Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Harish Joshi Murder Case : युवक की हत्या कर 26 किलोमीटर तक कार में शव लेकर घूमते रहे आरोपी, कुएं में फेंककर फरार

Parmeshwar Singh Chundwat January 7, 2026 1 minute read

Harish Joshi Murder Case राजसमंद जिले में पैसों के लेनदेन से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को Detain कर गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या का शिकार हुए युवक की पहचान धोईंदा निवासी हरिश जोशी के रूप में हुई है, जिनकी गुमशुदगी को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले हरिश जोशी की हत्या की, फिर शव को कार में रखकर करीब 26 किलोमीटर तक इधर-उधर घूमते रहे, ताकि किसी को शक न हो। बाद में शव को उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के एक कुएं में फेंक दिया गया।

Rajsamand Murder Case : हरिश जोशी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने कांकरोली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती दिनों में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने से परिजन और स्थानीय लोग बेहद परेशान हो गए। समय बीतने के साथ ही लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। बीते सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि यदि इस अवधि में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

दबाव के बाद पुलिस हरकत में, SIT का गठन

Rajsamand Missing Person Case : जन आक्रोश और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर एक Special Investigation Team (SIT) का गठन किया गया। SIT ने गुमशुदगी से जुड़े हर पहलू पर दोबारा Investigation शुरू की। टीम ने कॉल डिटेल्स, CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को अहम सूचना मिली कि हरीश जोशी का शव घासा थाना क्षेत्र के एक कुएं में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे स्पष्ट हो गया कि हत्या कई दिन पहले की गई थी। पुलिस ने शव को तुरंत Postmortem के लिए उदयपुर भेजा।

तकनीकी जांच से मिले सुराग, दो आरोपी Detain

Murder over Money Dispute : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने Technical Evidence पर विशेष ध्यान दिया। मृतक का मोबाइल फोन बंद होने के कारण शुरुआत में जांच अटक गई थी, लेकिन अन्य डिजिटल इनपुट, लोकेशन डेटा और मुखबिरों की जानकारी से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसी आधार पर पुलिस ने उदयपुर जिले के निवासी जसवंत सिंह और गजेन्द्र सिंह को Detain किया। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

जान-पहचान और पैसों का लेनदेन बना हत्या की वजह

Rajsamand Police News : पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कांकरोली थाने में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक हरिश जोशी और दोनों आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह आपसी पैसों का लेनदेन सामने आई है। हालांकि पुलिस इस एंगल के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या के पीछे कोई और साजिश या तीसरा व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

नाथद्वारा में हत्या, घासा क्षेत्र में ठिकाने लगाया शव

एसपी गुप्ता ने बताया कि हरिश जोशी 30 दिसंबर को लापता हुआ था। इसी दिन आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात नाथद्वारा क्षेत्र में कहीं अंजाम दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को कार में डालकर नाथद्वारा से होते हुए उदयपुर की ओर निकल गए। रास्ते में करीब 26 किलोमीटर तक शव के साथ घूमते रहे और अंत में घासा थाना क्षेत्र के एक कुएं में शव फेंककर फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Rajsamand Murder Case : खून से हाथ रंगे और सीधे Police Station पहुंचे आरोपी, राजसमंद हत्या कांड में चौंकाने वाली कहानी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,366

Post navigation

Previous: Rajsamand Murder Case : खून से हाथ रंगे और सीधे Police Station पहुंचे आरोपी, राजसमंद हत्या कांड में चौंकाने वाली कहानी
Next: LDC Bharti 2026 : राजस्थान में LDC भर्ती परीक्षा 5–6 जुलाई को, 10 हजार पदों पर निकलेगी बंपर भर्ती

Related Stories

Suspicious death of woman in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Suspicious death of woman : घर में पत्नी जलते मिली, पति व 3 बच्चे लापता… राजसमंद में हत्या या साजिश ?

Laxman Singh Rathor March 11, 2026
Jodhpur businessman death in Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Jodhpur businessman death in Rajsamand : राजसमंद में जोधपुर के व्यापारी की संदिग्ध मौत, भांजे ने लगाया हत्या का आरोप

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Desuri nal dangerous road
  • क्राइम/हादसे

Desuri nal dangerous road : राजसमंद-पाली के बीच देसूरी नाल बनी मौत की घाटी, 14 खतरनाक मोड़ों ने बढ़ाई दहशत

Parmeshwar Singh Chundwat March 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_nsCm-MhBMdg #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के पेट से निकले मंगलसूत्र और सोने के मोती #Bhilwaranews
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद। गाडरी समाज विकास संस्था राजसमंद के जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी खेमाखेड़ा ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर वहां निवास कर रहे मेवाड़ के प्रवासी गाडरी समाज बंधुओं की बैठकें लीं। यह बैठकें अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज राजस्थान मेवाड़ के प्रवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित की गईं। दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नासिक, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वापी और बड़ौदा तथा मध्यप्रदेश के इंदौर में समाजजनों से मुलाकात की गई। जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी ने बताया कि विभिन्न शहरों में पहुंचने पर प्रवासी समाजबंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इन बैठकों में समाज हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से जिला स्तरीय छात्रावास भवन निर्माण को लेकर समाजजनों ने उत्साह दिखाया और ऑनलाइन माध्यम से गाडरी समाज के जिला स्तरीय बैंक खाते में लगभग 10 लाख रुपये की सहयोग राशि जमा करवाई।  इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि 19 मार्च 2026 को गांव रकमगढ़ स्थित भेरूनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
गाडरी समाज राजसमंद
किशनलाल गाडरी दौरा
धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज
प्रवासी समाज बैठक
छात्रावास निर्माण गाडरी समाज
राजसमंद ताजा खबर
गाडरी समाज कार्यक्रम
समाज हित बैठक
भेरूनाथ मंदिर बैठक
राजसमंद सामाजिक समाचार
Gadri Samaj Rajsamand
Kishanlal Gadri Visit
Dhangar Mewada Gadri Samaj
Pravasi Samaj Meeting
Gadri Samaj Hostel Project
Rajsamand Latest News
Gadri Samaj Event
Community Meeting Rajasthan
Bherunath Temple Meeting
Rajsamand Social NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram