Skip to content
March 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

Gold price today : ईरान जंग का असर, सोना 2 हजार टूटा और चांदी 16 हजार तक सस्ती

Parmeshwar Singh Chundwat March 16, 2026 1 minute read

Gold price today : सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,963 रुपए घटकर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

Silver price today : वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 7,695 रुपए सस्ती होकर 2.53 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो थी। अमेरिका-ईरान युद्ध के असर से बीते दो कारोबारी दिनों में सोना 3,867 रुपए और चांदी 15,508 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख रुपए और चांदी 2.68 लाख रुपए पर थी।

अलग-अलग शहरों में क्यों बदल जाते हैं सोने के भाव?

1. ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा का खर्च

Gold price falls India : सोना एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ईंधन, लॉजिस्टिक्स और भारी सुरक्षा पर खर्च होता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन लागत भी बढ़ जाती है, जिसका असर स्थानीय कीमतों पर पड़ता है।

2. खरीद की मात्रा

दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में सोने की खपत ज्यादा होती है, जो कुल डिमांड का बड़ा हिस्सा मानी जाती है। यहां ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं, जिससे उन्हें बेहतर छूट मिलती है और उसका कुछ फायदा ग्राहकों को कम कीमत के रूप में मिल जाता है।

3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका

हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन होते हैं, जो स्थानीय मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र के लिए सोने के दाम तय करने में भूमिका निभाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य

ज्वेलर्स ने अपना पुराना स्टॉक किस कीमत पर खरीदा है, यह भी रेट तय करने में अहम भूमिका निभाता है। जिनके पास सस्ते दाम पर खरीदा गया पुराना स्टॉक होता है, वे ग्राहकों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर सोना दे सकते हैं।

ऑल टाइम हाई से 1.33 लाख रुपए तक फिसली चांदी

Silver price drops : इस साल सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक सोना 19,685 रुपए तक सस्ता हो चुका है। दूसरी ओर, 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहां से अब तक 46 दिनों में चांदी 1.33 लाख रुपए तक टूट चुकी है।

कीमतों में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

1. ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर

Gold silver rate today : अमेरिका में महंगाई के ताजा आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें घटाने की उम्मीदों को कमजोर किया है। माना जा रहा है कि मार्च की बैठक में दरों में कटौती नहीं होगी।

2. निवेशकों का नकदी की ओर झुकाव

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने की बजाय नकद अपने पास रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं, जिससे सोने की मांग पर दबाव बना है।

3. महंगा तेल और शेयर बाजार में गिरावट

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है। इसका असर वैश्विक शेयर बाजारों पर पड़ा है, जहां बिकवाली बढ़ी है। इसी दबाव का असर कमोडिटी मार्केट, खासकर सोने-चांदी पर भी दिखाई दे रहा है।

एक्सपर्ट की राय: अभी निवेश में बरतें सावधानी

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कई निवेशक सोने और चांदी में मुनाफावसूली कर रहे हैं। यही वजह है कि इनकी कीमतों में दबाव बना हुआ है। उनका मानना है कि आगे भी गिरावट का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में सोना 1.50 लाख रुपए और चांदी 2.50 लाख रुपए तक आ सकती है। इस स्थिति में निवेशकों को फिलहाल सोने-चांदी में नई खरीदारी से बचने की सलाह दी जा रही है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

सोना खरीदते समय यह जरूर जांच लें कि उस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्क से यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता कितनी है।

2. खरीद से पहले कीमत जरूर जांचें

सोने का वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट, से मिलान कर लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए सही जानकारी के बाद ही खरीदारी करें।

असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट टेस्ट

असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए, तो चांदी नकली हो सकती है।

2. आइस टेस्ट

चांदी पर बर्फ रखने से असली चांदी में बर्फ बहुत तेजी से पिघलती है, क्योंकि यह गर्मी को जल्दी अवशोषित करती है।

3. स्मेल टेस्ट

असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती, जबकि नकली चांदी में तांबे जैसी गंध आ सकती है।

4. कपड़ा टेस्ट

चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर कपड़े पर काला निशान आए, तो यह असली चांदी होने का संकेत हो सकता है।

Family Reunion news : 7 साल से टूटा रिश्ता फिर जुड़ा, बच्चों को मिला पूरा परिवार | Lok Adalat Rajasthan

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 106

Post navigation

Previous: Bharat Vikas Parishad Rajsamand : भाविप राजसमंद के अध्यक्ष पद पर महेंद्र कोठारी पुनः निर्वाचित
Next: IPS Hemant Kalal Biography : राजसमंद एसपी बने हेमंत कलाल के जीवन व कॅरियर की दिलचस्प कहानी

Related Stories

Gold Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए आज का ताजा रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gold price rise today
  • सोना चांदी भाव

Gold price rise today : चांदी में आज ₹13 हजार की तेज छलांग, सोना भी हुआ महंगा, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Gold Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सस्ता हुआ सोना, फिसली चांदी! जानिए आपके शहर में आज क्या है नया रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 9, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_t_89CoRMfOc राजसमंद में सिलेंडर के लिए कतार, उपभोक्ता परेशान  #lpgpricehike #lpgrate #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandखाड़ी देशों में युद्ध के चलते कॉर्मशियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद करने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। राजसमंद जिले में 17 एजेंसी पर प्रतिदिन 3-3 ट्रक सिलेंडर आ रहे थे, वहां अब दो ट्रक सिलेंडर की आपूर्ति ही हो रही है। राजसमंद शहर में दो गैस एजेंसी है, मगर आपूर्ति अपर्याप्त है। 25 दिन बाद घरेलू गैस बुकिंग के दावे है, मगर ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम ही फेल हो चुका है। आमजन परेशान हैं। दो दिन पहले राजसमंद में जिला रसद अधिकारी विजयसिंह ने सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक भी ली और आमजन को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।
राजसमंद में गैस संकट
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित
कॉर्मशियल सिलेंडर आपूर्ति बंद
राजसमंद गैस एजेंसी समस्या
घरेलू गैस बुकिंग सिस्टम फेल
एलपीजी सप्लाई कम हुई
राजसमंद शहर में गैस किल्लत
आमजन गैस संकट से परेशान
जिला रसद अधिकारी की बैठक
राजस्थान घरेलू गैस संकट
Rajsamand mein gas sankat
Domestic gas cylinder supply affected
Commercial cylinder supply band
Rajsamand gas agency problem
Domestic gas booking system fail
LPG supply kam hui
Rajsamand city gas shortage
Aamjan gas crisis se pareshan
District supply officer meeting
Rajasthan domestic gas crisisOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में सिलेंडर के लिए कतार, उपभोक्ता परेशान  #lpgpricehike #lpgrate #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandखाड़ी देशों में युद्ध के चलते कॉर्मशियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद करने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। राजसमंद जिले में 17 एजेंसी पर प्रतिदिन 3-3 ट्रक सिलेंडर आ रहे थे, वहां अब दो ट्रक सिलेंडर की आपूर्ति ही हो रही है। राजसमंद शहर में दो गैस एजेंसी है, मगर आपूर्ति अपर्याप्त है। 25 दिन बाद घरेलू गैस बुकिंग के दावे है, मगर ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम ही फेल हो चुका है। आमजन परेशान हैं। दो दिन पहले राजसमंद में जिला रसद अधिकारी विजयसिंह ने सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक भी ली और आमजन को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।
राजसमंद में गैस संकट
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित
कॉर्मशियल सिलेंडर आपूर्ति बंद
राजसमंद गैस एजेंसी समस्या
घरेलू गैस बुकिंग सिस्टम फेल
एलपीजी सप्लाई कम हुई
राजसमंद शहर में गैस किल्लत
आमजन गैस संकट से परेशान
जिला रसद अधिकारी की बैठक
राजस्थान घरेलू गैस संकट
Rajsamand mein gas sankat
Domestic gas cylinder supply affected
Commercial cylinder supply band
Rajsamand gas agency problem
Domestic gas booking system fail
LPG supply kam hui
Rajsamand city gas shortage
Aamjan gas crisis se pareshan
District supply officer meeting
Rajasthan domestic gas crisisOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में सिलेंडर के लिए कतार, उपभोक्ता परेशान #lpgpricehike #lpgrate #rajsamandnews
नाथद्वारा के सेमा में निजी क्लीनिक पर इलाज से महिला की मौत, परिजन भड़के  #nathdwaranews #nathdwara  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले में नाथद्वारा के पास सेमा में एक प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने से मिहला की मौत हो गई। सेमा निवासी शंकरीबाई पत्नी कालूराम गमेती के बीमार होने पर क्लीनिक पर गई, जहां उपचार के दौरान तबीयत ज्यादा खराब बिगड़ गई। फिर क्लीनिक का स्टाफ उसे लेकर नाथद्वारा अस्पताल पहुंचे, मगर रास्ते में दम तोड़ दिया। इस पर परिजन व ग्रामवासी भड़क गए और क्लीनिक संचालक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। लोग नाथद्वारा अस्पताल के बाहर एकत्रित हऐ गए, जहां खमनोर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोग आरोपी क्लीनिक पर कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने पर अड़ गए। बाद में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार खोलिया पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने घेराव किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ व लोगों ने चिकित्सा विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की।नाथद्वारा में इलाज के बाद महिला की मौत
सेमा के प्राइवेट क्लीनिक पर हंगामा
राजसमंद महिला मौत मामला
क्लीनिक संचालक पर कार्रवाई की मांग
नाथद्वारा अस्पताल के बाहर विरोध
ग्रामीणों का आक्रोश
चिकित्सा विभाग पर नाराजगी
खमनोर थाना पुलिस पहुंची
महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत
राजसमंद ताजा खबर
Nathdwara mein ilaj ke baad mahila ki maut
Sema private clinic protest
Rajsamand woman death case
Clinic operator par action demand
Nathdwara hospital ke bahar protest
Villagers outrage news
Medical department negligence
Khamnor police reached spot
Treatment ke baad woman death
Rajsamand latest newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा के सेमा में निजी क्लीनिक पर इलाज से महिला की मौत, परिजन भड़के #nathdwaranews #nathdwara
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इतिहास और पूर्वजों पर हल्की बात अब बर्दाश्त नहीं: विश्वराजसिंह मेवाड़ #Vishvrajsinghmewar
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram