
Road Accident : राजसमंद शहर में कांकरोली थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा फोरलेन पर भावा गांव के पास बेकाबू ट्रेवल्स बस पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर कर दिया। इसके अलावा 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए और कांकरोली थाने से पुलिस भी पहुंच गई। बस पलटने के बाद दूसरी लेन पर उल्टी घूम गई। दुर्घटना होते ही हाहाकार मच गया, तो पास के भावा गांव से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
Rajsamand News : कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम ने बताया कि अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही ट्रेवल्स बस फोरलेन पर भावा गांव के पास अनियंत्रित होकर भावा गांव के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से बस बेकाबू होकर पलटते हुए दूसरी तरफ की लेन पर आकर घूम गई। बस में करीब 25 यात्रियों के होने की सूचना है और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल एक और व्यक्ति आरके जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुल 17 लोग घायल हुए, जिनमें एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर कर दिया, जबकि 22 घायलों का आरके जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए और एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल आरके जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया गया। साथ ही पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को फोरलेन से हटाते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कर दी। भावा के समाजसेवी जगदीश सालवी ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर चीखने व चिल्लाने की आवाज सुनकर कई ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। उस दौरान एक व्यक्ति ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारिक भी घटना स्थल पर पहुंच कर मुहायना किया उसके बाद व आरके जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पुछी।
शव क्षत विक्षत, अंग भंग हो गए

Bus Accident in Rajsamand : सड़क हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह से क्षत विक्षत व अंग भंग हो गए। किसी का हाथ कट गया, तो किसी का पूरा शरीर ही बस के नीचे दबने से कुचला गया। इस तरह तीन लोगों की मौत हुई है, जिनके शव विभत्स तरीके से कुचला गए। इसके अलावा एक व्यक्ति का पैर कुचलाया है, जिसे आरके जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।
हादसा होते ही दौड़ पड़ा पूरा गांव

Rajsamand News Today : भीलवाड़ा फोरलेन पर भावा गांव के पास बस पलटते ही लोगों के चीखने, चिल्लाने, रोने बिलखने की करूण आवाज सुनाई, तो गांव से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में हाइवे जाम लगने से कई वाहन चालक भी मौके पर एकत्रित हो गए। इस कारण राहतकार्य में जुटे लोगों को असुविधा हुई, तो पुलिस ने लोगों को मौके से हटाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के कारण नहीं हुए स्पष्ट
Rajsamand Police : राजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर भावा के पास हुए हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने से बस बेकाबू होकर पलट गई। इधर से पलटते पलटते दूसरी तरफ चली गई। इस कारण यात्री इधर उधर पलटते रहे, जिससे लोगों के काफी चोटें आई है।
एक महिला समेत तीन मौत 17 घायल
बस हादसे में गीता अहीर (30) निवासी, सुरावास पोटला, भीलवाड़ा, अखिलेश(25) निवासी चयनपुर, मोतीहारी (बिहार) और आसिफ मोहम्मद(27) निवासी पुर भीलवाड़ा की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 17 लोग घायल हो गए जिनमें दुदाराम, मनोज कुमारी, अनिल कुमार, राजेश रजक, चंदन कुमार, छोटे लाल, आयुष, झंडाराम, मोहम्मद रईस, कमलेश, राजू, ममता, अभिदित्य, पप्पूलाल, उषा शामिल है।
अतिरिक्त कलक्टर व एएसपी भी मौके
Road accident in Rajsamand : दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि तब तक घायलों को आरके जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया गया। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही आरके जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था देखी। साथ ही पीएम डॉ. रमेश रजक को आवश्चयक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती व उपचाररत घायलों से भी बातचीत की।
