Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Gram Panchayat Reorganization : ग्राम पंचायतों का किया पुनर्गठन, 6 मई तक आपत्तियां दे सकेंगे ग्रामवासी

Laxman Singh Rathor April 7, 2025 1 minute read

Gram Panchayat Reorganization : राजस्थान में पंचायतीराज व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, नवसृजन, पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत राजसमंद जिले में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने पुनर्गठन, नवसृजन और पुनर्सीमांकन करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी। अब किसी गांव ढाणी या ग्राम पंचायत के लोगों को कोई आपत्ति है, तो 6 मई 2025 तक तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय या जिला कलक्टर कार्यालय में अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायतों का पुर्नगठन किया है। जिले में 75 नई ग्राम पंचायतें व दो नई पंचायत समिति का गठन किया है। ऐसे में अब जिले में 8 के बजाए 10 पंचायत समिति हो जाएगी। वहीं 206 ग्राम पंचायत के बजाए 281 ग्राम पंचायतें हो जाएगी। गढ़बोर चारभुजा को नई पंचायत समित बनाई गई। इसमे आमेट व कुंभलगढ़ की पंचायतों को पुनर्गठित करके गढ़बोर को नई पंचायत समिति बनाई है। वहीं राजसमंद व रेलमगरा की ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित करके कुरज नई पंचायत समिति बनाई है। भीम पंचायत समिति में सर्वाधिक 13, आमेट में 12, राजसमंद व रेलमगरा में 11-11 नई ग्राम पंचायत बनाई गई। जबकि देवगढ़ में 6, खमनोर व देलवाड़ा में 5-5, ग्राम पंचायतें बनाई। अब जिले में आठ के बजाए 10 प्रधान व 206 सरपंचों की बजाए 281 सरपंच बनेंगे। नई संरचना से जिले में 75 नए लोगों को सरपंच व दो नए लोगों को प्रधान बनने का अवसर मिलेगा। पुनर्गठित राजसमंद पंचायत समिति में 40 ग्राम पंचायतें, पुनर्गठित रेलमगरा पंचायत समिति में 21, नवसृजित कुरज पंचायत समिति में 23 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। पुनर्गठित कुंभलगढ़ पंचायत समिति में 28, गढ़बोर में 25 ग्राम पंचायत, आमेट में 30 ग्राम पंचायत शामिल किया है।

Rajasthan News | Panchayati Raj Update | Gram Panchayat Reorganization Guidelines

कुरज व गढ़‌बोर को पंचायत समिति का प्रस्ताव

जिले में दो पंचायत समिति का पुर्नगठन करके नवीन पंचायत समिति गढ़बोर चारभुजा सृजन किया। जिसमें आमेट व कुंभलगढ़ को पुनर्गठित करके गढ़बोर चारभुजा को नवसृजित पंचायत समिति बनाया। गढ़बोर चारभुजा में गढ़बोर, रिछेड़, थुरावड़, सुखार, अंटालिया, टाड़ावाड़ा गुजरान, झीलवाड़ा, मानावतों का गुढ़ा, सेवंत्री, साथिया, धानिन, खरनोटा, लाम्बोड़ी, जनावद, उसरवास, गजपुर, बीकावास, बणिया टुकड़ा, जाम्बू तालाब, डूंगरजी का गुढ़ा, बासा, नाथेला, सोनियागा, थोरिया, देवड़ों का गुढ़ा को शामिल किया गया। कुरज पंचायत समिति में कुंवारिया, फियावड़ी, घाटी, जोधपुरा, जीतावास, कोटड़ी, कुंडिया, चौकड़ी, गिलुंड, गोगाथला, जूणदा, काबरा, कुरज, खड़बामनिणा, लापस्या, पछमता, पनोतिया, पिपली अहिरान, मंडफिया खेड़ा, सोनियाणा, खंडेल, बैठूंबी, जवासिया को शामिल किया है।

यहां शुरू हो गए विरोध के स्वर

Rajsamand news : कान्हादेव का गुढ़ा ग्राम पंचायत को दोवड़ में शिफ्ट करना की योजना थी, लेकिन इस बार पुर्नगठन में कान्हा देव का गुड़ा को काढा का तालाब में शिफ्ट कर दिया। जिसका भी ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके साथ ही कुंवारिया को पंचायत समिति नहीं बनाने पर 17 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने बैठक कर विरोध जताया।

ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया

New Gram Panchayat List : पंचायतीराज विभाग की गाइडलाइन के तहत नवसृजन (नई पंचायतों का गठन), पुनर्सीमांकन (सीमाओं का निर्धारण), और पुनर्गठन (विभाजन या विलय) की विस्तृत प्रक्रिया बताई गई है। ग्राम पंचायतों की संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा, बल्कि ग्रामीण जनता को उनके नजदीक ही अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। आने वाले समय में इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

गाइडलाइन में क्या है खास?

Panchayat Delimitation Rajasthan : पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी इस गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन स्थानीय आवश्यकताओं, जनसंख्या घनत्व, भौगोलिक परिस्थितियों और विकास की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रामीण जनता की मांग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी नवसृजित ग्राम पंचायत के गठन के लिए न्यूनतम जनसंख्या सीमा तय की गई है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि पंचायत मुख्यालय गांव से बहुत दूर न हो, ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो और उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े।

6 मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे आपत्तियां

Panchayatiraj Department Update : गाइडलाइन के तहत पुनर्गठन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इसके लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार करें और पंचायतीराज विभाग को भेजें। इसके बाद राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेगी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने तय किया है कि ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से पहले जनता से लिखित सुझाव और आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। इसके तहत 6 मई 2025 तक किसी भी गांव या ग्राम पंचायत को लेकर किसी ग्रामवासी को कोई आपत्ति है, तो वे संबंधित तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय या जिला कलक्टर कार्यालय में आकर लिखित शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी गांव या क्षेत्र के हित प्रभावित न हों और सभी की सहमति से निर्णय लिया जाए।

आमेट ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

आमेट पंचायत समिति : पंचायत समिति आमेट में 12 नई ग्राम पंचायतें बनाई हैं। ग्राम पंचायत आईडाणा, आगरिया, खाखरमाला, गोवल, घोसुंडी, जिलोला, जेतपुरा, बीकावास, लिकी, सेलागुढ़ा, राछेटी, साकरड़ा, दोवड़ा, पनोतिया, लोढियाणा, ओलनाखेड़ा, गलवा, झौर आदि ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। वाड़ा, आगरिया का वाड़ा, टीकर, देवरों का गुढ़ा, भीलमगरा, भोपजी का खेड़ा, ढेलाणा, सेफ्टिया, सेंगणवास, साकरोदा, रावों का खेड़ा, मुरड़ा को नई ग्राम पंचायत बनाया है।

AmetDownload

राजसमंद ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

राजसमंद पंचायत समितिः 11 नई ग्राम पंचायतें बनाई है। आत्मा, भाणा, एमड़ी, फियावड़ी, घाटी, महासतियों की मादड़ी, भावा, मोही, बड़ारड़ा, पसूद, बोरज, धांयला, देवपुरा, पड़ासली, राज्यावास, भाटोली, काड़ा का तालाब (कान्हादेव का गुढ़ा पंचायत मुख्यालय परिवर्तन किया), साकरोदा, सांगठकला, पुठोल, पिपली आचार्यान ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। तलाई, लवाणा, नौगामा, जोधपुरा, सोनियाणा, मझानांदोड़ा, मोरचणा, मादड़ी देवस्थान, सथाना, सापोल, बड़लिया को नई पंचायत बनाया।

RajsamandDownload

रेलमगरा ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

रेलमगरा पंचायत समिति : 11 नई ग्राम पंचायतें बनाई। जूणदा, पनोतिया, खड़बामणिया, काबरा, पछमता, कुरज, गोगाथला, चराणा, बनेड़िया, सादड़ी, मेहंदूरिया, गवारड़ी, सांसेय, पिपली डोडिया, राजपुरा, सकरावास, धनेरिया, पिपली अहिरान, लापस्या पंचायतों को पुनर्गठित किया। बैठूंबी, सोनियाणा, मांडफिया खेड़ा, खटुकड़ा, मेणिया, भराई, आंजना, लड़पचा, मदारा, चावडिया, खंडेल को नई पंचायत बनाया है।

RailmagaraDownload

खमनोर ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

खमनोर पंचायत समिति : 5 नई ग्राम पंचायतें बनाई है। ग्राम पंचायत धांवला, भैसा कमेड़, शिशोदा, बागोल, कुंठवा, कोठारिया, गुंजोल, उनवास, खमनोर, संगरूण, टांटोल ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। गुड़ला, उसरवास, परावल, कोठारिया चक, बलीचा को नई पंचायत बनाया है।

KhamnorDownload

देलवाड़ा ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

देलवाड़ा पंचायत समिति : 5 नई ग्राम पंचायतें बनाई। शिशवी, नेगडिया, बिलोता, घोड़च, नेड़च, रामपुर, सालोर, मंडियाणा पंचायतों को पुनर्गठित किया। सोडावास, गोरेला, उषाण, खेतपाल का गुढ़ा, आकोदड़ा को नई पंचायत बनाया है।

DelwaraDownload

कुंभलगढ़ ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

कुंभलगढ़ पंचायत समिति : 12 नई ग्राम पंचायतें बनाई है। खरनोटा, लाम्बोड़ी, जनावद, गढ़बोर, साथिया, टाड़ावाड़ा गुजरान, धानिन, अंटालिया, मानावतों का गुढ़ा, सेवंत्री, थुरावड़, झीलवाड़ा, सुखार, वरदड़ा, उसरवास, बनोकड़ा, पीपला, ओड़ा, कुंचोली, गजपुर, कोयल ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। सोनियाणा, डूंगरजी का गुढ़ा, बासा, वणिया टूकड़ा, जाम्बू का तालाब, नाथेला, कलथाना, पासून, दोवास, केसर, कालिंजर, बड़गुल्ला को नई पंचायत बनाया है।

KumbhalgarhDownload

देवगढ़ ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

देवगढ़ पंचायत समितिः 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई। जीरण, नरदास का गुढ़ा, सोहनगढ़, ताल, काकरोद, पारडी, नराणा, कुंदवा, विजयपुरा, स्वादड़ी, ईशरमंड, कालेसरिया आदि ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। टोकरा, अर्जुनगढ़, भारतसिंह का गुढ़ा, कामला, मांड़ावाड़ा, नीमझर को नई पंचायत बनाया है।

DevgarhDownload

भीम ब्लॉक : नवगठित, नवसृजित व पुनर्सीमांकित ग्राम पंचायत सूची

भीम पंचायत समिति : पंचायत समिति भीम में ग्राम पंचायत कुकरखेड़ा, दूंगाजी का गांव, बरार, कुशलपुरा, ठिकरवास कलां, सांगावास, मिलाया, पिपली नगर, बाघाना, छापली, दिवेर, कालागुमान, कूकड़ा, थानेटा, समेलिया, लाखागुढ़ा, कालबली, अजीतगढ़, टोगी, कालदेह आदि ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित किया। कालेटरा, डासरिया, चाकहीरात, ठिकरवास खुर्द, थोरिया वैर, चेता, चांदला की गुआर, पिपरेलू, बारला चौड़ा, बड़ो की रेल, तितरी, मेड़िया, नालोई लालपुरा को नई पंचायत बनाया है।

BhimDownload
UPI New Update : 1 अप्रैल से इनएक्टिव मोबाइल नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, पुल ट्रांजैक्शन फीचर भी होगा बंद

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 3,666

Post navigation

Previous: Gas Cylinder Price : घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी : कल से लागू होंगी नई कीमतें
Next: Siemens Share Price : सीमेंस एनर्जी के शेयर पाने का आखिरी मौका, देखिए किसे मिलेगा फायदा

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram