Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Ravindra Singh Bhati protest : बाड़मेर में बड़ा बवाल! विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat May 19, 2026 1 minute read

Ravindra Singh Bhati protest : राजस्थान के बाड़मेर जिले में मंगलवार को उस वक्त माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह पूरा घटनाक्रम कलेक्ट्रेट के बाहर उस समय हुआ, जब विधायक अपने समर्थकों और मजदूरों के साथ मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल साफ किया, जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक भाटी को सुरक्षा घेरे में लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचाया। फिलहाल कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट विधायक भाटी से बातचीत कर रहे हैं। बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ravindra Bhati latest news : दरअसल, गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों और स्थानीय युवाओं की मांगों को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार दोपहर करीब 500 वाहनों के बड़े काफिले के साथ गिरल गांव से बाड़मेर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए थे। हालांकि प्रशासन पहले से सतर्क था। कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर पहले बीएसएफ गेट के पास पुलिस ने बसें खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद विधायक और उनके समर्थक पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। रास्ते में भारी भीड़ और पुलिस की सख्ती के बीच माहौल लगातार गर्माता गया। जैसे ही पुलिस ने कुछ समर्थकों को रोकने की कोशिश की, विधायक भाटी अचानक भावुक हो गए और बैग से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर छिड़क ली।घटना के दौरान विधायक भाटी काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। सोमवार को भी उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा था— “ये मजदूर आपके लिए आम लोग होंगे, लेकिन मेरे लिए मालिक हैं।” भाटी पिछले करीब दो हफ्तों से मजदूरों के समर्थन में धरना स्थल पर मौजूद थे। Ravindra Bhati latest news

भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

Giral lignite mines protest Rajasthan, : कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचते ही विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान विधायक भाटी गुस्से में पुलिस पर नाराजगी जताते हुए बोले, “दादागिरी मत करो… माचिस दो, कहां है माचिस? मजदूरों को क्यों मार रहे हो, मुझे मारो… मुझे हाथ लगाओ। वे मजदूर हैं, उन्हें मत पीटो।” हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत विधायक को चारों ओर से घेर लिया और समर्थकों को उनसे दूर किया। इसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षा के बीच वहां से लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर चली गई।

View this post on Instagram

क्या हैं मजदूरों की मुख्य मांगें?

Shiv MLA Ravindra Singh Bhati controversy : गिरल लिग्नाइट माइंस में पिछले 39 दिनों से स्थानीय श्रमिक, ड्राइवर और ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खनन कंपनी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता
  • 8 घंटे की शिफ्ट व्यवस्था लागू करना
  • निकाले गए कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति
  • श्रमिकों के हितों की सुरक्षा

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ा तनाव

इस पूरे मामले में एक दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने भी सुनवाई की थी। कोर्ट ने गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन शुरू करवाने और वाहनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। साथ ही कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए थे। इसके बाद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो गई।

क्या है गिरल लिग्नाइट माइंस?

RSMML Giral mines dispute : गिरल लिग्नाइट माइंस राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की खदान है। यह बाड़मेर जिले के गिरल और थुम्बली गांव के पास स्थित है। RSMML राजस्थान सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है, जो लिग्नाइट, जिप्सम, रॉक फॉस्फेट और लाइमस्टोन का खनन करती है। 1994 में शुरू हुई यह खदान राजस्थान की पहली आधुनिक ओपनकास्ट लिग्नाइट माइंस मानी जाती है। यहां से निकाला गया लिग्नाइट गिरल पावर प्लांट को सप्लाई किया जाता है।

कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे कलेक्ट्रेट क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है। बीएसएफ गेट से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी जारी है। फिलहाल प्रशासन विधायक भाटी और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Alum for pigmentation remedy in hindi : फिटकरी से कम हो सकती हैं जिद्दी झाइयां, बस अपनाना होगा सही तरीका

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 556

Post navigation

Previous: Rajasthan interest free loan scheme : राजस्थान के लाखों किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त लोन
Next: Aata-Sata Pratha Rajasthan  : क्यों चर्चा में है राजस्थान की ‘आटा-साटा’ प्रथा? हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Related Stories

railway project farmers protest
  • समाचार

railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!

Parmeshwar Singh Chundwat September 9, 2026
Devendra Kumar Karnawat
  • समाचार

Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 8, 2026
Rajsamand Cyber Crime
  • समाचार

Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
चुनाव से पहले आमेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 184 पव्वे शराब बरामद! #ametnews #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
विशाल मेगा मार्ट में खाद्य विभाग की रेड, 140 किलो खराब सामान मिला! #rajsamandnews #vishalmegamart
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.