Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • तकनीकी
  • देश-दुनिया

क्या आपको पता हैं, आपकी आवाज सुनता है गूगल और रिकॉर्ड भी करता है, गोपनीयता भंग तो नहीं हो रही

Jaivardhan News July 1, 2021 1 minute read

मोबाइल पर गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद आप जैसे ही ‘ओके गूगल’ बोलते हैं, उसे कंपनी के कर्मचारी सुनते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी पर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति में कंपनी ने खुद यह बात मानी है। इतना ही नहीं, गूगल टीम ने यह भी माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। कंपनी जमा डेटा को तब तक डिलीट भी नहीं करती, जब तक कि यूजर उसे खुद डिलीट न कर दे। गूगल की दलील है कि उसके कर्मचारी स्पीच रिकॉग्निशन (आवाज की पहचान) को बेहतर करने के लिए बातचीत सुनते हैं।

गूगल ने कहा कि कर्मचारी संवेदनशील जानकारी नहीं सुनते और यह केवल सामान्य बातचीत होती है, जिसे रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है। संसदीय समिति की बैठक में झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से इससे जुड़ा सवाल पूछा गया था। समिति ने इसे उपयोगकर्ता की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन माना है।

समिति की ओर से इस पर जल्द रिपोर्ट तैयार करके सरकार को आगे के कुछ सुझाव दिए जाएंगे। समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों को दृढ़ता से बताया कि उन्हें अपने मौजूदा डेटा संरक्षण में खामियों को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए गोपनीयता नीति और भारतीय उपयोगकर्ताओं की डेटा गोपनीयता और रक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय स्थापित करें।

बता दें गोपनीयता को लेकर अमेरिका में भी सांसदों ने गूगल से सवाल किया था और कुछ जगहों पर इसे लेकर मुकदमा भी हो चुका है। 2019 में गूगल प्रोडक्ट मैनेजर (सर्च) डेविड मोनसी ने एक ब्लॉग में भी इस बात को स्वीकारा था कि उनके भाषा एक्सपर्ट रिकॉर्डिंग को सुनते हैं जिससे गूगल स्पीच सर्विस को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके।

70 करोड़ लिंक्डइन यूजर्स का डेटा चोरी, फोन नंबर डार्क वेबसाइट पर
इधर, लिंक्डइन के 70 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने की खबर है। लीक में लिंक्डइन के करीब 92% यूजर्स के डेटा शामिल हैं। इसमें यूजर्स का फोन नंबर, एड्रेस, लोकेशन और सैलरी जैसी निजी जानकारी की डिटेल शामिल है। डेटा काे डार्क वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हैकर्स ने डार्क वेब के पब्लिक डोमेन में 10 लाख यूजर्स का डेटा पोस्ट किया है। हालांकि, लिंक्डइन ने डेटा लीक होने की बात को गलत बताया है। उसका कहना है कि मामले की जांच कर रही है।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 167

Post navigation

Previous: Strange Disease : एक बीमारी ऐसी, युवती के पैरो से निकल रही लोहे की कीले, डॉक्टर भी हैरान
Next: Unique bowl : 2500 रुपए में खरीदा चीनी मिट्टी का कटोरा, अब करोड़ो में बिक रहा, आखिर इसमें ऐसा क्या ?

Related Stories

HOW TO CHANGE UPI PIN
  • तकनीकी

HOW TO CHANGE UPI PIN : UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका, कब करें Reset और क्यों है यह जरूरी

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
IRAN ISRAEL WAR UPDATES
  • देश-दुनिया

IRAN ISRAEL WAR UPDATES : ईरान के तेल भंडार पर इजराइल का बड़ा हमला : ट्रम्प बोले- ईरान लड़ने लायक नहीं बचेगा

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
IRAN ISRAEL WAR
  • देश-दुनिया

IRAN ISRAEL WAR : अमेरिका का बड़ा दावा- आज रात ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा हमला

Parmeshwar Singh Chundwat March 7, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version