Skip to content
May 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • बैंक

SBI bank holiday notice : आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक : SBI की आधिकारिक सूचना के बाद ग्राहकों में हलचल

Parmeshwar Singh Chundwat January 24, 2026 1 minute read

SBI bank holiday notice : बैंक ग्राहकों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सूचना है। इस सप्ताह शनिवार से लेकर मंगलवार तक लगातार चार दिनों तक बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज ठप रहने वाला है। अवकाश और देशव्यापी हड़ताल के संयुक्त प्रभाव से बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस स्थिति को लेकर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने देर रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर सूचना जारी कर ग्राहकों को पहले ही सतर्क कर दिया है। जोधपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया है। United Forum of Bank Unions (UFBU) के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकालकर यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी प्रमुख मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हड़ताल पर अडिग रहेंगे।

SBI ने ग्राहकों को किया Alert

Bank strike 27 January India : SBI ने अपने पोस्ट में स्पष्ट लिखा कि बैंक यूनियनों ने 26 जनवरी की आधी रात के बाद से 27 जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है, लेकिन हड़ताल के चलते ब्रांच लेवल पर सेवाएं प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए Net Banking, YONO App, UPI, ATM और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें। ये सेवाएं पूर्ववत सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।

24 से 27 जनवरी: ऐसे बंद रहेंगे बैंक

Nationwide bank strike news : बैंक यूनियन के संयोजक राजन गहलोत और हनुमान विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अवकाश और हड़ताल के कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे:

  • 24 जनवरी – चौथा शनिवार (Bank Holiday)
  • 25 जनवरी – रविवार (Weekly Off)
  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस (Gazetted Holiday)
  • 27 जनवरी – देशव्यापी बैंक हड़ताल (Nationwide Bank Strike)

इस तरह ग्राहकों को चार दिनों तक शाखा सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

जोधपुर में बैंककर्मियों की आक्रोश रैली

Bank services affected strike : हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से जोधपुर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशाल रैली निकाली। यह रैली शास्त्री नगर स्थित SBI शाखा से शुरू होकर आशापूर्णा मॉल, जलजोग चौराहा और जैन ट्रेवल्स मार्ग से होते हुए पुनः SBI परिसर में समाप्त हुई। इस रैली को SBI Staff Association (Jaipur Circle) के महासचिव भवानीसिंह सोलंकी और UFBU के प्रतिनिधि राजेश गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी।

‘5 Day Banking’ की मांग बना विवाद का मुख्य कारण

Indian bank unions protest : फोरम से जुड़े देवेंद्र धारू और श्रवण सोलंकी ने बताया कि 8 मार्च 2024 को Indian Banks’ Association (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच 5 Day Week Banking System को लेकर सहमति बन चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इस समझौते को अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है। इसी वादाखिलाफी के विरोध में यह आंदोलन तेज हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब अन्य सरकारी विभागों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है, तो बैंकिंग सेक्टर में इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।

दिल्ली में हुई वार्ता भी रही बेनतीजा

हनुमान विश्नोई ने जानकारी दी कि गुरुवार को Chief Labour Commissioner की मौजूदगी में यूनियनों के साथ सुलह वार्ता हुई थी, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। शुक्रवार को एक और दौर की बातचीत हुई, लेकिन उसमें भी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय अंतिम रूप से ले लिया।

सैकड़ों बैंककर्मियों ने लिया भाग

इस प्रदर्शन और रैली में संयोजक राजन गहलोत, गौतम सोलंकी, नेमीचंद गहलोत, नरपत गहलोत, मुकेश भाटी, सचिनसिंह, प्रवीण भाटी, खेतसिंह, राजेश परिहार, ओंकार टाक, विजेंद्र, प्रमीला चौधरी, किरण, कोमल कच्छवाह, सपना सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Today Horoscope 24 January 2026 : आज का राशिफल : मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 जनवरी का दिन? जानें

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 83

Post navigation

Previous: Hindustan Zinc CSR initiatives : कभी स्कूल जाने में झिझकती थी, आज बनी क्लास टॉपर – हिंदुस्तान जिंक ने बदली बेटी की किस्मत
Next: Mahindra Thar Roxx Star Edition price : महिंद्रा ने चुपके से लॉन्च कर दी थार रॉक्स की स्पेशल SUV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Related Stories

Sbi bank holiday list
  • बैंक

Sbi bank holiday list : आज ही निपटा लें बैंक का काम, कल से लगातार छुट्टियों का दौर शुरू

Parmeshwar Singh Chundwat May 22, 2026
RBI Mobile Loan Rules
  • बैंक

RBI Mobile Loan Rules : लोन की EMI नहीं भरी तो बैंक लॉक कर देगा आपका मोबाइल?

Parmeshwar Singh Chundwat May 21, 2026
Cheapest Personal Loan 2026
  • बैंक

Cheapest Personal Loan 2026 : SBI से लेकर ICICI तक… जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन

Parmeshwar Singh Chundwat May 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram