Skip to content
August 18, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026 1 minute read

Udaipur Accident : उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में हुआ यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, दर्द और व्यवस्था पर उठते सवालों की बड़ी कहानी बन गया है। एक खराब बिजली ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए निकले ग्रामीणों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। लोडिंग टेंपो खाई में गिरा और देखते ही देखते एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पहले दो लोगों की मौके पर मौत हुई, फिर इलाज के दौरान तीसरे घायल ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य अजमेर विद्युत वितरण निगम का है, मगर AVVNL Udaipur के भ्रष्ट तंत्र की वजह से ग्रामवासी मजबूर किराए का टेम्पो लेकर ट्रांसफार्मर बदलवाने निकले थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह रही कि मृतकों में काका-भतीजे भी शामिल थे। एक तरफ घरों में चीख-पुकार मची रही, दूसरी तरफ गुस्साए परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर डटे रहे। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोप लगा कि बिजली विभाग के कर्मचारी ने ही ग्रामीणों से खराब ट्रांसफार्मर को गोगुंदा ले जाकर बदलवाने को कहा था। यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ road accident नहीं, बल्कि Electricity Department negligence और प्रशासनिक जिम्मेदारी का मुद्दा बन गया है। करीब 7 घंटे तक चले प्रदर्शन, समझाइश और वार्ता के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा। मुआवजा, संविदा नौकरी और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है—क्या इन तीन मौतों की जिम्मेदारी तय होगी, या यह मामला भी सिर्फ आश्वासनों में दबकर रह जाएगा?

Udaipur News : जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में खराब बिजली का ट्रासंफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार अजमेर विद्युत वितरण निगम में शिकायत कर दी, मगर न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही समस्या का समाधान हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने टेम्पो किराए और निगम के लाइनमैन को बुलवाकर ट्रांसफार्मर को नीचे उतरवाया। फिर बदलवाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में टेम्पो पलट गया। दुर्घटना में सुआवतो का गुड़ा, गोगुंदा निवासी भोपाल सिंह (55) पुत्र पनसिंह और राम सिंह (45) पुत्र भेरू सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुआवतो का गुड़ा निवासी मोहब्बतसिंह गंभीर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उदयपुर के एमबी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मोहब्बत सिंह और राम सिंह सगे काका-भतीजे थे। इस tragic accident in Udaipur ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मोहब्बत सिंह के शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया, जबकि बाकी दो शव गोगुंदा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखे गए। हादसे के बाद परिजनों, ग्रामीणों और करणी सेना पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुआवजा, नौकरी तथा दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उदयपुर पुलिस ने भारी जाब्ता तैनात कर दिय गया।

दो गंभीर घायल, इलाज जारी

AVVNL Udaipur Default : यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे Gogunda-Sayra Road पर श्रीमालियों की मादड़ी के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि गुड़ा गांव के एक मोहल्ले में बिजली सप्लाई बाधित थी। इस पर Fault Removal Team (FRT) के कर्मचारी महावीर सिंह ने खराब डीपी खुलवा दी और ग्रामीणों से कहा कि इसे गोगुंदा लेकर जाएं और बदलवाकर वापस लाएं। ग्रामीण उसी डीपी को लोडिंग टेंपो में लेकर रवाना हुए थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस tempo accident में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि अभय सिंह और लक्ष्मण सिंह अभी भी घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद मामला बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन और करणी सेना के बीच लंबी वार्ता शुरू हुई। लगभग 7 घंटे चली बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी। समझौते के तहत प्रत्येक मृतक परिवार से एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, सरकारी मुआवजा और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई पर सहमति बनी। इस सहमति के बाद परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी और बाद में अंतिम संस्कार किया गया।

हालात बेकाबू, तो पुलिस- प्रशासनिक अफसर दौड़े

वार्ता में SDM शभुम भैसारे, DSP गोपाल चंदेल, बिजली विभाग के XEN बलवंत चौहान, तहसीलदार प्रवीण कुमार, करणी सेना जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह देवड़ा, गोगुंदा उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, कांग्रेस महासचिव लालसिंह झाला और पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया समेत कई लोग मौजूद रहे। हादसे के बाद बिजली विभाग ने Fault Removal Team के ठेका कर्मचारी को हटा दिया है। हालांकि ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि केवल कर्मचारी को हटाना काफी नहीं है, बल्कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ एक सड़क हादसे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि departmental negligence और प्रशासनिक जवाबदेही का भी बड़ा मुद्दा बन गया है। यह Rajasthan Accident News न सिर्फ सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली जैसी बुनियादी सेवा की समस्या किस तरह जानलेवा बन सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन अपने वादों को कितनी जल्दी जमीन पर उतारता है और पीड़ित परिवारों को वास्तविक राहत कब मिलती है।

Suspicious death of woman : घर में पत्नी जलते मिली, पति व 3 बच्चे लापता… राजसमंद में हत्या या साजिश ?

जयवर्द्धन व्यू : कठघरे में AVVNL सिस्टम

AVVNL Update : गोगुंदा हादसे ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों ग्रामीणों को एक खराब डीपी खुद लेकर दूसरी जगह बदलवाने के लिए भेजा गया? क्या यह काम तकनीकी टीम का नहीं था? अगर बिजली विभाग के पास फॉल्ट सुधारने की व्यवस्था, वाहन और जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद थे, तो फिर आम लोगों को इस जोखिम में क्यों डाला गया? यही वह सवाल हैं, जिनका जवाब अब सिर्फ परिजनों ही नहीं, बल्कि पूरा समाज मांग रहा है। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें चाचा-भतीजे भी शामिल थे। एक खराब डीपी, एक लापरवाह निर्णय और तीन परिवारों की दुनिया उजड़ गई। हादसे के बाद संवेदना जताना, मुआवजा घोषित करना और कर्मचारी को हटाना जरूरी कदम हो सकते हैं, लेकिन क्या इतना काफी है? असली सवाल यह है कि क्या सिस्टम अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेगा? क्या यह माना जाएगा कि कहीं न कहीं गंभीर प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही हुई है?

ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा जाता है कि संसाधनों की कमी, जिम्मेदारी टालने की आदत और ठेका व्यवस्था के भरोसे जरूरी काम छोड़ दिए जाते हैं। नतीजा यह होता है कि आम लोग अपनी जरूरत पूरी करने के लिए खुद जोखिम उठाते हैं और कई बार उसकी कीमत जान देकर चुकाते हैं। गोगुंदा हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है, जिसमें सुविधा देने वाले तंत्र की कमजोरी सीधे लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। अब जरूरत सिर्फ आश्वासन की नहीं, जवाबदेही तय करने की है।

Double Murder case : तलवारों से 2 दोस्त को काट डाला, बचाने आए दुकानदार पर अटैक, 6 थानों की पुलिस तैनात

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 343

Post navigation

Previous: Double Murder case : तलवारों से 2 दोस्त को काट डाला, बचाने आए दुकानदार पर अटैक, 6 थानों की पुलिस तैनात
Next: Rajasthan weather update : जयपुर में हल्की बारिश, आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी आशंका

Related Stories

Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
Liquor Smuggling in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Liquor Smuggling in rajsamand : स्लीपर बस के सीक्रेट बॉक्स में छिपा शराब तस्करी, पुलिस ने पकड़ा जखीरा

Parmeshwar Singh Chundwat July 26, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आबकारी विभाग करेगा कार्रवाई राजसमंद में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आबकारी विभाग करेगा कार्रवाई #rajsamandnewsराजसमंद शहर व ग्रामीण क्षेत्र में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ आबकारी महकमा अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करेगा।  जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र गिरी ने बताया कि मीडिया में खबरों के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच करवा दी जाएगी। फिर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राजसमंद शहर के भवानीनगर, दरीबा, कुरज व भावा में शराब दुकान ड्राई डे के दिन भी खिड़की या पिछले दरवाजे से शराब बेची गई।
Rajsamand News
Rajsamand police
Excise department
liquor store
liquor shop open on dry basis
sharab dukanJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आबकारी विभाग करेगा कार्रवाई #rajsamandnewsराजसमंद शहर व ग्रामीण क्षेत्र में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ आबकारी महकमा अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करेगा।  जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र गिरी ने बताया कि मीडिया में खबरों के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच करवा दी जाएगी। फिर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राजसमंद शहर के भवानीनगर, दरीबा, कुरज व भावा में शराब दुकान ड्राई डे के दिन भी खिड़की या पिछले दरवाजे से शराब बेची गई।
Rajsamand News
Rajsamand police
Excise department
liquor store
liquor shop open on dry basis
sharab dukanJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में ड्राई डे पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आबकारी विभाग करेगा कार्रवाई
राजसमंद जिले के 5 शहर के वार्ड आरक्षण की लॉटरी खुली, कुछ उम्मीदवार हताश, कुछ के खिले चेहरे #rajsamandnewsनगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा राजसमंद के जिला परिषद सभागार में नगरपरिषद राजसमंद के साथ नगरपालिका आमेट, नाथद्वारा, देवगढ़ व भीम के वार्ड आरक्षण की लॉटरी कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर व जिला परिषद सीईओ ब्रजमोहन बैरवा द्वारा तीन छोटी बच्चियों के हाथ से निकाली गई।
Rajsamand city
Amet city
Nathdwara city
bhim city
Devgarh city
Nagarpalika election
Municipal elections
Nagarparishad rajsamand
नगरपालिका चुनाव
राजसमंद में नगर निकाय चुनाव
BJP Rajsamand
Congress RajsamandJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद जिले के 5 शहर के वार्ड आरक्षण की लॉटरी खुली, कुछ उम्मीदवार हताश, कुछ के खिले चेहरे
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नगर निकाय की लॉटरी निकलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल बोले- सभी जगह हमारी ही होगी जीत
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy