
Sher Singh Murder Case : कांकरोली थाना क्षेत्र के राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन स्थित प्रतापपुरा फ्लाईओवर पर 24 जून दोपहर युवक की गर्दन काट कर हत्या करने के आरोप में पत्नी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दो प्लान फेल हो गए तो तीसरा प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी सहित दो सहयोगी आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार वारदात से एक दिन पहले 23 जून रात को पत्नी ने प्रेमी रामसिंह को 38 हजार रुपए देकर हत्या का प्लान बनाया था, लेकिन मृतक रात को बाहर नहीं निकला। दूसरे दिन 24 जून को दूसरा प्लान बनाकर देसूरी नाल में एक्सीडेंट को योजना बनाई। हालांकि यह प्लान भी काम नहीं आया, क्योंकि मृतक ने रास्ता बदल लिया। इसके बाद पत्नी ने फोनकर रास्ता पूछा तो पति ने राजसमंद होकर जाना बताया। इस पर आरोपियों को लोकेशन भेज कर प्लाईओवर पर पति की हत्या करवा दी।
Promod Kunwar murder conspiracy : थानाधिकारी हंसाराम सिरवी ने बताया कि खाखरमाला आमेट निवासी प्रमोद कुंबर (33) पत्नी शेरसिंह चुण्डावत को पति की हत्या की साजिश में शामिल होने, आरोपियों को लोकेशन व आर्थिक सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी गोदेला घासा उदयपुर निवासी रामसिंह 5 दिन की रमांड पर चल रहा है। सहयोगी आरोपी कारूंड़ा छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ निवासी शौकीन व दुर्गाप्रसाद जेल में हैं।
फर्जी दुल्हन बनकर 5 लाख रु. नकद ठगे
Wife kills husband with lover : प्रमोद कुंवर पति शेरसिंह के साथ सालभर मद्रास रही। वहां सेठ का विश्वास जीतकर रिश्तेदारी में शादी के बहाने सेठानी का मंगलसूत्र और कान की बालियां लेकर गांव आ गए। उसके बाद वापस मद्रास नहीं गए। केलवा में प्रमोद कुंवर, शेरसिंह व महेंद्रसिंह सहित 5 लोगों ने मिलकर बड़गांव जालोर के लड़के से शादी के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करते हुए सगाई दस्तूर के नाम पर गहने ले लिए। इसके बाद लड़के की दूसरी लड़की से शादी करवा दी।
प्रेमी से दो बार गर्भवती हुई
Ram Singh lover murder case : पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि गोदेला निवासी प्रमोद कुंवर के पिता लंबे समय से जेके टायर फैक्ट्री में मजदूरी कर धोइंदा में रहते थे। वहीं पर उनकी बेटी प्रमोद कुंवर की प्रारंभिक शिक्षा एक निजी स्कूल में हुई। उसके बाद जवाहर नवोदय स्कूल राजसमंद में प्रवेश लिया। कक्षा 9वीं तक पढ़ाई कर गोदेला भानसोल स्कूल में प्रवेश लिया। यहीं पर काका रामसिंह राणावत से प्रेम संबंध बन गए। नाथद्वारा गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई के दौरान दो बार गर्भवती हुई तो गर्भपात करवाया। साल 2013 में प्रमोद कुंवर तीसरी बार गर्भवती हुई तो दोनों ने शादी कर बच्चे को जन्म देने का मानस बनाया। करीब 6 महीने की गर्भावस्था में रामसिंह के साथ अहमदाबाद चली गई। परिजनों ने घासा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर घर लेकर आए। रामसिंह पर मावली थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया। उसके बाद परिजनों ने मोड़वा में रिश्ता तय किया, लेकिन उसने मना कर दिया। फिर प्रमोद कुंवर देसूरी ननिहाल चली गईं, जहां मारपीट की आशंका से मौसी के घर कोट चली गई। कोट में बुआ ने खाखरमाला निवासी शेरसिंह के साथ चोरी-छिपे 19 जुलाई 2013 को शादी करवा दी। इच्छा के विरुद्ध शादी होने पर शेरसिंह से करीब डेढ़ माह तक बातचीत नहीं की। उसके बाद शेरसिंह के साथ मद्रास चली गई। मद्रास में प्रमोद कुंवर गर्भवती हुई और 6 जून 2015 को पहले बच्चे जयवीर का जन्म हुआ। दोनों मद्रास से आकर केलवा रहने लगे। Promod Kunwar Ram Singh affair



