Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Youngman fought with a panther : पैंथर से लड़कर युवक ने बचाई जान, मौत को भी दे दी मात

Laxman Singh Rathor March 7, 2025 1 minute read

Youngman fought with a panther : जंगल में पेड़ की टहनियां लेने गए युवक पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया, मगर युवक ने हिम्मत नहीं हारी और घबराए बगैर वह उससे लड़ गया। कुछ देर आपस में गुत्थमगुत्था की स्थिति बनी और युवक ने तेज झटके से पैंथर को धक्का मारा तो वह जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना में हिम्मत, साहस और जीवटता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। युवक न सिर्फ पैंथर से भिड़ गया, बल्कि सीधा मुकाबला कर खुद की जान भी बचाई। युवक की इस बहादुरी को लेकर हर कोई कायल है और ग्रामवासी भी चौंक गए। साथ ही यह साबित कर दिया कि विकट परिस्थिति में भी घबराने की बजाय आत्मबल और संघर्ष किया जाए, तो मौत को भी मात दी जा सकती है।

Rajsamand News : हिम्मत, साहस और बहादुरी की यह रियल घटना राजसमंद जिले में नाथद्वारा थाना क्षेत्र में कुंचोली गांव में 28 वर्षीय डूंगाराम गमेती के घटित हुई। वह उसके मित्र जगदीश गमेती के साथ बकरियों के लिए पेड़ की हरी पत्तियां लेने जंगल में गया, जहां पर नीम के पेड़ से टहनियां काटी और मूली बांध रहे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर आए पैंथर ने डूंगाराम पर हमला कर दिया। इस पर एकबारगी साथी जगदीश घबरा गया, मगर डूंगाराम घबराने की बजाय खुद उससे लड़ गया। कुछ देर बाद डूंगाराम ने पैंथर को तेज धक्का दिया, तो पैंथर दूर चला गया। तभी सुरेश गमेती जिसके हाथ में कूंट (लोहे का धारदार हथियार) लेकर उसके पास आ गया, तो पैंथर जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। हमले में डूंगाराम का शरीर लहूलुहान हो गया। उसके चेहरे, पेट, पीठ व हाथों में पैंथर के नाखुन से जख्मी हो गया। इसके बाद सुरेश उसे नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।

डूंगाराम ने यूं किया सीधा मुकाबला

Panther attack : डूंगाराम बकरियों के लिए खेत पर नीम के पेड़ की टहनियां लेन गया, तब उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल जीवन और मृत्यु के बीच जूझने वाले हैं। झाड़ियों में छिपे खतरनाक पैंथर ने उस पर झपट्टा मार दिया। पैंथर के हमले ने डूंगाराम को सकते में डाल दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। जान बचाने के लिए वह भागने के बजाय डटकर मुकाबला करने लगा। आमतौर पर ऐसे हमलों में इंसान डरकर या तो भागने की कोशिश करता है या बेहोश हो जाता है, लेकिन डूंगाराम ने अपनी पूरी ताकत और सूझबूझ से इस संकट का सामना किया।

पैंथर को कसकर पकड़ा, फिर धक्का दिया

Brave youth : डूंगाराम ने पैंथर की आंखों में आंखें डालकर उसे अपने हाथों से कसकर पकड़ लिया। पैंथर ने अपने नुकीले नाखूनों से उसे लहूलुहान कर दिया, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारा। संघर्ष के दौरान पूरी ताकत लगाकर पैंथर को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान डूंगाराम के शरीर पर कई जगह घाव हो गए, लेकिन खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। घायल अवस्था में भी डूंगाराम ने अपनी सूझबूझ से पैंथर को खुद से दूर रखने की कोशिश जारी रखी। कुछ देर की जद्दोजहद के बाद, आखिरकार पैंथर को एक जोरदार धक्का दिया और खुद को उससे अलग किया। जैसे ही पैंथर को यह अहसास हुआ कि उसका शिकार इतना आसान नहीं है, वह घबराकर भाग निकला।

Credit Card Tips : अगर नहीं चुकाया क्रेडिट कार्ड का बिल, तो बैंक क्या कर सकता है? जानें अपने अधिकार

जगदीश तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा

डूंगाराम के साथ मौजूद उनके साथी जगदीश गमेती ने यह खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा। उन्होंने बिना देर किए घायल डूंगाराम को संभाला और नाथद्वारा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके गाल, पीठ और हाथों पर गहरे घाव हैं, लेकिन उनका साहस और इच्छाशक्ति इतनी मजबूत थी कि वे दर्द को नजरअंदाज कर खुद को जीवित रखने में सफल रहे।

चाैतरफा डूंगाराम की बहादुरी पर चर्चा

Wildlife conflict : गांव में डूंगाराम की इस बहादुरी की चर्चा जोरों पर है। जहां आम इंसान एक जंगली जानवर के सामने घबरा जाता है, वहीं उन्होंने अपनी सूझबूझ और आत्मबल से यह साबित कर दिया कि संकट के समय डरने की बजाय मुकाबला करना ही असली बहादुरी है। वन विभाग को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, और पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके। डूंगाराम की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो जीवन के संघर्षों में हिम्मत हारने लगते हैं। यह साबित करता है कि सच्ची ताकत बाहरी नहीं, बल्कि हमारे मन के अंदर होती है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

कुंचोली में डूंगाराम गमेती पर हमले की घटना के बाद वन विभाग द्वारा आमजन को सतर्क व सावधान रहने की नसीहत दी है। वन विभाग द्वारा ग्रामवासियों को अकेले खेत व बीड़ में नहीं जाने की सलाह दी है। ग्रामवासी बोले कि अगर खेत व जंगल में नहीं जाएंगे, तो घर गुजारा ही कैसे चलेगा। बकरियों के टहनियां लानी ही पड़ेगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने की मांग उठाई है।

वृद्ध और किशोर भी पैंथर से कर चुके

राजसमंद जिले में पैंथर से सीधे मुकाबले की घटनाएं पहले भी घटित हो चुकी है। वर्ष 2021 में कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र के मजेरा पंचायत में चित्तौड़ा भील बस्ती में 16 वर्षीय दिनेश गमेती ने भैंस के बछड़े को बचाने के लिए पैंथर से मुकाबला कर लिया। भले आप चौंक रहे होंगे, लेकिन यह रिलय घटना हुई है। उस वक्त कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने किशोर दिनेश गमेती को उसके घर जाकर बहादुर की प्रशंसा की।

इसी तरह नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र में खमनोर के पास पासुनिया गांव में गाय व भैंस को लेकर वृद्ध किसान खेत पर जा रहा था, तभी पैंथर ने हमला कर दिया। इस पर वृद्ध ने मुकाबला किया। उनके साथ एक किशोर था, वह भी घायल हो गया था, लेकिन वृद्ध ने खुद के साथ अपने मवेशियों को भी बचा लिया और पैंथर को उल्टे पांव जंगल में लौटना पड़ा।

SBI WeCare Deposit Scheme : बुजुर्गों के लिए शानदार योजना, सुरक्षित निवेश पर मिलेगा अधिक ब्याज!

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 369

Post navigation

Previous: Income tax raids : टैक्स चोरी को लेकर तीन बड़े बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर आयकर छापा
Next: Rajasthan recruitment 2025 : राजस्थान में 44 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी: परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक की पूरी जानकारी

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_xzqeMJXQSb4 Mangla Pashu Bima Yojana : पशु के मरने पर मिलेगा मुआवजा, करवाए फ्री में कराए मंगला पशु बीमा #bima #jaivardhannews #insuranceराजस्थान के पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों के अमूल्य पशुधन का बीमा कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि पशु की मृत्यु या नुकसान की स्थिति में परिवार पर अचानक आर्थिक बोझ न पड़े। राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2024-25 से की थी और 2025-26 में इसका दायरा बढ़ाकर कुल 42 लाख पशुओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
योजना में अधिकतम 2 दुधारू पशु जैसे गाय या भैंस, या फिर 10 बकरी, 10 भेड़ और उष्ट्र वंशीय पशुओं के बीमा का प्रावधान है। हालांकि योजना का लाभ उन्हीं पशुओं को मिलेगा, जिनकी टैगिंग हुई हो। यानी पशुपालकों को पहले अपने पशुओं का टैग लगवाना जरूरी है। इसके बाद पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना में शामिल हुआ जा सकता है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पशुपालकों के भविष्य को सुरक्षित करने की बड़ी पहल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन 1800 532 7172 पर संपर्क किया जा सकता है।
Mangla PASHU BIMA YOJNA
Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana
Rajasthan Pashu Bima Yojana
Rajasthan Livestock Insurance Scheme
Free Animal Insurance Rajasthan
मंगला पशु बीमा योजना आवेदनOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
Mangla Pashu Bima Yojana : पशु के मरने पर मिलेगा मुआवजा, करवाए फ्री में कराए मंगला पशु बीमा #bima #jaivardhannews #insuranceराजस्थान के पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों के अमूल्य पशुधन का बीमा कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि पशु की मृत्यु या नुकसान की स्थिति में परिवार पर अचानक आर्थिक बोझ न पड़े। राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2024-25 से की थी और 2025-26 में इसका दायरा बढ़ाकर कुल 42 लाख पशुओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
योजना में अधिकतम 2 दुधारू पशु जैसे गाय या भैंस, या फिर 10 बकरी, 10 भेड़ और उष्ट्र वंशीय पशुओं के बीमा का प्रावधान है। हालांकि योजना का लाभ उन्हीं पशुओं को मिलेगा, जिनकी टैगिंग हुई हो। यानी पशुपालकों को पहले अपने पशुओं का टैग लगवाना जरूरी है। इसके बाद पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना में शामिल हुआ जा सकता है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पशुपालकों के भविष्य को सुरक्षित करने की बड़ी पहल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन 1800 532 7172 पर संपर्क किया जा सकता है।
Mangla PASHU BIMA YOJNA
Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana
Rajasthan Pashu Bima Yojana
Rajasthan Livestock Insurance Scheme
Free Animal Insurance Rajasthan
मंगला पशु बीमा योजना आवेदनOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
Mangla Pashu Bima Yojana : पशु के मरने पर मिलेगा मुआवजा, करवाए फ्री में कराए मंगला पशु बीमा #bima
राजसमंद में बस की टक्कर से पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल#charbhujanews #rajsamandnews #rajsamandpolice #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर पीपरड़ा के पास बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार चारभुजा निवासी कालूलाल टेलर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय उनका बेटा गंभीर घायल है, जिनका अनन्ता हॉस्पिटल में इलाज जारी है। बताया कि नाथद्वारा में बेटे को कक्षा 12 में दाखिला दिलाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वह साथिया गांव में विद्यालय सहायक के पद पर कार्यरत था। मृतक कालूलाल टेलर द्वारा एक दिन पहले ही चारभुजा में ध्वजा व महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ से सैकड़ों लोग शामिल हुए और घर में खुशी का माहौल था और दूसरे ही दिन खुशियां मातम में बदल गई। कालूलाल सेवाभावी होने से चारभुजा कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में बस की टक्कर से पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल#charbhujanews #rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद झील में शव मिला, आप पहचान कर बताओ है कौन ?
#rajsamandpolice #rajsamandnews #kankrolipolice  #jaivardhannewsराजसमंद शहर में कांकरोली थाना क्षेत्र में झील में एक व्यक्ति की तलाश मिली। झील घूमते हुए युवकों ने लाश देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। फिर उसके आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। अगर इस व्यक्ति को कोई पहचानता हो, तो तत्काल कांकरोली थाना पुलिस या कंट्रोल रूम में 02952-220712 व मोबाइल नंबर 87648-54100 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajsamand news
Kankroli police station
rajsamand Police
राजसमंद न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद झील में शव मिला, आप पहचान कर बताओ है कौन ?#rajsamandpolice #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version