यू खत्म हो गया, जिसका सर्वसमाज ने आचार्य महाश्रमण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। नगरपरिषद कार्मिकों द्वारा झूठी रिपोर्ट देने, आयुक्त द्वारा भ्रमित कर समाजो को लड़ाने, स्वास्थ्य निरीक्षक को हटाने, पुलिस जांच अधिकारी बदलने की मांग रखी गई, जिस पर जिला कलक्टर ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस तरह विवाद पर अब विराम लगा है। आश्वासन के मुताबिक कार्रवाई नहीं होने पर फिर आंदोलन किया जाएगा।

महेंद्रसिंह चौहान, क्षत्रिय महासभा राजसमंद

नामकरण विवाद सुलझा, अन्य मांगे भी पूरी करेंगे

आचार्य महाश्रमण द्वारा अहिंसा मार्ग सरेंडर पत्र देकर रोड का नाम पूर्ववत रखने का पत्र जैन समाज द्वारा दिया गया। इस तरह नामकरण विवाद तो सुलझ गया। फिर लोगों को नगरपरिषद व पुलिस के प्रति जो नाराजगी है, उसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही दर्ज प्रकरण की जांच अन्य पुलिस अधिकारी से करवाने के आश्वासन दिया है। जल्द उस पर कार्रवाई करेंगे। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था केा सुचारू करने के लिए नगरपरिषद आयुक्त व सफाई कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

अरुण कुमार हसीजा, जिला कलक्टर राजसमंद
Rajasthan Kisan Sammelan : राजस्थान के किसानों को 1200 करोड़ की बड़ी सौगात, जानिए किस योजना में कितना पैसा आया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 499

Post navigation

Previous: BSNL Christmas Offer : सिर्फ 1 रुपए में 30 दिन का अनलिमिटेड प्लान, नए ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा
Next: IMD Heavy Rain Alert : मौसम दिखाएगा अलग खेल : 24 से 27 दिसंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

LOCKDOWN NEWS INDIA
  • समाचार

LOCKDOWN NEWS INDIA : सरकार ने साफ किया- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ाया गया

Parmeshwar Singh Chundwat March 27, 2026
LPG charge in restaurant bill
  • समाचार

LPG charge in restaurant bill : अब होटल बिल में नहीं जोड़ पाएंगे LPG चार्ज, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
RGHS scheme Rajasthan
  • समाचार

RGHS scheme Rajasthan : राजस्थान में फिर संकट में RGHS योजना : कैशलेस दवा वितरण रुका, 50 लाख लाभार्थियों और पेंशनर्स पर असर

Parmeshwar Singh Chundwat March 25, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_YNIS2f2y7MQ नई जिंदगी फाउंडेशन लेकर आया है 4 महीने का GDA नर्सिंग कोर्स,वह भी बिल्कुल मुफ्त#naijindagifoundation #jaivardhannews
#rajsamandनर्सिंग क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर?
नई जिंदगी फाउंडेशन लेकर आया है 4 महीने का GDA नर्सिंग कोर्स, वह भी बिल्कुल मुफ्त।
इतना ही नहीं, विद्यार्थियों के लिए रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध है।पता: जालचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद।
संपर्क करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नई जिंदगी फाउंडेशन लेकर आया है 4 महीने का GDA नर्सिंग कोर्स,वह भी बिल्कुल मुफ्त#naijindagifoundation #jaivardhannews
#rajsamandनर्सिंग क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर?
नई जिंदगी फाउंडेशन लेकर आया है 4 महीने का GDA नर्सिंग कोर्स, वह भी बिल्कुल मुफ्त।
इतना ही नहीं, विद्यार्थियों के लिए रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध है।पता: जालचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद।
संपर्क करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नई जिंदगी फाउंडेशन लेकर आया है 4 महीने का GDA नर्सिंग कोर्स,वह भी बिल्कुल मुफ्त#naijindagifoundation
#jaivardhannews
#rajsamandनाथद्वारा में पुलिस पर एक परिवार से मारपीट के आरोप
.
#Rajsamandpolice #Todaynews #Rajsamandnews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में पुलिस पर एक परिवार से मारपीट के आरोप #Rajsamandpolice
राजसमंद में आम आदमी के बजट में अब बड़ा हेल्थ चेकअप पैकेज #rajsamandnews #healthcamp #healthcare  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में आम आदमी के बजट में अब बड़ा हेल्थ चेकअप पैकेज #rajsamandnews #healthcamp #healthcare
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram