Skip to content
March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

Rajasthan Gold Pot News : जमीन से निकला ‘सोने’ जैसा चमकता घड़ा! अफवाह फैलते ही मची लूट, पुलिस के छूटे पसीने

Parmeshwar Singh Chundwat January 4, 2026 1 minute read

Rajasthan Gold Pot News : राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान चारागाह भूमि में खुदाई के दौरान गोल्ड जैसी चमकती धातु से भरा एक पुराना घड़ा निकल आया। घड़े के बाहर आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ समय के लिए हालात बेकाबू हो गए।

स्थानीय लोगों में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि जमीन के नीचे सोने से भरा खजाना (Hidden Treasure) दबा हुआ था। इसी अफवाह के चलते मौके पर भीड़ बढ़ती चली गई और कुछ लोगों ने घड़े में मौजूद चमकदार धातु के टुकड़े लूटने की कोशिश भी की। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुनसान जमीन से निकला रहस्यमयी धातु का घड़ा

Gold Like Metal Pot : यह पूरा मामला निवाई थाना क्षेत्र के सीदड़ा गांव की चारागाह भूमि का है। घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जमीन से निकला यह घड़ा धातु (Metal Pot) का बना हुआ है और काफी पुराना प्रतीत होता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के घड़े अब प्रचलन में नहीं हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई साल पुराना हो सकता है। घड़े के अंदर मौजूद टुकड़े देखने में Gold जैसे चमकदार दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह असली सोना है या कोई अन्य धातु।

सबसे पहले जानिए—पूरा मामला कैसे शुरू हुआ

Tonk Police Latest News : दरअसल, शनिवार को गांव की चारागाह जमीन पर कुछ पूजा-अर्चना से जुड़ा सामान मिला था। इसे देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि इस स्थान पर कोई पुराना खजाना गड़ा हो सकता है। सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार पहुंचे और प्रशासनिक निगरानी में JCB मशीन से खुदाई शुरू करवाई गई। करीब आधे घंटे की खुदाई के बाद जमीन से लगभग 100 से 150 किलो वजनी, करीब 2 फीट ऊंचा और डेढ़ फीट चौड़ा धातु का घड़ा बाहर निकाला गया। घड़े के अंदर चमकदार धातु के कई टुकड़े पाए गए, जिन्हें देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

घड़ा निकलते ही बिगड़े हालात, भीड़ हुई बेकाबू

Gold Pot Found in Ground : जैसे ही घड़ा जमीन से बाहर आया, वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ उस पर टूट पड़ी। कुछ लोगों ने घड़े में रखे गोल्ड जैसी धातु के टुकड़े उठाकर भागने की कोशिश की। स्थिति कुछ देर के लिए लूटपाट जैसी हो गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को रोकने का प्रयास किया। काफी समझाइश और सख्ती के बाद ग्रामीणों से वापस टुकड़े लेकर उन्हें दोबारा घड़े में रखा गया। इसके बावजूद पुलिस को आशंका है कि कुछ कीमती टुकड़े गायब हो सकते हैं।

10 फीट गहराई से निकला घड़ा, वजन भी चौंकाने वाला

Tonk Local News Update : प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह रहस्यमयी घड़ा जमीन से करीब 10 फीट की गहराई में दबा हुआ था। इसका वजन काफी अधिक है, जिसे बाहर निकालने में JCB मशीन की मदद लेनी पड़ी। फिलहाल घड़े को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने खुदाई वाली जगह को खाली करवाया और सुरक्षा बढ़ा दी गई, ताकि किसी तरह की और अव्यवस्था न हो।

खुदाई किसने करवाई? जांच में जुटा प्रशासन

पंचायत समिति सदस्य रामकिशोर मीना ने बताया कि प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि इस चारागाह भूमि पर खुदाई किसके निर्देश पर करवाई गई और क्या वाकई यह गड़े हुए धन (Buried Treasure) का मामला है या किसी और धातु से जुड़ा कोई पुराना संग्रह। फिलहाल इस घड़े को प्रशासन ने Treasury Office में सुरक्षित रखवा दिया है। अब विशेषज्ञों से इसकी Scientific Investigation करवाई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि घड़े में मौजूद धातु असली सोना है या कोई अन्य मिश्रधातु।

सुनसान इलाका, पहले कभी नहीं हुई खुदाई

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन से यह घड़ा मिला है, उसके आसपास दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं है। यह इलाका वर्षों से खाली पड़ा हुआ है और यहां पहले कभी खुदाई नहीं की गई। इसी वजह से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं।

कानून क्या कहता है? जानिए खजाने से जुड़ा नियम

भारत में जमीन से मिलने वाले खजाने से जुड़े मामलों के लिए भारतीय खजाना-निधि अधिनियम (Indian Treasure Trove Act) लागू होता है। इस कानून के अनुसार, मिट्टी में छिपी या उससे जुड़ी कोई भी मूल्यवान वस्तु खजाने की श्रेणी में आती है। यदि जमीन से 10 रुपए या उससे अधिक मूल्य की कोई वस्तु मिलती है, तो उसे पाने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को देना अनिवार्य होता है। कलेक्टर उस वस्तु को सरकारी कोष में जमा कराता है या उसकी सुरक्षा की व्यवस्था करता है। इसके बाद एक अधिसूचना जारी कर खजाने पर दावा करने वाले लोगों को बुलाया जाता है। सभी दावेदारों की बात सुनने के बाद ही कलेक्टर यह तय करता है कि खजाने का असली स्वामित्व किसका होगा।

Business Ideas 2026 : नए साल में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, कम निवेश में होगी जबरदस्त कमाई

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 514

Post navigation

Previous: Buffalo Ownership Dispute : भैंस बनी थाने की मेहमान! दो मालिक देख पुलिस भी कन्फ्यूज, मेडिकल तक कराना पड़ा
Next: Petrol Diesel Price Today : 04 जनवरी 2026 के ताजा रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या बदले दाम

Related Stories

Gold Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए आज का ताजा रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gold price rise today
  • सोना चांदी भाव

Gold price rise today : चांदी में आज ₹13 हजार की तेज छलांग, सोना भी हुआ महंगा, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Gold Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सस्ता हुआ सोना, फिसली चांदी! जानिए आपके शहर में आज क्या है नया रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 9, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_nsCm-MhBMdg #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के पेट से निकले मंगलसूत्र और सोने के मोती #Bhilwaranews
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद। गाडरी समाज विकास संस्था राजसमंद के जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी खेमाखेड़ा ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर वहां निवास कर रहे मेवाड़ के प्रवासी गाडरी समाज बंधुओं की बैठकें लीं। यह बैठकें अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज राजस्थान मेवाड़ के प्रवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित की गईं। दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नासिक, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वापी और बड़ौदा तथा मध्यप्रदेश के इंदौर में समाजजनों से मुलाकात की गई। जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी ने बताया कि विभिन्न शहरों में पहुंचने पर प्रवासी समाजबंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इन बैठकों में समाज हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से जिला स्तरीय छात्रावास भवन निर्माण को लेकर समाजजनों ने उत्साह दिखाया और ऑनलाइन माध्यम से गाडरी समाज के जिला स्तरीय बैंक खाते में लगभग 10 लाख रुपये की सहयोग राशि जमा करवाई।  इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि 19 मार्च 2026 को गांव रकमगढ़ स्थित भेरूनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
गाडरी समाज राजसमंद
किशनलाल गाडरी दौरा
धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज
प्रवासी समाज बैठक
छात्रावास निर्माण गाडरी समाज
राजसमंद ताजा खबर
गाडरी समाज कार्यक्रम
समाज हित बैठक
भेरूनाथ मंदिर बैठक
राजसमंद सामाजिक समाचार
Gadri Samaj Rajsamand
Kishanlal Gadri Visit
Dhangar Mewada Gadri Samaj
Pravasi Samaj Meeting
Gadri Samaj Hostel Project
Rajsamand Latest News
Gadri Samaj Event
Community Meeting Rajasthan
Bherunath Temple Meeting
Rajsamand Social NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram