
श्रीनाथजी के मंगला दर्शन के लिए सुबह ही आए थे नाथद्वारा
Jagdeep Dhankhar’s health deteriorates : राजसमंद। पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार अल सुबह कार द्वारा नाथद्वारा पहुंचे, जहां मंदिर में श्रीनाथजी के मंगला आरती के दर्शन किए। मंदिर परम्परानुसार उनका समाधान कर लिया, तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई, तो प्रशासन द्वारा तत्काल उन्हें गोवर्द्धन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद स्वस्थ बताया। अचानक असहज हो गए, ठीक होने पर वे गंतव्य के लिए उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
Rajsamand News : राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अल सुबह श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां श्रीनाथजी की मंगला आरती के दर्शन किए। उसके बाद मंदिर के समाधान कक्ष में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप व उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का मंदिर परम्परानुसार दोनों का समाधान किया गया। यहां जैसे ही मोती महल चौक पहुंचे, तभी पूर्व उप राष्ट्रपति असहज महसूस करने लगे, तो वहीं कुर्सी मंगवाई और नीचे बैठ गए। तभी श्रीनाथजी मंदिर के साथ उनके प्रोटोकॉल में तैनात डॉक्टर व नर्सिंगकर्मी दौड़ पड़े। मौके पर ही ऑक्सीजन लगाकर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, हालांकि तब तक वे ठीक महसूस कर रहे थे। फिर भी चिकित्सकों की टीम द्वारा ईसीजी की गई और अन्य जांच की गई, जिसमें सामान्य स्थिति पाए जाने पर पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप व पत्नी डॉ. सुदेश के साथ गंतव्य के लिए सीधे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

कलक्टर- एसपी ने की थी अगवानी
Shreenathji temple Nathdwara : पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप के नाथद्वारा पहुंचने पर जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल ने अगवानी की। साथ ही प्रोटोकॉल में नाथद्वारा उपखंड अधिकारी भागीरथसिंह, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र पांडेय, तहसीलदार व थाना प्रभारी विक्रमसिंह आदि मौजूद थे। श्रीनाथजी मंदिर से अस्पताल तक सभी अफसरों की भागदौड़ रही। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर पूर्व उप राष्ट्रपति के स्वस्थ होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
अफसर- कार्मिकों की बढ़ गई धनखड़
Nathdwara News : श्रीनाथजी दर्शन के बाद अचानक पूर्व उप राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि उनकी पहले भी इस तरह कई बार तबीयत खराब हो चुकी है और कई बार उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वे श्रीनाथजी के अनन्य भक्त है। वे रात को उदयपुर में ठहरे हुए थे और अल सुबह श्रीनाथजी दर्शन के लिए ठीक साढ़े 5 बजे पत्नी के साथ नाथद्वारा पहुंचे थे। दर्शनों के बाद अचानक असहज महसूस किया। डॉक्टरों द्वारा ठीक बताने के बाद वे साढ़े 6 बजे वापस उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।




1 thought on “Jagdeep Dhankhar’s health deteriorates : नाथद्वारा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असहज, ले गए अस्पताल”
Comments are closed.