Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajasthan Pre Budget : किसान, महिला, युवा, व्यापारी… प्री-बजट संवाद में खुलकर बोले राजसमंद के लोग

Parmeshwar Singh Chundwat January 13, 2026 1 minute read

Rajasthan Pre Budget : राजसमंद। जिला परिषद सभागार में मंगलवार दोपहर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में प्री-बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी ममता गुप्ता, समाजसेवी जगदीश पालीवाल, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, समाजसेवी माधव जाट, एसीईओ डॉ सुमन अजमेरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष आगामी राज्य बजट को लेकर अपने सुझाव, अपेक्षाएं और मांगें विस्तार से रखीं।

हर ब्लॉक में खुले एसएचजी महिलाओं का रुरल मार्ट

Rajasthan Budget Suggestions : राजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रत्येक जिले में एक पृथक राजीविका कार्यालय की स्थापना की मांग रखी, जहां स्किल डेवलपमेंट, उत्पाद ब्रांडिंग, प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा सकें तथा बैठक कक्ष की समुचित व्यवस्था हो। इसके साथ ही सभी उपखंड मुख्यालयों पर एक-एक ग्रामीण मार्ट स्थापित करने का सुझाव दिया गया, ताकि राजीविका एसएचजी महिलाएं अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर उनका विक्रय कर सकें। महिलाओं ने प्रदेश में संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों में राजीविका एसएचजी महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा को बजट में शामिल करने का सुझाव भी दिया।

आर के चिकित्सालय में हो मल्टी-स्टोरी पार्किंग, पद बढ़ें

Rajsamand Budget Demands : स्थानीय नागरिकों एवं चिकित्सकों ने आर के जिला चिकित्सालय में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की मांग रखी। साथ ही जिले में चिकित्सकों के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने, चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा माँ योजना के अंतर्गत उपलब्ध पैकेज की राशि बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग भी रखी गई।

हर जिले में खुले डॉ भीमराव अंबेडकर स्किल ट्रेनिंग सेंटर

Marble Industry GST Rajasthan : एससी-एसटी समुदाय की ओर से पीएमएस-सीबीसी योजना के अंतर्गत ऋण राशि बढ़ाने की मांग रखी गई। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोलने का सुझाव दिया गया, ताकि युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल सके।

हर जिले में खुले दिव्यांग कॉलेज

Rajasthan Agriculture Budget : दिव्यांगजनों ने आगामी बजट को लेकर प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों के लिए एक पृथक कॉलेज खोलने की मांग रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कॉलेजों में शिक्षण स्टाफ को विशेष रूप से दिव्यांगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी रखी अपेक्षाएं

वरिष्ठ नागरिकों ने देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों को प्राथमिकता देने की मांग रखी। इसके साथ ही ओल्ड एज होम में प्रति बुजुर्ग मिलने वाले भत्ते में वृद्धि किए जाने की मांग भी रखी गई।

किसानों को हर वर्ष मिले कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

किसानों ने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का प्रावधान प्रत्येक वर्ष किए जाने की मांग रखी। वर्तमान में तीन वर्ष में एक बार मिलने वाली सब्सिडी को किसानों ने अपर्याप्त बताया। इसके साथ ही एक किसान को एक खेत पर पाइपलाइन देने के वर्तमान प्रावधान में संशोधन कर प्रति किसान एक से अधिक खेतों में पाइपलाइन सुविधा देने की मांग रखी गई। बीजों पर निर्धारित एमआरपी कम किए जाने, कृषि मंडियों में शेड की व्यवस्था करने ताकि उपज वर्षा में खराब न हो, जैसे सुझाव भी किसानों द्वारा रखे गए।

राशन डीलर्स ने कहा-हमें मिले निश्चित मानदेय

राशन डीलर्स ने कहा कि डिजिटल प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही मानदेय का प्रावधान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिमाह फिक्स मानदेय की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया।

युवाओं का सुझाव, इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित हो

युवाओं ने प्रत्येक जिले में एक-एक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंस, संचार और मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाए, जहां से लर्न एंड अर्न मॉडल विकसित हो और भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप युवा तैयार हो सकें।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ में सुविधाओं के विस्तार का दिया सुझाव

खिलाड़ियों ने ग्राम भाणा में स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। इसमें प्रमुख रूप से गर्ल्स चेंजिंग रूम, पेयजल सुविधा और खेल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। इसके साथ ही जिला स्तर पर एक स्विमिंग पूल निर्माण की मांग भी रखी गई, जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल सके।

उद्योग एवं पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी रहे राजसमंद

उद्योगपतियों ने रीको क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। उन्होंने भूमि कन्वर्जन ऑर्डर को इंडस्ट्री स्पेसिफिक न किए जाने, इंडस्ट्री एरिया में सोलर पार्क स्थापित करने तथा मार्बल स्लरी के सदुपयोग के लिए प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही टूरिज्म पॉलिसी-2024 के अंतर्गत रेवेन्यू लॉ में परिवर्तन करने की मांग भी रखी गई।

सांसद और सभी विधायकों ने भी रखे सुझाव

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मार्बल वेस्टेज के सदुपयोग के लिए नीति बनाने की मांग रखी और कहा कि केंद्रीय बजट से संबंधित सभी मांगों को सक्षम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने चारभुजा-गढ़बोर को पंचायत समिति बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया।

भीम विधायक हरिसिंह रावत ने भीम में जिला चिकित्सालय स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने चंबल परियोजना के कार्य की गति बढ़ाने हेतु मांडल स्थित एक्सईएन कार्यालय को भीम स्थानांतरित करने, जिले के सभी स्कूलों एवं अस्पतालों में रिक्त पद भरने तथा नंदावट में नवीन जीएसएस स्थापित करने की मांग रखी।

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कोटा स्टोन पर जीएसटी कम करने, आरके जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के पद बढ़ाने, कार्डियोलॉजी यूनिट और पैथ लैब स्थापित करने, जिला मुख्यालय पर लॉ कॉलेज खोलने तथा एसआरके महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषय बढ़ाने सहित विविध मांगें रखी।

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर की स्थापना, नहरों की मरम्मत, खमनोर के गुलाबों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ब्रांडिंग, कल्टीवेशन और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करने का सुझाव दिया। साथ ही खमनोर में खेल स्टेडियम निर्माण का सुझाव भी बजट के लिए रखा।

अग्रणी रहेगा राजसमंद, विकास में नहीं रखेंगे कोई कमी

सभी वर्गों के सुझाव सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विकसित राजस्थान का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्री-बजट संवाद में प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उन्हें बजट में सम्मिलित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। आने वाला बजट विकसित राजस्थान की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि राजसमंद जिला प्रदेश में नंबर वन जिला बने और यहां सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Rajasthan Job Vacancy : 12वीं पास के लिए राजस्थान में बंपर भर्ती! 40 साल तक के उम्मीदवार करें आवेदन, 10,644 पद

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 225

Post navigation

Previous: Rajasthan Job Vacancy : 12वीं पास के लिए राजस्थान में बंपर भर्ती! 40 साल तक के उम्मीदवार करें आवेदन, 10,644 पद
Next: SBI vs BoB FD Rates 2026 : SBI या BOB? 5 लाख की FD पर कौन देगा ज्यादा ब्याज, देखें पूरा कैलकुलेशन

Related Stories

LPG cylinder booking new rules
  • समाचार

LPG cylinder booking new rules : अब गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, युद्ध के असर से बदले नियम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Parmeshwar Singh Chundwat March 13, 2026
Rajasthan gas crisis
  • समाचार

Rajasthan gas crisis : राजस्थान में गैस संकट गहराया : कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड बढ़ी, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gas cylinder crisis
  • समाचार

Gas cylinder crisis : राजस्थान में 2500 रुपए तक बिक रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, रेस्टोरेंट-ढाबे बंद होने की कगार पर

Parmeshwar Singh Chundwat March 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_xG2W3s15j_Y राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
चामुंडा माता मंदिर चोरी
राजसमंद मंदिर चोरी मामला
मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा
राजसमंद पुलिस कार्रवाई
राजसमंद ताजा खबर
मंदिर चोरी समाचार
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
राजसमंद क्राइम न्यूज
चामुंडा माता मंदिर घटना
राजस्थान मंदिर चोरी
Chamunda Mata Temple Theft
Rajsamand Temple Theft Case
Temple Thief Caught Rajsamand
Rajsamand Police Action
Rajsamand Latest News
Temple Theft News Rajasthan
Rajsamand Breaking News
Rajsamand Crime News
Chamunda Mata Temple Incident
Rajasthan Temple TheftOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
चामुंडा माता मंदिर चोरी
राजसमंद मंदिर चोरी मामला
मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा
राजसमंद पुलिस कार्रवाई
राजसमंद ताजा खबर
मंदिर चोरी समाचार
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
राजसमंद क्राइम न्यूज
चामुंडा माता मंदिर घटना
राजस्थान मंदिर चोरी
Chamunda Mata Temple Theft
Rajsamand Temple Theft Case
Temple Thief Caught Rajsamand
Rajsamand Police Action
Rajsamand Latest News
Temple Theft News Rajasthan
Rajsamand Breaking News
Rajsamand Crime News
Chamunda Mata Temple Incident
Rajasthan Temple TheftOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन,PM मोदी का पुतला फूंका #congressprotest #lpgpricehike #pmmodi  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद में बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह विरोध-प्रदर्शन जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, घरेलू गैस की किल्लत दूर करने और आमजन को राहत देने की मांग की गई।
राजसमंद कांग्रेस प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ विरोध
गैस सिलेंडर किल्लत राजसमंद
आदित्य प्रताप सिंह राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
राजसमंद राजनीतिक समाचार
महंगाई पर नियंत्रण की मांग
राजस्थान राजनीति खबर
Rajsamand Congress Protest
Inflation Protest Rajasthan
LPG Cylinder Shortage Protest
Aditya Pratap Singh Rajsamand
Rajsamand Latest News
Protest Against Modi Government
Congress Workers Protest
Rajsamand Political News
Price Rise Protest Rajasthan
Rajasthan Politics News
Rajsamand Congress Protest
Inflation Protest Rajasthan
LPG Shortage Protest India
Congress Workers Demonstration
Aditya Pratap Singh Rajsamand
Rajasthan Political Protest
Rajsamand Breaking News
Protest Against Price Rise
Rajasthan Congress News
India Political NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन,PM मोदी का पुतला फूंका #congressprotest #lpgpricehike #pmmodi
राजसमंद में पहले अटेम्प्ट में CA Foundation पास, PCC के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पहले अटेम्प्ट में CA Foundation पास, PCC के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram