Skip to content
May 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert : राजस्थान में मौसम ने बदली करवट: 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट Weather Update

Parmeshwar Singh Chundwat May 27, 2025 1 minute read

Rain Alert : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और लू का कहर जारी है, लेकिन अब मौसम ने कुछ राहत देने के संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां तेज गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी से मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD Jaipur) ने मंगलवार के लिए 16 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर alert जारी किया है। हालांकि, heatwave की चेतावनी सिर्फ 4 जिलों में दी गई है।

बीकानेर में गर्मी ने ली बुजुर्ग की जान

Rajasthan ka Mosam : राज्य में तेज़ गर्मी और लू के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बीते सोमवार को बीकानेर के रणजीतपुरा इलाके में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग सरजीत राम की खेत में मौत हो गई। उनके भतीजे संजय कुमार जाट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके ताऊ मजदूरी के सिलसिले में बरसलपुर गांव में खेत में काम कर रहे थे। वहां high temperature और पानी की कमी के चलते उन्हें चक्कर आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह घटना प्रदेश में गर्मी से हुई पहली मौत नहीं है। गर्मी की वजह से पहले भी कई इलाकों में बीमारियां और मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन और आमजन को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बाड़मेर में पारा 45.2 डिग्री, सबसे गर्म रहा शहर

Mosam : सोमवार को राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम temperature 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फलोदी में तापमान 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.4, कोटा में 43, जोधपुर में 42.3 और बीकानेर में 42 डिग्री तक पहुंच गया।

हालांकि राज्य के कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे इन क्षेत्रों में थोड़ी राहत मिली। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा।

जयपुर में बदले मौसम के तेवर

RajasthanWeather राजधानी जयपुर में आज सुबह का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर होते-होते कई इलाकों में cloud cover नजर आया। दोपहर 12 बजे के बाद से हल्के बादल छाने लगे जिससे धूप की तीव्रता थोड़ी कम हुई। हालांकि, वातावरण में बढ़ी humidity के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

बीती रात जयपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की आंधी और बारिश की संभावना है।

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल | 27 मई 2025 : मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

उदयपुर में सबसे अधिक बारिश, कई जिलों में हल्की फुहारें

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। उदयपुर जिले के कोटड़ा में 15 मिमी, गोगुंदा में 10 मिमी, खेरवाड़ा में 7 मिमी और गिर्वा में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बाड़मेर के चोहटन, जालोर के जसवंतपुरा व भीनमाल और प्रतापगढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

डूंगरपुर के कनवा और धौलपुर के बाड़ी में 3-3 मिमी बारिश हुई। भरतपुर जिले के रूपबास और बयाना में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कोटा में झुलसा देने वाली गर्मी

कोटा में आज सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक scorching heat के चलते मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर में जगह-जगह पेयजल की अस्थायी व्यवस्था की गई है ताकि राहगीरों को कुछ राहत मिल सके।

अजमेर में आंधी से बुजुर्ग महिला की मौत

रविवार देर रात अजमेर जिले के श्रीनगर क्षेत्र के जिलावड़ा गांव में तेज आंधी के चलते लोहे की शेड और घर की दीवार गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला जूही पत्नी रियाज मोहम्मद की मौत हो गई।
महिला अपने घर के बाहर लगी लोहे की शेड के नीचे चारपाई पर सो रही थीं, तभी तेज हवाओं से शेड और दीवार गिर गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजसमंद में आंधी से भारी नुकसान

RainForecast राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र स्थित धायला गांव में भी रविवार रात तेज आंधी चली, जिससे कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा। कई पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यह आंधी अचानक आई और कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा गई।

हनुमानगढ़ में सबसे कम तापमान

रविवार को राजस्थान में सबसे कम अधिकतम तापमान हनुमानगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यहां लगभग 53 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे अनाज मंडियों में रखे गेहूं, सरसों व अन्य अनाज गीले हो गए। पिलानी में भी रविवार को लगभग 2 इंच बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा –

  • पिलानी: 32.9°C
  • चूरू: 35.6°C
  • गंगानगर: 37.2°C
  • अलवर: 34.2°C
  • सीकर: 38.5°C
  • अजमेर: 38.8°C
  • नागौर और बारां: 39.9°C
  • डूंगरपुर: 38°C
  • फतेहपुर: 36.1°C
  • करौली: 36.7°C
  • दौसा: 38.5°C
  • झुंझुनूं: 34.3°C
  • सिरोही: 39.4°C

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

HeatwaveAlert मौसम विभाग ने 26 मई की शाम से लेकर 27 मई तक के लिए राजस्थान के 16 जिलों में Thunderstorm और Light Rainfall Alert जारी किया है। ये जिले हैं –
जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, धौलपुर, भरतपुर और कोटा।

इन क्षेत्रों में आंधी के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।


उमस और गर्मी के बीच स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

गर्मी और उमस का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में dehydration, heat stroke और electrolyte imbalance जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सीधे धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र का अलर्ट

  • जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार, 27 मई 2025 को राजस्थान के 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया।
  • अलर्ट वाले जिले: गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, बारा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं और बांसवाड़ा।
  • इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • चार जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।

🌧️ 28 मई को बारिश का येलो अलर्ट – ये जिले रहेंगे प्रभावित:

  1. हनुमानगढ़
  2. चूरू
  3. झुंझुनूं
  4. जयपुर
  5. अलवर
  6. भरतपुर
  7. दौसा
  8. करौली
  9. धौलपुर
  10. पाली
  11. भीलवाड़ा
  12. राजसमंद
  13. चित्तौड़गढ़
  14. उदयपुर
  15. प्रतापगढ़
  16. डूंगरपुर
  17. बांसवाड़ा

⛈️ इन जिलों में 28 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

🌧️ 29 मई को बारिश का येलो अलर्ट – अलर्ट में शामिल जिले:

  1. गंगानगर
  2. बीकानेर
  3. हनुमानगढ़
  4. चूरू
  5. झुंझुनूं
  6. अलवर
  7. जयपुर
  8. दौसा
  9. भरतपुर
  10. धौलपुर
  11. करौली
  12. सवाई माधोपुर
  13. अजमेर
  14. भीलवाड़ा
  15. टोंक
  16. बूंदी
  17. कोटा
  18. बारां
  19. झालावाड़
  20. चित्तौड़गढ़
  21. राजसमंद
  22. पाली
  23. प्रतापगढ़
  24. डूंगरपुर
  25. बांसवाड़ा
  26. उदयपुर
  27. सिरोही
  28. जालोर

🌩️ 29 मई को राज्य के ज़्यादातर पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदला रहेगा, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

LIC Aadhaar Shila Plan : महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी जीवन बीमा योजना

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,084

Post navigation

Previous: rajshaladarpan : राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम, 96.66% रहा पास प्रतिशत
Next: Ration Card E-KYC : राशन कार्ड धारक 30 जून से पहलें कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है मुफ्त राशन

Related Stories

Rajasthan weather update today
  • मौसम

Rajasthan weather update today : राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Parmeshwar Singh Chundwat May 22, 2026
Rajasthan Weather Update Today
  • मौसम

Rajasthan Weather Update Today : अगले 4 दिन भारी पड़ सकते हैं! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat May 17, 2026
Weak Monsoon Forecast
  • मौसम

Weak Monsoon Forecast : भारत पर मंडरा रहा बड़ा मौसम संकट! सूखा और भीषण गर्मी का डर बढ़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram