Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • शिक्षा

Srinathji Institute Annual Fest : श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग

Parmeshwar Singh Chundwat December 25, 2025 1 minute read

Srinathji Institute Annual Fest : नाथद्वारा के उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में नवप्रवेशित BBA और B.Com विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी के साथ संस्थान का वार्षिकोत्सव ‘मल्हार 2025’ बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगी वेशभूषा में गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आए।

Malhar 2025 Annual Function : इस भव्य समारोह में अंकित बड़ोला, आयुष बड़ोला (मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड विनर, प्रसिद्ध यूट्यूबर व इन्फ्लुएंसर), ईशा जेठानी (Diva Miss India 2025), अशोक पारिख, तिलकेश भाटिया, मनोहर भाटिया (समाजसेवी, व्यवसायी एवं संस्था सदस्य) तथा संस्थान की प्राचार्या डॉ. दीप्ति भार्गव की विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्या डॉ. दीप्ति भार्गव ने सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ छात्रा निशा प्रजापत द्वारा मनमोहक गणेश वंदना से किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड, देशभक्ति और आध्यात्मिक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।

रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

College Annual Function Rajasthan : कार्यक्रम में हर्षिता, सेजल और चांदनी ग्रुप, आस्था, भूमि और खुशी ग्रुप, शोभित, भूपेश और प्रिंस ग्रुप, मनदीप और पूनम ग्रुप, शिवम, सेजल, गौरव और निशा ग्रुप द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही हर्षिता जैन, चांदनी स्वामी, शिवम दुबे और प्रशांत पालीवाल ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं।

प्रेरणादायक संदेशों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

Student Cultural Program : अतिथि अंकित बड़ोला ने विद्यार्थियों के साथ मंच पर नृत्य कर युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को समझते हुए अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें और सदैव ऊर्जावान बने रहें। अंकित बड़ोला और आयुष बड़ोला द्वारा महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया पर आधारित एक रील (Reel) भी प्रदर्शित की गई, जिसे विद्यार्थियों ने खूब सराहा।

CIBIL Score for Loan : जानिए क्या होता है CIBIL Score और लोन लेने में क्यों निभाता है यह सबसे अहम भूमिका

रैंप वॉक और आत्मविश्वास का संदेश

Diva Miss India 2025 ईशा जेठानी ने छात्र-छात्राओं के साथ रैंप वॉक किया और युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत होने तथा समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और महाविद्यालय का नाम रोशन करें।

शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

College Cultural Event News : संस्थान के निदेशक अशोक पारिख ने कहा कि वाणिज्य, व्यापार और प्रबंधन के विद्यार्थी लगन, निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करें तथा आगे चलकर सोशल एंटरप्रेन्योर (Social Entrepreneur) बनकर गरीबी और बेरोजगारी जैसी सामाजिक समस्याओं के समाधान में योगदान दें। वहीं तिलकेश भाटिया ने व्यवसायिक शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों का बेहतर और प्रभावी उपयोग करना ही सफल प्रबंधन की पहचान है।

फ्रेशर पार्टी के विजेताओं का हुआ सम्मान

फ्रेशर पार्टी के अंतर्गत विभिन्न राउंड आयोजित किए गए, जिनका मूल्यांकन निर्णायक अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर BBA से गौरव सोलंकी को मिस्टर फ्रेशर और यशोधरा सेठी को मिस फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया। इसके साथ ही : छात्र वर्ग में नैतिक गुर्जर और शुभम पालीवाल रनर-अप रहे। छात्रा वर्ग में मोक्षिता जोशी रनर-अप रहीं।

विभिन्न कैटेगरी में विद्यार्थियों को मिले खिताब

नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ और वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी छुपी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया।
इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया—

  • मिस्टर व मिस परफॉर्मर: ऋषिका, नरेश
  • मिस्टर व मिस पर्सनालिटी: परी, अमन
  • मिस्टर जॉयस: शुभम पालीवाल
  • मिस्टर व मिस प्रेजेंटेबल: गौरिश चौधरी, पलक सालवी
  • मिस्टर व मिस सिंसियर: साहिल जोशी, गणपत सिंह, विनीता लक्षकार, महिमा बंब
  • मिस्टर स्टाइलिश: नरेश सुथार
  • मिस्टर व मिस रेगुलर: हरिओम सिंह, निकिता कुमावत
  • मेलोडियस सिंगर: हिनल श्रीमाली
  • मिस्टर इन्फ्लुएंसर: भव्य कुमावत

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. दीप्ति भार्गव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके सहयोग की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन खुशी रांका द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 169

Post navigation

Previous: CIBIL Score for Loan : जानिए क्या होता है CIBIL Score और लोन लेने में क्यों निभाता है यह सबसे अहम भूमिका
Next: SBI Net Banking Password Reset : SBI Net Banking पासवर्ड भूल गए? प्रोफाइल पासवर्ड से मिनटों में ऐसे करें Reset

Related Stories

10th result
  • शिक्षा

Rajasthan Board Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है परिणाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 20, 2026
Rajasthan Board 10th Result 2026
  • शिक्षा

RBSE 10th Result 2026 : 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म? इन वेबसाइट पर रखें नजर | Rajasthan Board 10th Result 2026

Laxman Singh Rathor March 18, 2026
Subhash Public school
  • शिक्षा

Subhash Public Senior Secondary School : 90%+ रिजल्ट, स्मार्ट क्लास और RTE सुविधा, सुभाष पब्लिक स्कूल ने खींचा सबका ध्यान

Parmeshwar Singh Chundwat March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram