Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Death of jeweler businessman : राजसमंद में पुलिस पूछताछ को बुलाए ज्वैलर्स की अचानक मौत

Laxman Singh Rathor August 11, 2025 1 minute read

Death of jeweler businessman : एक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए राजसमंद के कांकरोली थाने पर बुलाए गए भीलवाड़ा के ज्वैलर्स कारोबारी की रविवार शाम को अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे आरके जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी नहीं बच पाया। इस पर तमाम पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी शाम को ही कांकरोली थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। फिलहाल अस्पताल के बाहर विशेष पुलिस जाब्ता तैनात है और परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। छोटे भाई की अचानक मौत से आहत बड़े भाई कैलाश सोनी को भी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

Rajsamand police : कैलाश सोनी ने मीडिया को बताया कि भीलवाड़ा जिले में कारोई थाना क्षेत्र में गाडरमाला (भोपालगढ़) निवासी 50 वर्षीय खुबचंद सोनी पुत्र बद्रीलाल सोनी की राजसमंद में अचानक मौत हो गई। बताया कि रविवार दोपहर में कांकरोली थाने से प्राइवेट कार में पुलिसकर्मी आए, जो बता रहे थे कि चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी उनके छोटे भाई खुबचंद सोनी की दुकान पर चोरी का माल दिया। इसी मामले में पूछताछ के लिए खुबचंद सोनी को कांकरोली थाने पर बुलाया गया और शाम करीब पांच बजे वह भी कांकरोली थाने पर पहुंच गया, जहां छोटे भाई खुबचंद ने उनके पैर पकड़ कहा कि उसने कोई चोरी का माल नहीं खरीदा है, मगर पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीदने की बात कही जा रही है। खुबचंद सोनी ने कहा कि मेरी दुकान पर ऐसा कोई व्यक्ति आया ही नहीं, जिसका प्रमाण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे है। इस पर दुकान से सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए वापस अपने गांव गाडरमाला पहुंचा, तभी कांकरोली थाने से फोन आ गया कि सीसीटीवी फुटेज नहीं चाहिए और आप तत्काल राजसमंद आ जाओ। फिर जैसे ही वे राजसमंद पहुंचे, तो पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी लेते हुए बताया कि उनका भाई खुबचंद सोनी अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस पर कैलाश सोनी को अचानक सदमा लगा और हालत बिगड़ने की संभावना पर उसे भी आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देते हुए पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच का दिलासा दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे जिला चिकित्सालय

कांकरोली थाना पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने के बाद खुबचंद सोनी की अचानक मौत की घटना के बाद बड़े भाई कैलाश सोनी, मित्र व परिजन आरके जिला चिकित्सालय पहुंच गए। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित कैलाश सोनी की पूरी बात को सुना। पालीवाल ने दु:खद हादसे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। पालीवाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार स्तर से भी जो कुछ प्रयास करने पड़ेंगे, उसके लिए वे तत्पर रहेंगे।

मोर्चरी के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात

पुलिस पूछताछ के लिए बुलाए भीलवाड़ा के ज्वैलर्स कारोबारी की मौत के बाद शव को आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखव दिया। घटना के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर राजनगर थाना प्रभारी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल तैनात कर दिया। रातभर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रातभर तैनात रहा।

कांकरोली थाने पर पहुंच गई एसपी ममता

चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाने के बाद भीलवाड़ा के ज्वैलर्स कारोबारी की मौत के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी देर शाम को ही कांकरोली थाने पर पहुंच गई। घटना की जानकारी ली, जहां थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी के साथ चोरी के प्रकरण में अनुसंधान कर रहे पुलिसकर्मियों से भी पूरे मामले को समझा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

पत्नी व तीन बच्चे हो गए बेसहारा

ज्वैलर्स कारोबारी खुबचंद सोनी का निधन होने के बाद पत्नी व तीन बच्चे बेसहारा हो गए। पत्नी मनभर सोनी गृहिणी है, जबकि बड़ी बेटी नवाेदिता (25) बीएड की पढ़ाई कर रही है, तो बेटा प्रद्युम्न (22) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा है और सबसे छोटा बेटा अंशुमन (20) पढ़ाई के साथ ज्वैलरी शॉप पर पापा के साथ हाथ बंटाता है। इस तरह पूरे परिवार का पालन पोषण करने वाले खुबचंद सोनी का निधन होने से पूरे परिवार पर मानो वज्रपात गिरा हो। खुबचंद के पिता बद्रीलाल सोनी का करीब तीन दशक पहले ही निधन हो गया था।

PhonePe Personal Loan : फोन पे से 50000 रुपए का पर्सनल लोन | आसान आवेदन | Online loan apply
aadhaar card personal loan : 50000 रुपए तक पर्सनल लोन तुरंत | Can I get a loan on Aadhaar Card?

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 174

Post navigation

Previous: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल : 11 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगी सितारों की कृपा
Next: Rain Alert : राजस्थान में दो इंच तक की तेज बारिश : गंगानगर में पारा 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा Weather Update

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram