01 52 https://jaivardhannews.com/a-bright-stone-fell-from-the-sky-the-price-will-fly-away-to-your-senses-know-what-is-its-secret/

दुनियाभर में कई अजीबोगरीब किस्से हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को राह चलते हुए किसी कीमती चीज का मिलना आम बात है। मछली की उल्टी से लेकर, खदान में मिलने वाला हीरा आदि के बारे में आपने भी खूब सुना होगा। हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा फिर सुनने में आया है। दरअसल, वेल्स नामक देश के रहने वाले एक शख्स को एक ऐसा ही चमकीला पत्थर मिला है जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ वेल्स के व्रेक्सहैम में रहने वाले 38 साल के टोनी व्हिल्डिंग को तकरीबन डेढ़ साल पहले एक रात आसमान में उड़ती हुई कोई चीज नजर आई। जिसे ध्यान से देखने पर पता चला कि वह  एक चमकीला पत्थर है।

18 महीने पहले टोनी व्हिल्डिंग को एक रात आसमान से चमकीला पत्थर गिरता हुआ नजर आया जो चारों तरफ से आग की लपटों से घिरा हुआ था। वो काफी कम ऊंचाई से नीचे आ रहा था और अपने पीछे धुआं छोड़ता जा रहा था। टोनी ने बताया कि जैसे-जैसे वो पत्थर उनके घर की ओर आ रहा था, ज्यादा चमकीला होता जा रहा था। वो इतना करीब था कि अगर कोई फुटबॉल को हवा में किक करे तो वो जरूर उससे टकरा जाता। फिर अचानक धुएं का गुबार छोड़ते हुए वो पत्थर कहीं गायब हो गया। टोनी समझ चुके थे कि वो एक उल्का पिंड है। इसलिए वो तब से ही उसकी तलाश में लगे हुए थे।

पत्थर की हो सकती है करोड़ों में कीमत
टोनी बताते हैं कि उस दिन के बाद से ही उन्होंने आस पास के खेतों में उस पत्थर की तलाश शुरू कर दी थी। परिणाम, करीब 18 महीने बाद उन्हें वो पत्थर एक खेत में मिला। नॉर्थ वेल्स लाइव वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने पत्थर मिलने के बाद उस पर रिसर्च की और कई जानकारों से भी सलाह ली। सभी ने कहा कि वो पत्थर एक उल्का पिंड लग रहा है। अब टोनी उसकी जांच करवाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अगर पत्थर सच में उल्टका पिंड निकला तो उसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।