
Bank holiday fake notification : सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के नाम से जारी एक कथित गजट नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक समेत देश के सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
वायरल हो रहे इस दावे की जांच PIB फैक्ट चेक ने की है। PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए इसे फर्जी और भ्रामक बताया है। PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, वित्त मंत्रालय की ओर से बैंकों में हर शनिवार छुट्टी को लेकर ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा यह कथित नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है। PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी खबरों और संदिग्ध सरकारी लेटर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। केंद्र सरकार या किसी मंत्रालय से संबंधित कोई मैसेज, आदेश या दस्तावेज संदिग्ध लगे तो उसकी सत्यता की जांच PIB फैक्ट चेक के माध्यम से की जा सकती है।
सरकार के भरोसे के बाद बैंक हड़ताल टली
Bank employees five day work week : दरअसल, बैंक कर्मचारी यूनियन लंबे समय से हफ्ते में 5 दिन काम और सभी शनिवार को छुट्टी की मांग कर रही हैं। सरकार की ओर से इस मांग समेत अन्य मुद्दों पर कमेटी गठित करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का भरोसा दिए जाने के बाद यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया था।
कर्मचारियों की इन मांगों पर बनी सहमति
5-डे वर्किंग और शनिवार की छुट्टी पर बनेगी कमेटी
बैंकों में पहले और तीसरे शनिवार की छुट्टी के साथ सभी शनिवार को अवकाश देने की मांग पर विचार के लिए एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी। इसमें बैंक प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद ऐसा रास्ता तलाशेगी, जिससे बैंक कर्मचारियों को सुविधा मिल सके और आम ग्राहकों के बैंकिंग कामकाज पर भी प्रतिकूल असर न पड़े। 5-डे वर्किंग लागू होने की स्थिति में कर्मचारियों की ओर से सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
अधिकारियों के इंसेंटिव पर भी होगी चर्चा
PIB Fact Check bank holiday notification : बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना से जुड़ी शिकायतों और इसमें सामने आई कमियों को दूर करने पर भी जल्द चर्चा की जाएगी।

पुरानी मांगों के समाधान पर भी बातचीत
SBI Saturday holiday 5 day working : मार्च 2024 में तय किए गए समझौते से जुड़ी लंबित मांगों और वादों पर भी दोबारा बातचीत शुरू की जाएगी। इन मुद्दों का जल्द समाधान निकालने की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
नोटबंदी के 10 साल बाद रविवार को खुले थे बैंक
Bank holiday notification fake PIB Fact Check : बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 10 साल बाद रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खोलने पड़े थे। इससे पहले 2016 में नोटबंदी के दौरान 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खोले गए थे। उस समय पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने, जमा करने और नकदी निकालने के लिए बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े हुए थे। ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने रविवार को भी बैंक शाखाएं खोलने का फैसला किया था। फिलहाल बैंकों में हर शनिवार छुट्टी को लेकर कोई नया सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 5-डे वर्किंग वाला नोटिफिकेशन फर्जी बताया गया है।



