Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Udaipur Road Accident : उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : राजसमंद के एक परिवार की मौत, 1 गंभीर घायल

Parmeshwar Singh Chundwat July 31, 2026 1 minute read

Udaipur Road Accident : उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने राजसमंद के एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार का 14 वर्षीय बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह हादसा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बेकरिया थाना क्षेत्र के आकियावड़ के समीप गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजसमंद जिले के चक्की निवासी नवनीत मीणा (36), उनकी पत्नी संगीता (33) और आठ वर्षीय बेटे तुषार के रूप में हुई है। वहीं, उनका बड़ा बेटा निखिल (14) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। गोगुंदा थाने के एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार स्कूटी से चक्की (राजसमंद) से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वे आकियावड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर दूर तक उसके टुकड़े बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गोगुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आठ वर्षीय तुषार को मृत घोषित कर दिया। जबकि नवनीत, संगीता और निखिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल उदयपुर के महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम

Rajsamand Family Accident : एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह नवनीत मीणा और उनकी पत्नी संगीता ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, हादसे में घायल 14 वर्षीय निखिल का अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

Akiyawad Road Accident : पुलिस के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार चालक और अन्य लोग वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है तथा वाहन के आधार पर फरार चालक और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों ने किया राहत कार्य

Family Killed in Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क से काफी दूर जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर राहत नहीं मिलती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

परिवार में पसरा मातम

Rajsamand Family Tragedy : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत की खबर जैसे ही राजसमंद स्थित उनके गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,359

Post navigation

Previous: Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
Next: Rajsamand Congress : आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.