Skip to content
May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • शिक्षा

RBSE Result 2025 : विज्ञान में राजसमंद टॉप, कला में सेकंड और वाणिज्य में प्रदेश स्तर पर 7वीं रेंक

Laxman Singh Rathor May 23, 2025 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

RBSE Result 2025 : प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिला बेहतर स्थित में रहा। विज्ञान संकाय में राजसमंद जिला राजस्थान में टॉप व पहले स्थान पर रहा, जबकि कला संकाय में दूसरे स्थान पर और वाणिज्य संकाय में 7वें स्थान पर राजसमंद जिला रहा। इस तरह पिछले 15 साल की स्थित देखी जाए, तो अब तक का श्रेष्ठ परिणाम रहा। विज्ञान संकाय में 99.58, वाणिज्य का 99.76 व कला संकाय का 99.03 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। पिछले वर्ष की तुलना में विज्ञान एवं कला का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है, जबकि वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम में कुछ गिरावट आई। फिर भी राजसमंद जिले की स्थिति प्रदेश राजस्थान में बेहतर रही, जिसका श्रेय न सिर्फ शिक्षकों को जाता है, बल्कि छात्र छात्रों की मेहनत और शिक्षा विभाग के प्रबंधन को भी जाता है।

12th commerce result : वर्ष 2024 में विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत था और इस बार .78 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 99.58 प्रतिशत रहा। इसी तरह वर्ष 2024 में वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा था और इस बार .24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा और कला संकाय में गत वर्ष 2024 में 97.64 प्रतिशत परीक्षा परिणाम था और इस वर्ष 1.39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 99.03 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इस तरह राजस्थान में शैक्षिक स्थिति को देखा जाए, तो इस बार राजसमंद जिले ने शिक्षा का हब माना जाने वाला कोटा, जयपुर, उदयपुर व सीकर को भी पछाड़ दिया और राजसमंद जिले ने प्रदेश स्तरीयरैंकिंग में सुधार किया है।

Rajasthan Board of Secondary Education : वर्ष 2024 में विज्ञान में राजसमंद जिला प्रदेश में 20वें स्थान पर था और इस वर्ष प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इसी तरह वर्ष 2024 में कला संकाय में राजसमंद प्रदेश में 15वें स्थान पर था और इस बार दूसरे स्थान पर है, जबकि वाणिज्य संकाय की बात की जाए, तो वर्ष 2024 में राजस्थान में राजसमंद जिला तीसरे स्थान पर था, जबकि इस वर्ष प्रदेश में सातवें स्थान पर पहुंच गया। फिर भी तीनों संकायों की तुलनात्मक स्थिति देखी जाए, तो परीक्षा परिणाम बेहतर है, जो न सिर्फ छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रोत्साहित करेगा।

Education News : इधर जिला शक्षा अधिकारी नूतनप्रकाश जोशी ने बताया कि राजसमंद जिले में विज्ञान संकाय में राजस्थान में पहले स्थान पर आना बड़े गौरव की बात है। इसमें शिक्षकों के प्रयास भी रहे, तो छात्र छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसी तरह कला संकाय व वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम की रैंकिंग भी प्रदेश स्तर पर बेहतर है।

यह रहे राजसमंद जिले में टॉप

विद्यार्थी का नामपिता का नामकक्षासंकायविद्यालय नामअंक
कुशाल पालीवालहिम्मतलाल पालीवाल12वींविज्ञानमहाराणा प्रताप राउमावि, खमनोर96.80
सुन्दर खींचीशांतिलाल खींची12वींविज्ञानश्रीमती कंकूबाई सोहनलाल धाकड़ राउमावि, शिशोदा96.80
सुजल जैनशंकरलाल जैन12वींवाणिज्यश्री गोवर्धन राउमावि, नाथद्वारा89.00
आशा खटीकबाबूलाल खटीक12वींकलापीएम श्री राउमावि, मोही98.00

टॉपर छात्र भेजे फोटो, जयवर्द्धन न्यूज में होगा प्रकाशित

12वीं कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में 915% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, अजमेर व पाली जिले के छात्र छात्राएं अपना नाम, पता का नाम, गांव का नाम, मां का नाम, स्कूल का नाम, सपना आदि बताते हुए खुद का फोटो व मार्कशीट की फोटो वाट्सएप 7976220600 पर वाट्सएप भेज सकते हैं।

विज्ञान संकाय में राजसमंद जिला टॉप

12th Science Result : विज्ञान संकाय में राजसमंद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। साइंस में इस बार कुल 2155 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 2146 पास हुए। जिनका पासिंग प्रतिशत 99.58 रहा। इसमें कुल छात्र 1009 में से 1002 छात्र पास हुए। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.31 प्रतिशत रहा। जबकि कुल छात्रा 1146 में से 1144 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.84 प्रतिशत रहा। छात्र प्रथम श्रेणी में 2019, द्वितीय श्रेणी में 124, तृतीय श्रेणी से 3 पास हुए। छात्र प्रथम श्रेणी में 917, द्वितीय श्रेणी में 83 व तृतीय श्रेणी में 2 पास हुए। छात्राएं प्रथम श्रेणी में 1102, द्वितीय श्रेणी में 41 व तृतीय श्रेणी में एक पास हुई।

