
Adivasi Bhil Samaj news : राजस्थान आदिवासी संघ जिला शाखा राजसमंद की ओर से सोमवार को खमनोर क्षेत्र के उसरवास गांव में स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण (धुनी) में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भील आदिवासी समाज की उपस्थिति में उसरवास चोकला की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यक्रम में भील आदिवासी समाज की पारंपरिक जाजम पर बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पंच, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान आदिवासी संघ, राजसमंद जिला शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल भील ने की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव काशीराम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही मंच पर संभागीय उपाध्यक्ष हिमाराम भील, जिला मंत्री लोगर लाल, जिला कोषाध्यक्ष भेरूलाल, जिला शिक्षा मंत्री एवं वनावल चोकला अध्यक्ष मेघराज भील विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राणा पूंजा भील सेना संगठन रेलमगरा अध्यक्ष छोगालाल भील, पूर्व जिला प्रमुख किशन लाल भील, झालो की मदार चोखला उपाध्यक्ष नानालाल भील, जगदीश चंद्र भील, जिला परिषद सदस्य बद्रीलाल, बाबा रामदेव मंदिर उसरवास धुनी के संत कैलाश महाराज, बनावल चोखला सचिव एवं सबरी आश्रम चित्तानी के संत तारु महाराज, ऊंकार महाराज (परावल), भैसाकमेड से गिरधारी लाल भील, गौभक्त प्रभुलाल महाराज, समाजसेवी किशनलाल भील, कालूराम भील, खीमाजी आउल, मांगीलाल, सांवरियालाल, रोशनलाल, आदिवासी परिवार जिला प्रभारी जीवनलाल भील, पीपला चोखला से गमनाराम भील और हीरालाल भील जैसे अनेक समाज बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
नवीन कार्यकारिणी का गठन
सर्वसम्मति से राजस्थान आदिवासी संघ की उसरवास चोखला शाखा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पंचों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र भील सेमा को चुना गया, जबकि किशन लाल भील को उपाध्यक्ष बनाया गया। दौलतराम भील को सचिव, हमेरलाल भील को महामंत्री, और इंद्रलाल भील को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षा मंत्री के रूप में शंकरलाल भील, सह-सचिव के रूप में भगवती लाल भील, कोषाध्यक्ष पद पर पुनः किशनलाल भील और प्रचार मंत्री के रूप में हीरालाल भील को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक के रूप में भी शामिल किया गया, जिनमें गिरधरलाल भील, शंकर, भोपाजी, बब्बर, कालूराम, मनालाल, सोहनलाल, मोहनलाल, नाथू, भंवर, चतराम, और भूरा लाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को समाज के संविधान के प्रति निष्ठा रखने और समाज सेवा के दायित्वों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

समाज को करेंगे सशक्त

राजस्थान आदिवासी संघ उसरवास चोकला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र भील ने पदभार ग्रहण करते हुए समाज को संबोधित किया और एक सशक्त, संगठित एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में सभी 22 गांवों में खेड़ा स्तर की अलग-अलग एकीकरण समितियों का गठन किया जाएगा, जिससे समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में युवा जागृति आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस दिशा में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित हो और वे समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रकाश चंद्र भील ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में फैली कुरीतियों जैसे – बाल विवाह, मृत्यु भोज, बहु विवाह, और पेरावणी प्रथा आदि पर कठोरता से रोक लगाई जाएगी।



