Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सोने ने रचा नया इतिहास : पहली बार ₹1 लाख के पार पहुँचा 10 ग्राम गोल्ड, चांदी में गिरावट

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2025 1 minute read

Gold Price Today : देश में सोने की कीमत ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव पहली बार ₹1 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। ये भारतीय बाजार में अब तक का all-time high है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को सोने का भाव ₹96,670 प्रति 10 ग्राम था। लेकिन महज एक दिन में ही इसमें ₹3,330 की बड़ी उछाल देखने को मिली और यह ₹1,00,000 के पार चला गया। यह तेजी निवेशकों और बाजार के जानकारों को भी चौंका रही है।

🔻Chandi ka Bhav : दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट, ₹342 टूटी

Chandi ka Bhav : सोने की कीमत जहां रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँची, वहीं दूसरी ओर चांदी ने थोड़ी निराशा दिखाई। चांदी की दर में ₹342 की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव अब ₹95,900 प्रति किलो रह गया है। सोमवार को यही दर ₹96,242 प्रति किलो थी। हालांकि चांदी 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो के साथ all-time high बना चुकी है।

📈 Sone ka Bhav : सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

1. Sone ka Bhav : ट्रेड वॉर का बढ़ता खतरा और वैश्विक मंदी की आशंका

अमेरिका की नई Tariff Policy के चलते अमेरिका और चीन के बीच Trade War की स्थिति बन रही है। इसका असर वैश्विक आर्थिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। मंदी की आशंका बढ़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, और पारंपरिक तौर पर सोना संकट की घड़ी में सबसे सुरक्षित Investment माना जाता है।

2. डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट

भारतीय रुपया इस समय डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है। इस साल अब तक रुपए में करीब 4% की गिरावट देखी गई है। चूंकि भारत में सोना आयात (Import) किया जाता है, ऐसे में जब रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा पड़ता है। यही वजह है कि सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है।

3. शादियों का सीजन और गहनों की बढ़ी मांग

भारत में इस समय शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। इस दौरान सोने की गहनों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और अन्य महानगरों के ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। क्योंकि भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि wealth और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

Personal loan : खराब क्रेडिट स्कोर के बावजूद पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें : आसान टिप्स और जरूरी जानकारी

⏳ 111 दिनों में ₹23,838 महंगा हुआ गोल्ड

नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी। लेकिन अब यह ₹1,00,000 को पार कर चुकी है। यानी केवल 111 दिनों में सोना ₹23,838 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इसी तरह, चांदी भी इस वर्ष अब तक ₹9,883 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 1 जनवरी 2025 को चांदी का रेट ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹95,900 प्रति किलो पर पहुँच गया है। पिछले साल (2024) में पूरे साल भर में सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि 2025 में यह आंकड़ा अब तक दोगुने से भी अधिक हो चुका है।

साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

दुनिया की प्रतिष्ठित Investment Bank ‘Goldman Sachs’ ने अनुमान जताया है कि अगर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी की स्थिति बनी रही, तो इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,700 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर इसी ट्रेंड के अनुसार भारत में मूल्य का आकलन करें, तो साल के आखिर तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक जा सकती है।

आज़ादी के वक्त सिर्फ ₹88.62 था सोना

1947 में जब भारत आजाद हुआ था, तब 10 ग्राम सोने का दाम मात्र ₹88.62 हुआ करता था। आज यह ₹1 लाख के पार जा पहुंचा है। यानी पिछले 77 वर्षों में सोना करीब 1127 गुना (112741%) महंगा हो चुका है। इसी तरह, आज़ादी के समय चांदी की कीमत ₹107 प्रति किलो थी, जो आज बढ़कर ₹95,900 प्रति किलो हो गई है।

Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव

Gold rate today : शहर22 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10ग्राम)
Gold Price Today Delhi : दिल्ली93,0501,01,500
Gold Price today Jaipur : जयपुर94,8001,01,800
Gold Rate Today Chennai : चैन्नई92,9001,01,350
Gold Price today Surat : सूरत96,893105,173
Sone ka Bhav Kolkatta : कोलकत्ता92,9001,01,350
Today Gold Price Mumbai : मुंबई92,9001,01,350
Gold Rate Bhopal : भोपाल92,9501,01,350
Gold Price Pune : पुणे96,321104,553
Gold Rate Banglore : बैंगलोर93,690101,697
Gold Rate Rajsamand : राजसमंद96,893105,173
Gold Aahmdabad अहमदाबाद96,893105,173

Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

Silver Price Today : शहरचांदी के दाम (प्रति 1किलो ग्राम)
लखनऊ98,526
जयपुर100,161
नई दिल्ली101,678
पटना98,358
मुंबई101,383
अहमदाबाद100,161
कोलकत्ता100,102
पुणे99,570
राजसमंद100,161
इंदौर99,570

22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।

  • 24 कैरेट सोना: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है। यह सोना बेहद नरम होता है और इसे आसानी से ख़रोच या मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर सिक्कों या सोने की छड़ों को बनाने में किया जाता है, न कि आभूषणों को बनाने में।
  • 22 कैरेट सोना: 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। बाकी 8.33% हिस्सा अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक का होता है। इन धातुओं को सोने में मिलाने से सोना मजबूत और टिकाऊ बन जाता है, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। अधिकांश भारतीय आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है – यह काफी शुद्ध है और साथ ही टिकाऊ भी है।
Check PF Balance : पीएफ बैलेंस चेक करने का आसान तरीका : जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।

1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।

ये भी देखें : Palanhar Yojna 2024 : अनाथ बच्चों को मिलेगी हर महीने 2500 रूपये की सहायता राशि, देखिए योजना की जानकारी

2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।

3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव

  • उदाहरण : यदि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 रुपये होगी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए (18/24) x 6,000 = 4,500 रुपये होगी।

4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।

5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 428

Post navigation

Previous: Hindusthan Zinc : स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार में बड़ा योगदान – जानिए हिंदुस्तान ज़िंक के शानदार CSR प्रोजेक्ट्स!
Next: Senior Citizens Health Insurance : अब बुजुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस नहीं होगा भारी, जानिए

Related Stories

Sone ka bhav aaj
  • सोना चांदी भाव

Sone ka bhav aaj : फीकी पड़ी सोने की चमक, देशभर में कीमतों में नरमी—जानिए शहरों के ताजा रेट

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026
Gold Silver Price Update
  • सोना चांदी भाव

Gold Silver Price Update : सोना फिर चढ़ा, चांदी टूटी! आज के नए रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat April 21, 2026
IBJA Gold Silver Price
  • सोना चांदी भाव

IBJA Gold Silver Price : सोना-चांदी ने फिर मचाई हलचल, एक हफ्ते में दाम सुनकर चौंक जाएंगे

Parmeshwar Singh Chundwat April 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_U8cgVEg-eHw राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannews
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram