
Bhilwara Chemical Drinking Case : राजस्थान के Bhilwara जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच मजदूरों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Rajasthan Poisonous Chemical Death News : प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी पीड़ित मजदूर वर्ग से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि वे एक शादी समारोह से शराब की बोतलें समझकर केमिकल से भरी बोतलें अपने घर ले आए थे। गुरुवार देर रात जिले के अलोली गांव में यह हादसा हुआ। आलोली निवासी हरदयाल सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को उनके परिवार में शादी थी। समारोह के लिए घर के बाहर खेत में पांडाल लगाया गया था। शादी के बाद 11 फरवरी को कुछ लोग बर्तन और सामान समेटने तथा सफाई के लिए घर पहुंचे। बर्तनों की सफाई के लिए विशेष केमिकल (Cleaning Chemical) मंगवाया गया था, जो बोतलों में भरा हुआ था। काम खत्म होने के बाद सफाई में लगे कुछ लोग गलती से इन बोतलों को शराब समझकर अपने साथ ले गए। संभावना है कि 12 फरवरी की शाम को अपने घर पर बैठकर उन्होंने उसी केमिकल का सेवन कर लिया।
कुछ ही मिनटों में बिगड़ी हालत
Toxic Liquor Incident Rajasthan : बताया जा रहा है कि केमिकल पीने के कुछ ही मिनटों के भीतर सभी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उल्टी, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण सामने आए। परिजन और पड़ोसियों ने तत्काल उन्हें गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गुरुवार रात जमनी (60) पत्नी शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्रीलाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) ने दम तोड़ दिया। दो अन्य महिलाओं को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर किया गया। इनमें से बादामी (60) पत्नी जानकीलाल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं सनू (22) पत्नी पप्पूलाल कंजर का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एफएसएल टीम ने लिए सैंपल
Bhilwara Alooli Village News : चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। शुक्रवार सुबह एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए। टीम ने केमिकल से भरी एक संदिग्ध बोतल भी जब्त की है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और केमिकल एनालिसिस (Chemical Analysis) की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामला लापरवाही और अनजाने में जहरीला पदार्थ पीने का प्रतीत हो रहा है।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
Chemical Mistaken as Alcohol Case : भीलवाड़ा के Mahatma Gandhi Hospital Bhilwara के डॉ. चेतन ने बताया कि शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में मृतकों के पेट में जहरीला लिक्विड पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार यह किसी प्रकार का टॉक्सिक केमिकल हो सकता है, हालांकि अंतिम पुष्टि लैब रिपोर्ट के बाद ही होगी।
