Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Sher Singh Murder Case : राजसमंद में हाइवे पर युवक की सरेआम हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2025 1 minute read

Sher Singh Murder Case : राजसमंद शहर में कांकरोली थाना क्षेत्र में प्रतापपुरा ब्रिज पर 24 जून को हाइवे पर सरेआम बाइक सवार युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदाता का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है, जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्याकांड का पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस तीसरे व मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 5 दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश हुए।

Sher Singh murder case Rajsamand कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी ने बताया कि खाखरमाला निवासी 35 वर्षीय शेरसिंह पुत्र जोधसिंह की 24 जून दोपहर में भीलवाड़ा फोरलेन पर प्रतापपुरा ब्रिज पर कार सवार तीन बदमाशों ने पहले टक्कर मारी और फिर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस पर मृतक के चाचा खेमसिंह की रिपोर्ट पर कांकरोली थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया कि शेरसिंह बैग में कपड़े लेकर बाड़मेर के बालोतरा में होटल का कार्य शुरू करने के लिए रहा था। तभी रास्ते में प्रतापपुरा ब्रिज पर अज्ञात ईको स्पोर्ट्स कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक शेरसिंह नीचे गिर गया। फिर कार को रिवर्स में लेकर हथियार निकालकर उसका गला काट दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक विवेकसिंह राव के पर्यवेक्षण तथा कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा राजसमंद, उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ जिलों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया और दर्जनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार को लेकर भी अहम जानकारी मिली और उसी आधार पर कई लोगों से पूछताछ की गई और तकनीकी आधार पर अनुसंधान किया गया। इसके तहत जघन्य हत्याकांड में आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिसमें मुख्य आरोपी उदयपुर जिले में घासा थाना क्षेत्र के गोदेला निवासी रामसिंह पुत्र हरिसिंह राणावत है, जिसने प्रतापगढ़ जिले में छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में कारंडा निवासी 32 वर्षीय शौकीन कुमार भील पुत्र रामलाल भील और दुर्गाप्रसाद पुत्र राधेश्याम मेघवाल की मदद से हत्या की। इस पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए शौकीन कुमार भील और दुर्गाप्रसाद मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने प्रारंभिक सख्त पूछताछ में ही हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 5 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए, जबकि मुख्य आरोपी रामसिंह की तलाश अभी की जा रही है और पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। Rajsamand daylight murder case

घर से ही आरोपी कर रहे थे पीछा

Rajsamand Pratappura murder : शेरसिंह हत्याकांड में पुलिस जांच में पता चला कि शेरसिंह बाइक पर निकला, तभी से कार सवार तीनों आरोपी खाखरमाला से ही लगातार पीछा कर रहे थे। आमेट शहर में होकर लावासरदारगढ़ होकर राजसमंद शहर के कांकरोली थाना क्षेत्र तक पहुंच गए और प्रतापपुरा ब्रिज के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मार कर नीचे गिराया। फिर धारदार हथियार से गला काट दिया और हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कार लेकर नाथद्वारा होते हुए मावली एवं चित्तौड़गढ़ की ओर फरार हो गए। Rajsamand News Today

क्या सहयोगी आरोपियों को दी थी सुपारी

शेरसिंह हत्याकांड में गिरफ्तार शौकीर कुमार भील और दुर्गाप्रसाद मेघवाल को क्या सुपारी थी अथवा कोई और प्रलोभन दिया। इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही रामसिंह की शेरसिंह से क्या दुश्मनी थी।

UCO Bank Pan Card Loan : UCO Bank से सिर्फ PAN कार्ड पर मिलेगा पर्सनल लोन: जानिए प्रक्रिया

पुलिस टीम में ये अधिकारी है शामिल

  1. हंसराम सिरवी – पुलिस निरीक्षक
  2. सुरेन्द्र सिंह – उप निरीक्षक
  3. निर्भय सिंह – सहायक उप निरीक्षक
  4. विरेन्द्र सिंह – हैड कांस्टेबल
  5. महेन्द्र सिंह – हैड कांस्टेबल
  6. हिम्मत सिंह – कांस्टेबल
  7. नरेन्द्र कुमार – कांस्टेबल
  8. राजेन्द्र सिंह – कांस्टेबल
  9. राजेन्द्र सिंह – कांस्टेबल
  10. गोविन्द सोनी – कांस्टेबल

🖥️ साइबर सेल टीम (Cyber Cell Police Team)

  1. शम्भुप्रताप सिंह – हैड कांस्टेबल
  2. ईन्द्र कुमार – कांस्टेबल
  3. ओमप्रकाश – कांस्टेबल

🚔 थाना आमेट से सहयोगी अधिकारी

  1. विक्रम सिंह – हैड कांस्टेबल

🚨 थाना छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ से टीम सदस्य

  1. नरपत सिंह – हैड कांस्टेबल
  2. देवेन्द्र सिंह – कांस्टेबल
View this post on Instagram

A post shared by Jaivardhan News (@jaivardhannews)

हर एक सवाल पर हो रही जांच

शेरसिंह हत्या के मामले में कई तरह की बातें और सवाल खड़े हुए हैं। मुख्य आरोपी रामसिंह का बेकग्राउंड भी खंगाल रहे हैं। साथ ही कुछ चौंकाने वाले तथ्य और बातें भी सामने आई है, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिए हैं, जिनसे पूछताछ में भी कई खुलासे होंगे। शेरसिंह के दोस्त, रिश्तेदार या नाराजगी रखने वाले लोग भी पुलिस के अनुसंधान में शामिल हैं। इसलिए जब तक सबकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वास्तविकता सामने नहीं आ पाएगी।

विवेकसिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक राजसमंद

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 217

Post navigation

Previous: What is IFSC code : IFSC कोड क्या है? आपके बैंक खाते की गुप्त जानकारी का खजाना
Next: 50000 Loan on PAN Card : पैन कार्ड से 50,000 रुपए का लोन : आसान आवेदन प्रक्रिया, देखिए

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram