
Gold Price today : इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 15 मार्च को सोने का भाव 86,843 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 22 मार्च तक बढ़कर 88,169 रुपए तक पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते सोना 1,326 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। पिछले शनिवार को चांदी 98,322 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर थी, जबकि अब इसका रेट 97,620 रुपए प्रति किलो हो गया है। इस तरह, इस हफ्ते चांदी 702 रुपए सस्ती हुई है। हालांकि, इस हफ्ते के दौरान चांदी और सोने दोनों ने ऑल टाइम हाई भी छुआ। 17 मार्च को चांदी ने 1,00,400 रुपए प्रति किलो और 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर पार किया था।
Sone ka Bhav : सोना इस साल कितना महंगा हुआ?
Sone ka Bhav : इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी। अब तक यह 12,007 रुपए बढ़कर 88,169 रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, चांदी भी लगातार महंगी हो रही है। 1 जनवरी को चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलो था, जो अब तक 11,603 रुपए की तेजी के साथ 97,620 रुपए तक पहुंच गया है। पिछले साल, यानी 2024 में भी सोने में 12,810 रुपए की बढ़त देखने को मिली थी।
Chandi Ka Bhav : सोना 92,000 रुपए के पार जा सकता है
Chandi Ka Bhav : केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते गोल्ड में निवेश लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण गोल्ड ETF में भी निवेश तेजी से हो रहा है, जिससे सोने की मांग में इजाफा हो रहा है। उनका कहना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमतें 92,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती हैं।
चांदी में भी बढ़त संभव
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता का मानना है कि चांदी की कीमतों में भी आगे उछाल देखने को मिलेगा। उन्होंने अनुमान जताया है कि इस साल के अंत तक चांदी 1,08,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
सोने-चांदी में निवेश करने का सही समय?
- अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो सोने में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है।
- चांदी की कीमतें भी औद्योगिक मांग के चलते बढ़ सकती हैं, खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए।
- ETF और गोल्ड बॉन्ड्स जैसे निवेश विकल्प भी लाभदायक हो सकते हैं।
इस हफ्ते जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी सस्ती हुई है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिर से उछाल आ सकता है। ऐसे में अगर आप गोल्ड और सिल्वर में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के रुझानों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव
Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।
- 24 कैरेट सोना: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है। यह सोना बेहद नरम होता है और इसे आसानी से ख़रोच या मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर सिक्कों या सोने की छड़ों को बनाने में किया जाता है, न कि आभूषणों को बनाने में।
- 22 कैरेट सोना: 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। बाकी 8.33% हिस्सा अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक का होता है। इन धातुओं को सोने में मिलाने से सोना मजबूत और टिकाऊ बन जाता है, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। अधिकांश भारतीय आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है – यह काफी शुद्ध है और साथ ही टिकाऊ भी है।
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।
1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।
2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।
3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव
- उदाहरण : यदि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 रुपये होगी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए (18/24) x 6,000 = 4,500 रुपये होगी।
4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।
5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।