वाणिज्य संकाय में राजसमंद जिला सातवें स्थान पर

rbse 12th result : वाणिज्य संकाय की स्थिति देखी जाए, तो राजसमंद जिला राजस्थान में सातवें स्थान पर रहा। काॅमर्स में इस बार कुल 420 छात्र-छात्राअाें ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 419 पास हुए। जिनका पासिंग प्रतिशत 99.76 प्रतिशत रहा। इसमे कुल छात्र 308 में से 308 सभी पास हुए। छात्राें का पासिंग प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। कुल छात्राएं 112 में से 111 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.76 प्रतिशत रहा। छात्र प्रथम श्रेणी में 237, द्वितीय श्रेणी में 69, तृतीय श्रेणी से 2 पास हुए। छात्राएं प्रथम श्रेणी में 107, द्वितीय श्रेणी में 4 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.11 प्रतिशत रहा।

कला संकाय में राजसमंद के छात्रों का कमाल

RBSE 12th Result Check : राजसमंद जिला कला संकाय में कमाल कर गया। जहां गत साल 15वें स्थान से इस बार सीधे दूसरे स्थान रहा है। पहले स्थान सिरोही जिला रहा है। कला संकाय में इस बार कुल 9051 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमे से कुल 8965 पास हुए। जिनका पासिंग प्रतिशत 99.05 प्रतिशत रहा। इसमे कुल छात्र 4014 में से 3982 पास हुए। छात्राें का पासिंग प्रतिशत 99.20 प्रतिशत रहा। कुल छात्राएं 5037 में से 4983 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 98.93 प्रतिशत रहा। छात्र प्रथम श्रेणी में 2435, द्वितीय श्रेणी में 1448, तृतीय श्रेणी में 99 पास हुई। छात्राएं प्रथम श्रेणी में 3681, द्वितीय श्रेणी में 1241 व तृतीय श्रेणी में 61 पास हुई।

कला वाणिज्य में बेटे और विज्ञान में बेटियां अव्वल

बोर्ड परीक्षा परिणाम की तुलनात्मक स्थिति देखी जाए तो कला व वाणिज्य में बेटे आगे रहे, जबकि विज्ञान संकाय में बेटियां अव्वल रही। कला संकाय में कुल छात्र 4014 में से 3982 पास हुए। छात्र 99.20 प्रतिशत पास हुए। जबकि कुल छात्राएं 5037 में से 4983 पास हुई। छात्राएं 98.93 प्रतिशत पास हुई। जाे छात्राें के मुकाबले छात्राएं .27 प्रतिशत रिजल्ट कम रहा। इसी प्रकार से वाणिज्य में कुल छात्र 308 में से 308 सभी पास हुए। छात्राें का पासिंग प्रतिशत शत प्रतिशत रहा, जबकि कुल छात्राएं 112 में से 111 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.76 प्रतिशत रहा, जाे छात्राें के मुकाबले छात्राएं .24 प्रतिशत रिजल्ट कम रहा। जबकि साइंस में कुल छात्र 1009 में से 1002 छात्र पास हुए। छात्राें का पासिंग प्रतिशत 99.31 प्रतिशत रहा। जबकि कुल छात्रा 1146 में से 1144 पास हुई। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 99.84 प्रतिशत रहा। जाे छात्रों के मुकाबले छात्राओं का .53 प्रतिशत रिजल्ट कम रहा।

15 साल में कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय का रिजल्ट

सत्रसाइंस (%)कॉमर्स (%)आर्ट्स (%)
2010-1187.9289.7687.36
2011-1277.9770.0189.28
2012-1368.9781.3990.34
2013-1480.6683.5174.76
2014-1587.3486.7775.14
2015-1680.2579.1283.32
2016-1788.6889.7286.99
2017-1885.1590.9392.02
2018-1992.7093.7990.26
2019-2092.4594.0493.79
2020-21शत प्रतिशतशत प्रतिशतशत प्रतिशत
2021-2297.3097.3796.69
2022-2397.2195.1493.29
2023-2498.08शत प्रतिशत97.64
2024-2599.5899.7699.03

राजस्थान में विद्यार्थियों की स्थिति

इस वर्ष राजस्थान में कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984 विद्यार्थी शामिल हुए। वाणिज्य संकाय में 28 हजार 250 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कला संकाय में में सबसे अधिक 5 लाख 87 हजार 475 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वरिष्ठ उपाध्याय में 3,907 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी छात्र छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जवासिया विद्यालय का बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

रेलमगरा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवासिया में कला वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहा । किसान वर्ग की बालिका रेखा कुमारी जाट ने 90.60,अनिशा कुमारी जाट ने 85.20,पूनम कुमारी जाट ने 83.60सुगना कुमारी जाट ,82.20प्रतिशत बनाये ।कुल 15 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमे 9 प्रथम श्रेणी व 5 द्वीतीय श्रेणी से उर्तीण हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोती लाल सुथार ने समस्त विद्यालय स्टाफ ,विद्यार्थियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि ये बालिकाएं घर के कार्यो के साथ खेती में भी परिवार का सहयोग कर दिन रात पढ़ाई भी करती थी।

राजस्थान में 5 साल में 12वीं परीक्षा परिणाम की स्थिति

सालआर्ट्स (%)कॉमर्स (%)साइंस (%)
202496.88%98.95%97.73%
202392.35%96.60%95.65%
202296.33%97.53%96.53%
202199.19%99.73%99.52%
202090.17%94.49%91.96%

RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी

❓ प्रश्न 1: 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें?

✅ उत्तर: RBSE 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in।
  2. होमपेज पर “Senior Secondary (Arts/Science/Commerce) Examination Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब खुले पेज पर अपना Roll Number दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Best School in Rajsamand : शिशोदा गांव में पूर्व छात्र ने मातृभूमि को समर्पित किया अनमोल तोहफा, बना दिया आलीशान स्कूल

❓ प्रश्न 2: राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसे चेक करें?

✅ उत्तर: राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट चेक करने के लिए आप रोल नंबर या नाम के माध्यम से नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डालकर।
  • नाम से चेक करने के लिए कुछ थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स जैसे indiaresults.com का उपयोग कर सकते हैं, जहाँ “Name Wise Result” का विकल्प होता है।

❓ प्रश्न 3: राजस्थान 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

✅ उत्तर: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाता है। 2025 में रिजल्ट 20 मई 2025 को घोषित किया गया था।

❓ प्रश्न 4: आरबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

✅ उत्तर: RBSE Class 12th Result चेक करने के लिए:

  • वेबसाइट: rajresults.nic.in
  • SMS के जरिए:
    • Type करें: RJ12A <स्पेस> ROLL NUMBER
    • Send करें 5676750 या 56263 पर।
  • डिजिलॉकर (DigiLocker App) के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।

❓ प्रश्न 5: रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें राजस्थान?

✅ उत्तर: रोल नंबर से रिजल्ट देखने के लिए सीधे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Roll Number” डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है। वेबसाइट:

  • rajresults.nic.in

❓ प्रश्न 7: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2025 – रिजल्ट एक क्लिक में कैसे चेक करें?

✅ उत्तर: रिजल्ट एक क्लिक में चेक करने के लिए यह लिंक उपयोग करें: www.rajresults.nic.in

  • होमपेज से “Senior Secondary Arts Result 2025” पर क्लिक करें।
  • Roll Number डालें और सबमिट करें।
  • रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर होगा।

❓ प्रश्न 8: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट?

✅ उत्तर:

  • Rajasthan Board 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
  • अपनी कक्षा और स्ट्रीम के अनुसार लिंक चुनें।
  • रोल नंबर भरकर रिजल्ट चेक करें।

❓ प्रश्न 9: 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट नाम से कैसे देखें?

✅ उत्तर: नाम से रिजल्ट देखने के लिए indiaresults.com पर जाएँ:

  • “RBSE 12th Arts Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • “Name Wise Result” चुनें।
  • अपना नाम दर्ज करें, फिर सूची में से अपने नाम और पिता के नाम के अनुसार रिजल्ट चुनें।

प्रश्न 10: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 10वीं रिजल्ट कब आएगा?

✅ उत्तर: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर 12वीं के परिणाम के बाद आता है। 2025 में RBSE 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में (संभावित रूप से 3 जून 2025) घोषित किया जा सकता है।

RBSE 12th Result : असंतुष्ट छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ऐसें करें ऑनलाइन चेक

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,360

Post navigation

Previous: LIC Kanyadan policy : हर दिन ₹121 का निवेश, मिलेगा ₹27 लाख का रिटर्न, जानें योजना की पूरी जानकारी
Next: Rain Alert : राजस्थान में आज 19 जिलों में बांधी बारिश का अलर्ट, लू की चपेट में होंगे कई जिले Weather Update

Related Stories

UPSC Calendar 2027 Released
  • शिक्षा

UPSC Calendar 2027 Released: जानें कब होंगी UPSC CSE, NDA और CDS की परीक्षाएं

Nikita Mali May 21, 2026
Pre DEIEd Exam 2026 Rajasthan
  • शिक्षा

Pre DEIEd Exam 2026 Rajasthan : प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव, AI सिस्टम से होगी लाइव मॉनिटरिंग

Nikita Mali May 19, 2026
Rajasthan Teacher Promotion
  • शिक्षा

Rajasthan Teacher Promotion : राजस्थान के 25 हजार शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा प्रमोशन!

Parmeshwar Singh Chundwat May 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram