Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Threat to bomb the Collectorate : राजसमंद सहित 5 कलक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Laxman Singh Rathor May 20, 2025 1 minute read

Threat to bomb the Collectorate : भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच राजसमंद सहित पाली, सीकर, टोंक व दौसा जिला कलक्ट्री परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला है। जिला कलक्ट्री प्रशासन के ई मेल आईडी धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। साथ ही कलक्ट्री के चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी है और हर एक पहलू की गहन जांच की जा रही है। अपराह्न 3.30 बजे जिला कलक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा व जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी खुद कलक्ट्री के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और पुलिस व प्रशासन की अलग अलग टीमों का गठन किया है, जो तहकीकात में जुट गई है। इस बीच भीलवाड़ा जिला कलक्ट्री में भी बम से उड़ाने की धमकी मॉकड्रिल निकली।

Rajsamand District Collectry : जिला कलक्ट्री के ऑफिशियल ई मेल आईडी पर एक मेल आया है, जिसमें जिला कलक्ट्री परिसर मो अपराह्न 3.30 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सुबह दफ्तर खुलने के साथ ही ई मेल के बारे में पता चला, तो जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के साथ जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी इसकी जांच में जुट गए। पुलिस और प्रशासन द्वारा ई मेल के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। साथ ही कलक्ट्री परिसर में प्रत्येक कक्ष की गहन जांच व तलाश की जा रही है कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं है। कलक्टर के साथ तमाम वाहनों को भी इधर उधर किया गया है और पूरे कलक्ट्रेट परिसर को पुलिस ने अपने में कब्जे में लेते हुए संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। अभी तक ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, लेकिन पुलिस कलक्ट्री के प्रत्येक कक्ष में तैनात है और मुख्य द्वार से लेकर तमाम द्वार पर पुलिस अलर्ट मोड पर खड़ी है। साथ ही बम निरोधक दस्ते व एक्सपर्ट को भी बुलाया जा रहा है।

कलक्ट्री में आने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ

Rajsamand news : धमकीभरा ई मेल मिलने के बाद जिला कलक्ट्री में आने व जाने वाले हर एक शख्स से पूछताछ की जा ही है। साथ ही कलेक्ट्री परिसर में संचालित सभी कार्यालयों के अधिकारियों को भी अपने अपने दफ्तर की गहन जांच व तलाश के निर्देश दिए हैं कि उनके दफ्तर में कोई संदिग्ध वस्तु या बम तो नहीं रखा गया है। इसको लेकर गहन तहकीकात की जा रही है।

Rain Alert : मौसम के गजब रंग, कहीं लू व उमस, तो कहीं आंधी- तूफान और ओलावृष्टि | Weather Update

कार्मिक व अधिकारियों में भी मचा हड़कंप

Rajsamand Police : जिला कलक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल आने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित सभी सरकारी दफ्तरों के अधिकारी एवं कार्मिकों में भी हड़कंप मच गया। हर कोई अधिकारी व कार्मिक भी डरा व सहमा हुआ है। हालांकि प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्त अधिकारी व कार्मिकों को शांति व धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है।

किसी सिरफिरे की करतूत तो नहीं ?

Police Investigation : कलक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर प्रशासन व पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह धमकी भरा ई मेल किसी सिरफिरे या शंकी व्यक्ति ने तो नहीं भेजा है। इसको लेकर भी जांच की जा रही है और प्रशासन पूर्ण संवेदनशीलता के साथ हर एक पहलू से जांच में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल जिला कलक्ट्री परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चौतरफा पुलिस अलर्ट और तैनात है। पुलिस व प्रशासन की जांच में क्या कुछ तथ्य सामने आते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

भीलवाड़ा में मॉकड्रिल निकली, पांच जिलों अलर्ट पुलिस

राजस्थान के कई जिलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पाली, सीकर, टोंक, दौसा और राजसमंद के कलेक्ट्रेट्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इन धमकियों ने प्रशासन को तुरंत हरकत में ला दिया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, पुलिस बल तैनात किया गया और कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली करा लिया गया। हालांकि, भीलवाड़ा में बम की धमकी एक मॉकड्रिल निकली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पाली में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि कलेक्ट्रेट के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा मेल मिला। इस गंभीर सूचना को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराने के साथ ही पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साइबर सेल को मेल भेजने वाले की पहचान और उसकी मंशा का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीमें परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने आए तो तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सीकर और दौसा में भी सनसनीखेज स्थिति देखने को मिली। सीकर कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली, जहां उसी दिन मुख्य सचिव सुधांश पंत की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में सीकर, झुंझुनू और चूरू के कलेक्टरों सहित कई अधिकारी शामिल होने वाले थे। धमकी के चलते बैठक को कलेक्ट्रेट से जिला पुलिस लाइन में स्थानांतरित करना पड़ा। दूसरी ओर, दौसा में डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक ईमेल में कलेक्ट्रेट में आरडीएक्स विस्फोटक होने की सूचना थी। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को खाली कराकर सघन तलाशी शुरू की गई।

भीलवाड़ा में स्थिति थोड़ी अलग थी। वहां कलेक्ट्रेट को मिली बम की धमकी मॉकड्रिल का हिस्सा निकली। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और बम निरोधक दस्ते ने हर कमरे की तलाशी ली। एएसपी पारस जैन ने पुष्टि की कि यह एक मॉकड्रिल थी। इस दौरान भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौरतलब है कि राजस्थान में हाल के दिन में ऐसी धमकियां कोई नई बात नहीं हैं। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को पिछले आठ दिनों में पांच बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर मेट्रो स्टेशन, जोधपुर रेलवे स्टेशन और बारां कलेक्ट्रेट को भी ऐसी धमकियां मिली हैं, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रशासन इन धमकियों को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

SBI Loan Apply online 50000 : सिर्फ 5 मिनट में पाएं पर्सनल लोन, जानें आवेदन प्रक्रिया
Rain Alert : मौसम के गजब रंग, कहीं लू व उमस, तो कहीं आंधी- तूफान और ओलावृष्टि | Weather Update

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,673

Post navigation

Previous: Rain Alert : मौसम के गजब रंग, कहीं लू व उमस, तो कहीं आंधी- तूफान और ओलावृष्टि | Weather Update
Next: Operation Sindoor : 15 दिन खुफिया जानकारी जुटाई, टारगेट किए तय…, फिर सेना ने PAK को चटाई धूल

Related Stories

rajsamand police
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_JO8rPu-qxm4 RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी,  लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews #jaivardhannews #rajsamandnewsराजसमंद शहर के धोइंदा में कुछ दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है, जिसके चलते लोगों के घर पीने का पानी तक नहीं है। करीब एक पखवाड़े से पानी में गदंगी आ रही है, मगर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसर कार्मिक जानकर भी अनजान बने हुए हैं। लोग बोले कि नल आने का भी कोई समय तय नहीं है, जिसकी वजह से भी लोग परेशान हैं।
PHED Rajsamand
Rajsamand news
Today news
Jaivardhan news
water problem
राजसमंद न्यूज
Rajsamand city water supplyOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram