Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2026 1 minute read

नाथद्वारा।Ashadhi Tol Tradition : मेवाड़ अंचल में सदियों से चली आ रही परंपराओं का आज भी ग्रामीण जीवन और कृषि से गहरा जुड़ाव है। इन्हीं परंपराओं में शामिल श्रीनाथजी मंदिर की करीब 350 वर्ष पुरानी ‘आषाढ़ी तौल’ ने इस वर्ष भी बेहतर मानसून के संकेत दिए हैं। गुरुवार को मंदिर प्रशासन ने आषाढ़ी तौल के परिणाम घोषित किए, जिनके अनुसार इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा, अच्छी कृषि पैदावार तथा अधिकांश जिंसों में बढ़ोतरी के संकेत प्राप्त हुए हैं। वहीं गुड़, नमक, मनुष्य और पशुओं में कमी के पारंपरिक संकेत सामने आए हैं।

Shrinathji Temple Ritual श्रीनाथजी मंदिर में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन आषाढ़ी तौल की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर मंदिर के खर्च भंडार में 27 प्रकार की कृषि उपज एवं अन्य सामग्रियों को अलग-अलग छोटी-छोटी मटकी में रखकर उनका वजन किया जाता है। इसके बाद मटकी को सील कर सुरक्षित रखा जाता है। अगले दिन सावन कृष्ण प्रतिपदा को इन मटकों को दोबारा खोलकर पुनः तौला जाता है। दोनों दिनों के वजन में आए अंतर के आधार पर वर्षा, कृषि उत्पादन तथा अन्य पारंपरिक संकेतों का अनुमान लगाया जाता है। आषाढ़ी तौल में मूंग, सफेद व पीली मक्का, बाजरा, ज्वार, सफेद व लाल साल, छोटा व बड़ा चमला, सफेद व काली तिल्ली, उड़द, मोठ, ग्वार, कपास, जौ, गेहूं की विभिन्न किस्में, चना, पीली सरसों, गुड़, नमक तथा घास सहित कुल 27 प्रकार की सामग्रियां 10-10 ग्राम मात्रा में अलग-अलग मटकों में रखी जाती हैं। 24 घंटे बाद नमी के कारण जिन वस्तुओं का वजन बढ़ता है, उन्हें उस वस्तु में वृद्धि का संकेत माना जाता है, जबकि वजन घटने पर कमी और समान रहने पर सामान्य स्थिति का अनुमान लगाया जाता है।

बारिश का अनुमान भी विशेष विधि से

Shrinathji Temple News : श्रीजी के मुख्य पंड्या परेश नागर ने बताया कि अनाज की मटकी के साथ एक अलग मटके में पानी भरकर उसके चारों ओर चार छोटे पिंड बनाए जाते हैं। इन पिंडों को आषाढ़, सावन, भाद्रपद और आसोज माह का प्रतीक माना जाता है। 24 घंटे बाद जिस पिंड में सबसे अधिक नमी दिखाई देती है, उसी आधार पर संबंधित महीने में वर्षा का अनुमान लगाया जाता है। इस वर्ष के पारंपरिक अनुमान के अनुसार आषाढ़ में तीन आना, सावन में पांच आना, भाद्रपद में पांच आना तथा आसोज में दो आना वर्षा होने के संकेत मिले हैं। साथ ही हवा का रुख पूर्व दिशा की ओर रहने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। इस वर्ष की आषाढ़ी तौल में अधिकांश अनाजों के वजन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे अच्छी पैदावार और बेहतर कृषि उत्पादन का संकेत माना गया है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने से किसानों के लिए मौसम अनुकूल रहने की संभावना जताई गई है।

गुड़ और नमक का भी होता है विशेष महत्व

Shrinathji Temple Ashadhi Tol : आषाढ़ी तौल में केवल कृषि उत्पादन ही नहीं, बल्कि सामाजिक संकेत भी देखे जाते हैं। परंपरा के अनुसार गुड़ में बढ़ोतरी लोगों के बीच प्रेम, सौहार्द और मेलजोल बढ़ने का प्रतीक मानी जाती है, जबकि गुड़ में कमी सामाजिक मिठास घटने का संकेत मानी जाती है। इसी प्रकार नमक में बढ़ोतरी ईर्ष्या और मतभेद बढ़ने तथा कमी को सामाजिक सौहार्द का संकेत माना जाता है। मनुष्य एवं पशुओं से जुड़े संकेत भी इसी पारंपरिक मान्यता के आधार पर निकाले जाते हैं।

मेवाड़ क्षेत्र के अनेक किसान आज भी आषाढ़ी तौल के पारंपरिक अनुमान को ध्यान में रखकर खरीफ फसलों की बुवाई की योजना बनाते हैं। वहीं कई अनाज व्यापारी भी इसी अनुमान के आधार पर अपनी खरीद, भंडारण और व्यापारिक रणनीति तय करते हैं। आधुनिक मौसम विज्ञान के दौर में भी यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोकविश्वास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है। आषाढ़ी तौल के दौरान खर्च भंडारी प्रकाशचंद्र सनाढ्य, श्रीजी के मुख्य पंड्या परेश नागर, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, लोकेश लोधा, ओमप्रकाश सनाढ्य, घनश्याम पालीवाल एवं कैलाश पालीवाल सहित मंदिर के अन्य सेवक उपस्थित रहे। Rajsamand News

Kumbhalgarh Tiger Project : सांसद ने रोका, विधायक ने ठोकी ताल, कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 698

Post navigation

Previous: Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत
Next: Udaipur Road Accident : उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : राजसमंद के एक परिवार की मौत, 1 गंभीर घायल

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 8, 2026
jaivardhan news
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 7, 2026
Daily Jaivardhan 5 Sep 2026
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 5 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 5, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.