
IBJA Gold Silver Price : 1 अप्रैल को सोना-चांदी के दामों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए उछलकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी 9,348 रुपए महंगी होकर 2.39 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका रेट 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था।
देशभर में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार होती हैं। एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी पर खर्च बढ़ता है, जिसका असर रेट पर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में खरीदारी की मात्रा भी कीमतों को प्रभावित करती है। दक्षिण भारत में सोने की खपत ज्यादा होने के कारण वहां मांग अधिक रहती है। वहीं, स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन भी मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। इसके साथ ही ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है।
इस साल सोना 16 हजार रुपए से ज्यादा महंगा
Sone ka bhav : साल 2026 में अब तक सोना 16,374 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 9,063 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान दोनों धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद बाजार में गिरावट का दौर भी देखने को मिला। तब से अब तक सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
1 अप्रैल 2026: सोने की कीमतें
| कैरेट | कीमत (रुपए/10 ग्राम) |
|---|---|
| 14 कैरेट | ₹87,498 |
| 18 कैरेट | ₹1,12,177 |
| 22 कैरेट | ₹1,37,005 |
| 24 कैरेट | ₹1,49,569 |
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
| शहर | कीमत (रुपए/10 ग्राम) |
|---|---|
| जयपुर | ₹1,51,630 |
| दिल्ली | ₹1,51,630 |
| लखनऊ | ₹1,51,630 |
| पटना | ₹1,51,530 |
| अहमदाबाद | ₹1,51,530 |
| मुंबई | ₹1,51,480 |
| कोलकाता | ₹1,51,480 |
| रायपुर | ₹1,51,480 |
| भोपाल | ₹1,49,570 |
| चेन्नई | ₹1,53,270 |
सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां
Chandi ka Bhav : ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क पर दिया गया अल्फान्यूमेरिक नंबर सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी देता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का ताजा रेट विश्वसनीय स्रोतों, जैसे IBJA की वेबसाइट, से जरूर जांच लेना चाहिए। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर होता है, इसलिए सही जानकारी के बाद ही खरीदारी करना बेहतर रहता है।

असली चांदी की पहचान ऐसे करें
Silver Price : असली चांदी की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। मैग्नेट टेस्ट में असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। आइस टेस्ट में चांदी पर रखी बर्फ जल्दी पिघलती है। स्मेल टेस्ट में असली चांदी से कोई गंध नहीं आती, जबकि नकली में कॉपर जैसी गंध महसूस हो सकती है। वहीं, सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान आए, तो इसे असली चांदी का संकेत माना जाता है।
निवेशकों और खरीदारों की बढ़ी नजर
सोना-चांदी में आई इस नई तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। निवेशकों और खरीदारों की नजर अब आगे की कीमतों पर टिकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और बाजार की मांग के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



