
नाथद्वारा। Pramod Paliwal Nathdwara : विप्र समाज की प्रतिष्ठित और अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन ने संगठन विस्तार के तहत नाथद्वारा के ऊर्जावान और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पालीवाल (मिराज परिवार) को राष्ट्रीय महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद नाथद्वारा, राजसमंद और प्रदेशभर के विप्र समाज व समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
Pramod Paliwal Rajsamand : बताया गया कि संगठन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा और राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (गुरुजी) के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्ति की गई है। प्रमोद पालीवाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी निरंतर सक्रियता, समर्पण और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह दायित्व सौंपा गया है। प्रमोद पालीवाल अपनी कार्यकुशलता, मिलनसार स्वभाव और समाजहित के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पहचान रखते हैं। उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता और कुशल रणनीतिकार के रूप में भी देखा जाता है। जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व से विप्र फाउंडेशन के सेवा कार्यों, विशेषकर ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ जैसे शैक्षणिक प्रकल्पों तथा समाज सुधार अभियानों को नई गति मिलेगी। साथ ही युवाओं को संगठित करने और समाज के अंतिम छोर तक सहायता पहुंचाने के संगठन के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जताई खुशी
Vipra Samaj News : जैसे ही इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हुई, नाथद्वारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। विप्र फाउंडेशन की जिला इकाई, परशुराम सेना, ब्राह्मण समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। इसके अलावा स्थानीय व्यापारिक संघों और जनप्रतिनिधियों ने भी इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि प्रमोद पालीवाल के नेतृत्व में समाज की एकता, उत्थान और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलेगी।

ग्रामीण स्तर तक शिक्षा और रोजगारोन्मुखी अभियान पहुंचाने का लक्ष्य

Vipra Foundation Rajasthan : राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रमोद पालीवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पालीवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विप्र फाउंडेशन के सेवा प्रकल्पों, विशेषकर शिक्षा और रोजगारोन्मुखी अभियानों को ग्रामीण स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो सके।
समाज सेवा को सशक्त माध्यम के रूप में निभाएंगे जिम्मेदारी
National Mahamantri Vipra Foundation : प्रमोद पालीवाल ने राजसमंद सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे विप्र समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के उत्साह के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखी जा सके।
राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए जाने के बाद नाथद्वारा में प्रमोद पालीवाल का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक एवं पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी सहित कई पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।



