
X subscription price : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपने Basic, Premium और Premium+ प्लान्स की कीमतों में 30% से 47% तक की कटौती कर दी है। यह कदम भारतीय यूजर्स को आकर्षित करने और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। अब X के बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम+ प्लान्स पहले की तुलना में काफी सस्ते हो गए हैं। बेसिक प्लान अब ₹170 में, प्रीमियम ₹470 में और प्रीमियम+ प्लान ₹3,000 में उपलब्ध है। कंपनी ने यह कदम भारत जैसे विशाल डिजिटल मार्केट में अधिक यूजर्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया है, जहां इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन भुगतान करने वाले ग्राहक अब तक सीमित रहे हैं।
X Premium India price : एक्स सब्सक्रिप्शन को लेकर किए गए बदलाव के पीछे एलॉन मस्क की रणनीति स्पष्ट है—X को केवल विज्ञापन आधारित प्लेटफॉर्म के बजाय सब्सक्रिप्शन आधारित राजस्व मॉडल की ओर ले जाना। X के प्रीमियम और प्रीमियम+ प्लान में एड-फ्री एक्सपीरियंस, एक्स प्रो जैसे क्रिएटर टूल्स और Grok AI जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल हैं, जो पेशेवर यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को लुभा सकती हैं। हालांकि मोबाइल ऐप्स पर अब भी कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जिसका कारण Apple और Google द्वारा लिए जाने वाला In-App Commission है। इसके बावजूद, वेब वर्जन पर कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई हैं।
Elon musk : कुल मिलाकर, X की यह प्राइस कट पॉलिसी भारतीय मार्केट में उसके विस्तार और यूजर इंगेजमेंट को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है। आने वाले समय में यह देखा जाएगा कि ये बदलाव सब्सक्रिप्शन यूजर्स की संख्या में कितना इजाफा करते हैं और क्या वाकई X अपने रेवेन्यू मॉडल में ट्रांजिशन करने में सफल हो पाता है या नहीं।
बेसिक प्लान अब सिर्फ ₹170 में, पहले था ₹244
X subscription price : अब X का मंथली Basic Plan ₹244 की जगह ₹170 में मिल रहा है। वहीं इसका Yearly Basic Plan ₹2,591 से घटकर अब सिर्फ ₹1,700 का हो गया है। यानी लगभग 30% की सीधी बचत।
प्रीमियम प्लान: 900 से घटकर ₹470, वेब वर्जन ₹427
X Blue subscription India : X का Premium Mobile Plan अब ₹900 की बजाय ₹470 में उपलब्ध है। वेब वर्जन की कीमत भी ₹650 से घटकर ₹427 कर दी गई है। इस तरह यूजर्स को 47% तक की छूट मिल रही है।

प्रीमियम+ प्लान में ₹2,000 की बड़ी छूट
X Premium Plus features : X का सबसे महंगा प्लान Premium+ भी अब सस्ता हो गया है। यह मोबाइल पर पहले ₹5,130 में मिलता था, जो अब ₹3,000 में उपलब्ध है। iOS पर इसकी कीमत ₹5,000 बनी हुई है। वेब वर्जन ₹3,470 से घटकर अब ₹2,570 में मिल रहा है।
एक्स सब्सक्रिप्शन में क्या-क्या मिल रहा है?
✅ Basic Plan के फायदे:
- पोस्ट एडिट और लॉन्ग पोस्ट करने की सुविधा
- वीडियो अपलोड
- रिप्लाई प्रायोरिटी
- टेक्स्ट फॉर्मेटिंग
- ऐप कस्टमाइजेशन
✅ Premium Plan के फायदे:
- क्रिएटर टूल्स (जैसे X Pro, Media Studio)
- एड कम दिखेंगे
- Analytics और Grok AI की बढ़ी हुई लिमिट
- Blue Tick भी मिलेगा
✅ Premium+ Plan के एक्स्ट्रा फायदे:
- Ads-Free Experience
- रिप्लाई बूस्ट
- आर्टिकल लिखने की सुविधा
- ट्रेंड्स पर Real-Time एक्सेस

कीमतें क्यों घटाईं गईं?
X Basic vs Premium : मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Elon Musk की कंपनी ने भारत जैसे विशाल डिजिटल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सब्सक्रिप्शन को सस्ता किया है। खास बात ये है कि मोबाइल ऐप्स पर कीमतें ज्यादा हैं, क्योंकि Google और Apple का In-App Commission भी जुड़ा होता है।
मार्च 2025 में Elon Musk की AI कंपनी xAI ने X को 33 बिलियन डॉलर की ऑल-स्टॉक डील में खरीदा था। इसके एक दिन बाद ही यह प्राइस कट किया गया। इससे पहले X ने फरवरी 2023 में भारत में सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की थी।



