
Aaj ka Rashifal 03 March 2025 : सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति दर्शा रही है कि कई राशियों को करियर में शानदार अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को अपनी योजनाओं को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries) – Mesh Rashi Ka Rashifal
मेष राशि के जातकों के लिए दिन बेहद उत्साहवर्धक रहेगा। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आप दोस्तों व परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। पुराने लेन-देन से राहत मिलने की संभावना है। वित्तीय मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना जोखिमभरा हो सकता है।

Daily Rashifal : वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन लाभकारी सिद्ध होगा। अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं उभरेंगी। यदि परिवार में भाई या बहन के विवाह में कोई अड़चन आ रही थी, तो उसका समाधान संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त हो सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय ज्ञानवर्धन का रहेगा। माताजी की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है, जिसे आप सफलता पूर्वक पूरा करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कई कार्य एक साथ हाथ में आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर इन्हें पूरा कर लेंगे। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। दिनचर्या में सुधार लाना आवश्यक होगा। कामकाज के मामले में आलस्य न करें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी।
Horoscope today : सिंह राशि (Leo)
Horoscope today : सिंह राशि के जातकों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना प्रबल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। विलासिता की चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। हालांकि, अपने विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं, जिससे दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोगों को किसी लाभदायक स्कीम में निवेश करने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को बड़े सौदे प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन किसी अजनबी पर अधिक भरोसा न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन कुछ नया करने के लिए उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात का योग बन सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि, ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता का अनुरोध आ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। वाणी में संयम बनाए रखें।
today rashifal in hindi : वृश्चिक राशि (Scorpio)
today rashifal in hindi : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन मिश्रित रहेगा। रिश्तों में तनाव की संभावना है, इसलिए धैर्य से काम लें। घरेलू मामलों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर उचित परामर्श लें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन संतुलित रहेगा। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। पारिवारिक वादों को निभाने में प्रयासरत रहेंगे। वित्तीय मामलों में सतर्कता आवश्यक है। एक साथ कई कार्य आने से तनाव बढ़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा वादा न करें।
Today Rashifal : मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। बाहरी मामलों में दखल देने से बचें। पसंदीदा चीजों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। घर में किसी खास मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में बेवजह न उलझें।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में दस्तावेजों पर ध्यान दें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
aaj ka rashifal tula : मीन राशि (Pisces)
aaj ka rashifal tula : मीन राशि के जातकों को आज अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है।
(यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)