Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Congress : आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न

Parmeshwar Singh Chundwat August 1, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Congress : आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर स्थित चौमुखा महादेव मंदिर प्रांगण में संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी जगदीश जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने की, जबकि सह प्रभारी असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कहा कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करते हुए आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की जीत होगी।

पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ मैदान में उतरे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतरें तो जीत निश्चित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त करने का आह्वान किया। उनके इस आह्वान का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समर्थन किया।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, भीम-देवगढ़ के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत तथा पूर्व नगर परिषद सभापति अशोक टॉक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजसमंद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक एवं नगर स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति दी जाएगी।

ये रहे मौजुद

बैठक में जिला महामंत्री संदीप श्रीमाली, जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सभापति अशोक टॉक, पूर्व उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, पूर्व प्रधान भेरूलाल वीरवाल, पूर्व उपप्रधान कमलेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन अंजना जोशी, नारायण सुथार, जिला प्रवक्ता बहादुर सिंह चारण, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, राजेश गुर्जर, माधवलाल अहीर, कालूलाल गुर्जर, नेनाराम गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी, चंचल नंदवाना, ओबीसी संभाग अध्यक्ष लेहरूलाल अहीर, वरिष्ठ नेता गोविंद सनाढ्य, मांगीलाल ताक, वहाब खान, उपाध्यक्ष फतेहलाल गमेती, खुम सिंह, शांतिलाल प्रजापति, लक्ष्मण गुर्जर, प्रभुदयाल, अजीत सिंह, कांग्रेस नेता मुकेश भार्गव, महिला प्रदेश महासचिव राजकुमारी पालीवाल, महिला प्रदेश सचिव हिमानी नंदवाना, सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गौरी चौधरी, एससी जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सत्तार शाह, कच्ची बस्ती अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला महासचिव हेमंत रजक, कालूलाल गुर्जर, श्रवण सिंह झाला, किशन गाडरी, मोहन कुमावत, जिला सचिव फिरोज खान, तुलसीराम, गणेश कुमावत, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार जोशी, मंडल अध्यक्ष भूरालाल कुमावत, हिम्मत कीर, नारायण गाडरी, पीरू खींची, अशोक आचार्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 290

Post navigation

Previous: Udaipur Road Accident : उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : राजसमंद के एक परिवार की मौत, 1 गंभीर घायल
Next: Shivnal Mahadev Temple : 5 हजार साल पुराना त्रिशूल! महाभारत काल का यह शिव मंदिर आज भी समेटे है अनगिनत रहस्य

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.