
Gold & Silver Rates : देश और दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया यानी मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालातों के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 12 मई 2026 को जोरदार तेजी दर्ज की गई।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सुबह से ही सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। निवेशकों और खरीदारों की बढ़ती मांग के कारण सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और युद्ध की आशंकाओं के चलते निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। यही वजह है कि दोनों की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। मंगलवार सुबह 9:35 बजे के आसपास सोने की कीमतों में करीब 334 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1,53,997 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav 1,53,851 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,54,243 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर भी छुआ। लगातार बढ़ती कीमतों ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है, खासतौर पर उन लोगों की जो शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं।
चांदी ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी
IBJA Silver rate : सोने के मुकाबले चांदी में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। सुबह 9:47 बजे तक एक किलो चांदी की कीमत 2,81,825 रुपये तक पहुंच गई। चांदी के दाम में करीब 3,514 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,79,244 रुपये प्रति किलो का लो और 2,82,680 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल बनाया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने के कारण चांदी में अचानक तेज उछाल देखने को मिला है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
IBJA gold rate today 24 carat : विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है। ईरान, इजराइल और अमेरिका से जुड़े हालातों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जब भी दुनिया में युद्ध या आर्थिक अस्थिरता का माहौल बनता है, तब निवेशक सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं। यही कारण है कि इनकी मांग बढ़ने लगती है और कीमतों में तेजी आ जाती है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ाने का बड़ा कारण मानी जा रही है।
आपके शहर में क्या है आज का ताजा रेट?
sone ka bhav aaj ka : देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दामों में मामूली अंतर देखने को मिला। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव।
पटना
पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,390 रुपये दर्ज की गई, जबकि 1 किलो चांदी का भाव 2,82,030 रुपये रहा। देश में आज सबसे महंगा सोना और चांदी पटना में बिक रही है।
जयपुर
Sone ka bhav aaj ka rajasthan : जयपुर में सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,81,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
कानपुर
कानपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,180 रुपये और चांदी का रेट 2,80,950 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।
लखनऊ
लखनऊ में भी सोने का दाम 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,80,950 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

भोपाल
भोपाल में सोना 1,54,310 रुपये और चांदी 2,81,170 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
इंदौर
इंदौर में भी सोने और चांदी के दाम भोपाल के बराबर रहे। यहां सोना 1,54,310 रुपये और चांदी 2,81,170 रुपये प्रति किलो रही।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,140 रुपये और चांदी का रेट 2,80,950 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।
रायपुर
रायपुर में आज सबसे सस्ता सोना और चांदी बिक रही है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,080 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,80,830 रुपये दर्ज किया गया।
शादी-विवाह सीजन में बढ़ी खरीदारों की चिंता
Chandi Ka Bhav : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर शादी-विवाह के लिए गहनों की खरीदारी करने वाले परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे ग्राहक खरीदारी करने से पहले कई बार सोच रहे हैं।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि बाजार में मुनाफावसूली होने पर कीमतों में हल्की गिरावट आ सकती है। फिलहाल निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रम और डॉलर इंडेक्स पर बनी हुई है।
सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
- खरीदारी से पहले कई दुकानों पर रेट जरूर चेक करें
- मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी लें
- निवेश के लिए डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ETF भी विकल्प हो सकते हैं
- चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें
आगे क्या रह सकता है बाजार का रुख?
Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav : विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो सोने-चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं। वहीं अगर वैश्विक हालात सामान्य होते हैं तो बाजार में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। फिलहाल सर्राफा बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है और निवेशकों की नजर हर छोटे-बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर टिकी हुई है।



