Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Kumbhalgarh Political Controversy : कुंभलगढ़ में पोस्टर किसने जलाया ? : कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग, आरोप-प्रत्यारोप तेज

Laxman Singh Rathor July 28, 2026 1 minute read

Kumbhalgarh Political Controversy : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चारभुजा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद कथित पोस्टर विवाद अब कुंभलगढ़ की राजनीति का नया मुद्दा बन गया है। प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से माता की तस्वीर वाले पोस्टर के उपयोग और उसे जलाए जाने के आरोपों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने इसे गंभीर बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह परमार ने पूरे घटनाक्रम को भाजपा की राजनीतिक साजिश करार देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Yogendra Singh Parmar कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह परमार ने कहा कि चारभुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया था, लेकिन किसी भी धार्मिक चित्र या पोस्टर को जलाने जैसी कोई घटना नहीं हुई। उनके अनुसार प्रदर्शन के बाद पुतलों और पोस्टरों का कोई अवशेष तक नहीं बचा था। परमार का आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाद में नया पोस्टर जलाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया। परमार ने कहा कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह अनावश्यक विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि कहीं धार्मिक आयोजनों के बाद फ्लेक्स और बैनर पड़े हों तो भाजपा कार्यकर्ता उन्हें अपने घर ले जाकर सुरक्षित रख लें, लेकिन इस तरह की औछी राजनीति से जनता अब भली-भांति परिचित हो चुकी है। उन्होंने विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने नए राजनीतिक मुद्दे तलाशने शुरू कर दिए हैं। परमार ने कहा कि यदि किसी को इस पूरे घटनाक्रम से धार्मिक आस्था के स्तर पर ठेस पहुंची हो तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं और माफी मांगता हूं। साथ ही उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा-  राठौड़ साहब, आप कोशिश कर लीजिए, हम रुकने वाले नहीं हैं।

View this post on Instagram

Surendra Singh Rathore Statement : उधर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के पुतले के साथ माता की तस्वीर वाले बैनर को जलाने की बात सामने आई है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य की निंदा होनी चाहिए। राठौड़ ने कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह परमार पर तंज कसते हुए कहा कि इतने बावले मत हो कि जैसे राहुल गांधी अभी प्रधानमंत्री बनने वाले हों और आप विधायक बनने वाले हों।

विधायक ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की कांग्रेस को राजनीतिक और सामाजिक कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि Rajsamand Latest News कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहकर ही विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए। फिलहाल यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। कांग्रेस जहां पूरे विवाद को भाजपा की सोची-समझी रणनीति बता रही है, वहीं भाजपा इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बता रही है। पोस्टर किसने जलाया और वायरल तस्वीरों की वास्तविकता क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह विवाद कुंभलगढ़ की स्थानीय राजनीति में और गर्मा सकता है।

View this post on Instagram

मुद्दों से भटकेगी राजनीति या मिलेगा समाधान?

BJP vs Congress : लोकतंत्र में विरोध और प्रतिरोध दोनों आवश्यक हैं, लेकिन जब जनहित के मुद्दों की जगह पोस्टर और प्रतीकों पर राजनीति हावी होने लगे, तो असली सवाल पीछे छूट जाते हैं। कुंभलगढ़ में पोस्टर विवाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग में बदल गया है। आरोप-प्रत्यारोप, पलटवार और सोशल मीडिया की सियासत ने मामले को और उलझा दिया है। यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्य सामने आने चाहिए। वहीं, बिना ठोस प्रमाण के एक-दूसरे पर आरोप लगाना भी राजनीतिक माहौल को और विषाक्त बनाता है। नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, विकास और स्थानीय समस्याओं का समाधान है, न कि अंतहीन राजनीतिक टकराव। राजनीति का स्तर तभी ऊंचा माना जाएगा, जब बहस आरोपों पर नहीं, बल्कि समाधान पर केंद्रित होगी। जनता अब केवल बयान नहीं, बल्कि जिम्मेदार आचरण भी देखना चाहती है।

Kumbhalgarh Tiger Project : सांसद ने रोका, विधायक ने ठोकी ताल, कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 386

Post navigation

Previous: Kumbhalgarh Tiger Project : सांसद ने रोका, विधायक ने ठोकी ताल, कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी
Next: Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.