
Udaipur Accident : उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में हुआ यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, दर्द और व्यवस्था पर उठते सवालों की बड़ी कहानी बन गया है। एक खराब बिजली ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए निकले ग्रामीणों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। लोडिंग टेंपो खाई में गिरा और देखते ही देखते एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पहले दो लोगों की मौके पर मौत हुई, फिर इलाज के दौरान तीसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य अजमेर विद्युत वितरण निगम का है, मगर AVVNL Udaipur के भ्रष्ट तंत्र की वजह से ग्रामवासी मजबूर किराए का टेम्पो लेकर ट्रांसफार्मर बदलवाने निकले थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह रही कि मृतकों में काका-भतीजे भी शामिल थे। एक तरफ घरों में चीख-पुकार मची रही, दूसरी तरफ गुस्साए परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर डटे रहे। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोप लगा कि बिजली विभाग के कर्मचारी ने ही ग्रामीणों से खराब ट्रांसफार्मर को गोगुंदा ले जाकर बदलवाने को कहा था। यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ road accident नहीं, बल्कि Electricity Department negligence और प्रशासनिक जिम्मेदारी का मुद्दा बन गया है। करीब 7 घंटे तक चले प्रदर्शन, समझाइश और वार्ता के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा। मुआवजा, संविदा नौकरी और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है—क्या इन तीन मौतों की जिम्मेदारी तय होगी, या यह मामला भी सिर्फ आश्वासनों में दबकर रह जाएगा?
Udaipur News : जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में खराब बिजली का ट्रासंफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार अजमेर विद्युत वितरण निगम में शिकायत कर दी, मगर न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही समस्या का समाधान हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने टेम्पो किराए और निगम के लाइनमैन को बुलवाकर ट्रांसफार्मर को नीचे उतरवाया। फिर बदलवाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में टेम्पो पलट गया। दुर्घटना में सुआवतो का गुड़ा, गोगुंदा निवासी भोपाल सिंह (55) पुत्र पनसिंह और राम सिंह (45) पुत्र भेरू सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुआवतो का गुड़ा निवासी मोहब्बतसिंह गंभीर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उदयपुर के एमबी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मोहब्बत सिंह और राम सिंह सगे काका-भतीजे थे। इस tragic accident in Udaipur ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मोहब्बत सिंह के शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया, जबकि बाकी दो शव गोगुंदा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखे गए। हादसे के बाद परिजनों, ग्रामीणों और करणी सेना पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुआवजा, नौकरी तथा दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उदयपुर पुलिस ने भारी जाब्ता तैनात कर दिय गया।
दो गंभीर घायल, इलाज जारी
AVVNL Udaipur Default : यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे Gogunda-Sayra Road पर श्रीमालियों की मादड़ी के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि गुड़ा गांव के एक मोहल्ले में बिजली सप्लाई बाधित थी। इस पर Fault Removal Team (FRT) के कर्मचारी महावीर सिंह ने खराब डीपी खुलवा दी और ग्रामीणों से कहा कि इसे गोगुंदा लेकर जाएं और बदलवाकर वापस लाएं। ग्रामीण उसी डीपी को लोडिंग टेंपो में लेकर रवाना हुए थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस tempo accident में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि अभय सिंह और लक्ष्मण सिंह अभी भी घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद मामला बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन और करणी सेना के बीच लंबी वार्ता शुरू हुई। लगभग 7 घंटे चली बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी। समझौते के तहत प्रत्येक मृतक परिवार से एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, सरकारी मुआवजा और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई पर सहमति बनी। इस सहमति के बाद परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी और बाद में अंतिम संस्कार किया गया।
हालात बेकाबू, तो पुलिस- प्रशासनिक अफसर दौड़े
वार्ता में SDM शभुम भैसारे, DSP गोपाल चंदेल, बिजली विभाग के XEN बलवंत चौहान, तहसीलदार प्रवीण कुमार, करणी सेना जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह देवड़ा, गोगुंदा उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, कांग्रेस महासचिव लालसिंह झाला और पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया समेत कई लोग मौजूद रहे। हादसे के बाद बिजली विभाग ने Fault Removal Team के ठेका कर्मचारी को हटा दिया है। हालांकि ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि केवल कर्मचारी को हटाना काफी नहीं है, बल्कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ एक सड़क हादसे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि departmental negligence और प्रशासनिक जवाबदेही का भी बड़ा मुद्दा बन गया है। यह Rajasthan Accident News न सिर्फ सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली जैसी बुनियादी सेवा की समस्या किस तरह जानलेवा बन सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन अपने वादों को कितनी जल्दी जमीन पर उतारता है और पीड़ित परिवारों को वास्तविक राहत कब मिलती है।
जयवर्द्धन व्यू : कठघरे में AVVNL सिस्टम
AVVNL Update : गोगुंदा हादसे ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों ग्रामीणों को एक खराब डीपी खुद लेकर दूसरी जगह बदलवाने के लिए भेजा गया? क्या यह काम तकनीकी टीम का नहीं था? अगर बिजली विभाग के पास फॉल्ट सुधारने की व्यवस्था, वाहन और जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद थे, तो फिर आम लोगों को इस जोखिम में क्यों डाला गया? यही वह सवाल हैं, जिनका जवाब अब सिर्फ परिजनों ही नहीं, बल्कि पूरा समाज मांग रहा है। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें चाचा-भतीजे भी शामिल थे। एक खराब डीपी, एक लापरवाह निर्णय और तीन परिवारों की दुनिया उजड़ गई। हादसे के बाद संवेदना जताना, मुआवजा घोषित करना और कर्मचारी को हटाना जरूरी कदम हो सकते हैं, लेकिन क्या इतना काफी है? असली सवाल यह है कि क्या सिस्टम अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेगा? क्या यह माना जाएगा कि कहीं न कहीं गंभीर प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही हुई है?

ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा जाता है कि संसाधनों की कमी, जिम्मेदारी टालने की आदत और ठेका व्यवस्था के भरोसे जरूरी काम छोड़ दिए जाते हैं। नतीजा यह होता है कि आम लोग अपनी जरूरत पूरी करने के लिए खुद जोखिम उठाते हैं और कई बार उसकी कीमत जान देकर चुकाते हैं। गोगुंदा हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है, जिसमें सुविधा देने वाले तंत्र की कमजोरी सीधे लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। अब जरूरत सिर्फ आश्वासन की नहीं, जवाबदेही तय करने की है।



