Skip to content
August 3, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Bharat Vikas Parishad Rajsamand : भाविप राजसमंद के अध्यक्ष पद पर महेंद्र कोठारी पुनः निर्वाचित

Parmeshwar Singh Chundwat March 16, 2026 1 minute read

राजसमंद। Bharat Vikas Parishad Rajsamand : भारत विकास परिषद् शाखा राजसमंद की साधारण सभा की वार्षिक बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया 100 फीट रोड स्थित देव हेरिटेज वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में शाखा अध्यक्ष पद पर महेंद्र कोठारी, सचिव पद पर सुरेंद्र जैन तथा वित्त सचिव पद पर विनोद मेहता को सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित किया गया।

मीडिया प्रभारी जितेंद्र लड्ढा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ शाम 7:15 बजे दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ। इस दौरान परिषद् के क्षेत्रीय संयोजक (संपर्क) कमल किशोर व्यास, प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश तापड़िया, जिला समन्वयक नवीन असावा, शाखा संरक्षक दिनेश मित्तल, स्थायी प्रकल्प प्रांतीय संयोजक वंदना बाबेल, महिला जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रांतीय सहसंयोजिका सोनिया बंग, शाखा अध्यक्ष महेंद्र कोठारी, सचिव सुरेंद्र जैन, वित्त सचिव विनोद मेहता तथा महिला संयोजिका सुमन सामसुखा मंचासीन रहे। बैठक से पूर्व परिषद् की प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित सतीश तापड़िया और क्षेत्रीय संयोजक (संपर्क) के दायित्व पर मनोनीत कमल किशोर व्यास का परिषद् परिवार की ओर से उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद बैठक की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में सचिव सुरेंद्र जैन ने शाखा द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों और स्थायी प्रकल्पों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद वित्त सचिव दीपक चपलोत ने आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में महेंद्र कोठारी ने वर्षभर परिषद् द्वारा किए गए नवाचारों पर प्रकाश डाला और परिषद् सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए परिषद् सदस्य चंदा देवपुरा, गीता व्यास, बृजगोपाल मालू और वंदना बाबेल का भी मंच से उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया

Mahendra Kothari re-elected : इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नवीन असावा ने प्रारंभ कराई। अध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव पदों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान टीम के बेहतर समन्वय और कार्यों को देखते हुए महेंद्र कोठारी को अध्यक्ष, सुरेंद्र जैन को सचिव और विनोद मेहता को वित्त सचिव पद पर सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंचासीन अतिथियों ने उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। पुनः निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने परिषद् के प्रांतीय पदाधिकारियों और सभी सदस्यों का आभार जताया। परिषद् सदस्यों को संबोधित करते हुए कमल किशोर व्यास ने परिषद् के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को स्मरण किया और सदस्यों को निरंतर सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र लड्ढा ने किया। अंत में सभी सदस्यों के लिए सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

वृद्धाश्रम में मनाया गणगौर और रंगोत्सव

Rajsamand annual meeting : वार्षिक बैठक से पहले दोपहर 4 बजे परिषद् की महिला टीम ने मोही ग्राम स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं के साथ गणगौर एवं रंगोत्सव मनाया। महिला संयोजिका सुमन सामसुखा ने बताया कि परिषद् की महिला सदस्यों ने बुजुर्ग माताओं के स्नेहिल सान्निध्य में गणगौर के पारंपरिक गीत गाए। प्रकल्प प्रभारी सरोज गट्टानी ने बताया कि सभी महिला सदस्यों ने फूलों और रंगों की होली खेलते हुए सामूहिक नृत्य का आनंद भी लिया। गीत, खेल और अन्य रोचक प्रतियोगिताओं के संचालन में सोनिया बंग, नीता सोनी, शिखा चोर्डिया, स्नेहा झंवर, सीमा चपलोत, चंदा देवपुरा और पूजा बंग सहित अन्य महिला सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए होली और गणगौर से जुड़े सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। वृद्धाश्रम से आई माताओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और परिषद् का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिला सदस्यों को आशीर्वाद दिया। Social service organization Rajsamand

जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट

New executive committee election : शाखा अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया कि परिषद् द्वारा पूर्व में चयनित 11 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से जीवनयापन के लिए राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद परिवार की महिला सदस्य को सिलाई मशीन भेंट की गई, ताकि वह स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ सके।

Rajasthan weather update : राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, हनुमानगढ़ में धूप के बीच गिरे ओले

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 305

Post navigation

Previous: Rajasthan weather update : राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, हनुमानगढ़ में धूप के बीच गिरे ओले
Next: IPS Hemant Kalal Biography : राजसमंद एसपी बने हेमंत कलाल के जीवन व कॅरियर की दिलचस्प कहानी

Related Stories

Congress Meeting
  • समाचार

Rajsamand Congress : आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न

Parmeshwar Singh Chundwat August 1, 2026
Udaipur Road Accident
  • समाचार

Udaipur Road Accident : उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : राजसमंद के एक परिवार की मौत, 1 गंभीर घायल

Parmeshwar Singh Chundwat July 31, 2026
Kumbhalgarh Political Controversy
  • समाचार

Kumbhalgarh Political Controversy : कुंभलगढ़ में पोस्टर किसने जलाया ? : कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग, आरोप-प्रत्यारोप तेज

Laxman Singh Rathor July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_gW3tU6OKU6Y Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
हमारी सरकार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है- CM भजनलाल शर्मा #cmofrajasthan #rajsamandnews
मुख्यमंत्री से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा- घोषणाओं को पूरा करना भी जरूरी #vishvarajsinghmewarJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
मुख्यमंत्री से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा- घोषणाओं को पूरा करना भी जरूरी #vishvarajsinghmewar
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुंभलगढ़ विधानसभा में 50 प्रतिशत काम पूरे- MLA सुरेन्द्रसिंह राठौड़ #mlakumbhalgarh #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy