
Gold Price Today : लगातार पांच दिनों तक तेज़ी दिखाने के बाद आज यानी मंगलवार, 30 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम आज दबाव में नजर आए, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें एक बार फिर Market Trends पर टिक गई हैं।
IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 2,119 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 1,34,362 रुपए पर आ गया। जबकि इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को सोना 1,36,481 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ सत्रों में तेज़ उछाल के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते सोने में यह गिरावट देखने को मिली है।
5 दिन बाद टूटी चांदी की तेजी, एक किलो ₹2.31 लाख पर फिसली
Silver Price Today Per Kg : चांदी के बाजार में भी आज बड़ा उतार देखने को मिला। लगातार पांच कारोबारी दिनों तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत आज 3,973 रुपए टूट गई। इसके साथ ही एक किलो चांदी का भाव घटकर 2,31,467 रुपए रह गया।
गौरतलब है कि सोमवार को चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,43,483 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में तेज गिरावट आई और यह 7,333 रुपए फिसलकर 2,35,440 रुपए पर बंद हुई थी। आज गिरावट और गहरी हो गई।

सालभर में रिकॉर्ड तेजी, सोना 76% और चांदी 169% महंगी
Gold Silver Price Fall Today : हालांकि आज की गिरावट के बावजूद, पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।
- 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब बढ़कर 1,34,362 रुपए हो गया है। यानी इस साल सोने की कीमत में करीब 58,200 रुपए या लगभग 76% की बढ़ोतरी हुई है।
- वहीं चांदी ने तो रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए में बिक रही थी, जो अब बढ़कर 2,31,467 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस तरह चांदी में करीब 1,45,450 रुपए या 169% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA Gold Rate Today : IBJA द्वारा जारी किए गए Gold और Silver Rates में 3% GST, Making Charges और Jeweller Margin शामिल नहीं होते। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी की कीमतें IBJA रेट से अलग दिखाई देती हैं।
IBJA के रेट्स का इस्तेमाल RBI Sovereign Gold Bond के दाम तय करने में करता है। इसके अलावा कई बैंक Gold Loan के रेट भी इन्हीं भावों के आधार पर तय करते हैं।
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण
1. Dollar की कमजोरी
Silver Price Drop After Rally : अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने से Dollar कमजोर हुआ है। इससे सोने की Holding Cost कम हुई और निवेशकों की खरीदारी बढ़ी।
2. Geopolitical Tension
रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के चलते निवेशक सोने को Safe Haven मानकर उसमें निवेश कर रहे हैं।
3. Central Banks की खरीदारी
चीन समेत कई देशों के रिजर्व बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। अनुमान है कि सालभर में 900 टन से ज्यादा Gold की खरीद हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला।
चांदी में तेजी के 3 मजबूत कारण
1. Industrial Demand में उछाल
Solar Panel, Electronics और Electric Vehicles (EV) में चांदी की भारी खपत हो रही है। अब चांदी सिर्फ Jewelry तक सीमित नहीं रही, बल्कि Industrial Raw Material बन चुकी है।
2. Trump Tariff का डर
अमेरिका में संभावित टैरिफ बढ़ोतरी के डर से कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे Global Supply प्रभावित हुई और कीमतें बढ़ीं।
3. Manufacturers की Advance Buying
प्रोडक्शन रुकने के डर से मैन्युफैक्चरर्स पहले से चांदी खरीद रहे हैं, जिससे Demand लगातार बनी हुई है।
आगे क्या? कीमतों में फिर आ सकती है तेजी
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की मांग फिलहाल मजबूत बनी हुई है और आगे भी इसमें तेजी रहने की संभावना है। उनके मुताबिक, अगले एक साल में चांदी 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। वहीं इस साल के अंत तक इसके 2.10 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास रहने का अनुमान है। सोने को लेकर भी उनका मानना है कि मजबूत डिमांड के चलते आने वाले समय में इसके दाम और बढ़ सकते हैं। अनुमान है कि अगले साल तक 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर सकता है।



