
Pan Card New Rules 2026 : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इन्हीं में PAN कार्ड से जुड़ा एक बड़ा नियम भी शामिल है। अब PAN और Aadhaar कार्ड में दर्ज नाम एक समान होना अनिवार्य माना जा रहा है। यदि दोनों दस्तावेजों में नाम अलग-अलग पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में PAN कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। कई लोगों के दस्तावेजों में स्पेलिंग की गलती, सरनेम में अंतर, या किसी अन्य कारण से नाम अलग दर्ज होता है। ऐसे लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपके PAN और Aadhaar में नाम अलग है, तो जल्द से जल्द इसे अपडेट कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
PAN Card में नाम कैसे बदलें?
PAN Aadhaar name mismatch : यदि आप PAN कार्ड में अपना नाम सुधारना या बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आप NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर जाएं। यदि आप पहली बार वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको “Changes/Correction in PAN” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जैसे PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा। फिर नाम सुधारने का विकल्प चुनें। यदि आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएं, तो उन्हें स्कैन करके अपलोड करें। अंत में निर्धारित फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

Aadhaar Card में नाम कैसे बदलें?
PAN card inactive rule : Aadhaar कार्ड में नाम बदलने या सुधारने के लिए आप Aadhaar ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप में रजिस्ट्रेशन करें और Aadhaar नंबर व OTP की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको “Update Aadhaar Online” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब यदि आपको नाम में बदलाव करना है, तो नाम वाले विकल्प को चुनें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज और मांगी गई जानकारी भरें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। Aadhaar PAN linking rules
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
PAN card latest update : यदि आपके PAN और Aadhaar में नाम अलग-अलग है, तो यह भविष्य में बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, KYC और अन्य वित्तीय कार्यों में दिक्कत पैदा कर सकता है। इसलिए समय रहते दोनों दस्तावेजों में एक जैसा नाम सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।



