Skip to content
April 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • शिक्षा

Hindustan Zinc Shiksha Sambal : हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat April 5, 2026 1 minute read

Hindustan Zinc Shiksha Sambal : हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम की प्रभावशीलता को फिर साबित किया है। वर्तमान में इस पहल के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

हाल ही में घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस कार्यक्रम से जुड़े 92.53 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 39 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। कार्यक्रम से जुड़े 76 राजकीय विद्यालयों में से 37 स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। इस वर्ष शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत छात्राओं का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा। कुल 137 छात्राओं ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिससे वे गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र बनेंगी। यह पुरस्कार राजस्थान में छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। कक्षा 12वीं के हालिया परीक्षा परिणामों में भी शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। 99.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 86.36 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। यह परिणाम कार्यक्रम के लगातार मजबूत होते शैक्षणिक प्रभाव को रेखांकित करता है।

2016 के बाद लगातार बेहतर हुए नतीजे

Shiksha Sambal Program : वित्तीय वर्ष 2016 में शिक्षा संबल कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से विद्यार्थियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 67 प्रतिशत से बढ़कर 92.53 प्रतिशत हो गया है, जो लगभग 38 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह प्रथम श्रेणी से पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 2016 में 14 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 39 प्रतिशत तक पहुंच गया है। शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान जिंक राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक, सीखने की सामग्री और विशेष रूप से विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वंचित समुदायों के विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को मजबूत करना और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

वैचारिक स्पष्टता और अनुभवात्मक शिक्षा पर जोर

Hindustan Zinc education initiative : विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यह कार्यक्रम केवल पाठ्य सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि वैचारिक स्पष्टता और अनुभवात्मक शिक्षा को भी बढ़ावा देता है। केंद्रित शैक्षणिक उपायों के माध्यम से छात्रों में समझ और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हाल ही में हिन्दुस्तान जिंक ने राजस्थान और उत्तराखंड में चार इमर्सिव STEM लैब स्थापित की हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित इन प्रयोगशालाओं का उद्देश्य कक्षाओं को अधिक इंटरैक्टिव, आकर्षक, तकनीक-सक्षम और नवाचार आधारित बनाना है।

6 जिलों में संचालित हो रहा है कार्यक्रम

Hindustan Zinc students result : वर्ष 2016 में शुरू किया गया शिक्षा संबल कार्यक्रम हिन्दुस्तान जिंक की शिक्षा क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक माना जाता है। विद्या भवन के साथ साझेदारी में संचालित यह कार्यक्रम कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहयोग का मजबूत तंत्र विकसित कर चुका है। यह पहल वर्तमान में कंपनी के संचालन वाले उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर सहित 6 जिलों में चल रही है।

RBI ULI app : मोबाइल से मिनटों में मिलेगा लोन! RBI ला रहा ये धांसू ऐप, किसानों और आम लोगों को बड़ा फायदा

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 67

Post navigation

Previous: RBI ULI app : मोबाइल से मिनटों में मिलेगा लोन! RBI ला रहा ये धांसू ऐप, किसानों और आम लोगों को बड़ा फायदा
Next: Bhairaram Siyol viral video : ‘3 जूते मारे तो विधायक बना…’ BJP विधायक भैराराम सियोल का बयान वायरल

Related Stories

RBSE 12th Result
  • शिक्षा

RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम

Laxman Singh Rathor March 31, 2026
RBSE 12th Result 2026
  • शिक्षा

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड ने 20 दिन में जारी किया 12वीं का रिजल्ट, पहली बार मार्च में घोषित हुआ परिणाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
10th result
  • शिक्षा

Rajasthan Board Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है परिणाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 20, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_m-ROTC0cOo8 राजसमंद में गरीबों के घर का सपना अधूरा, करोड़ों जमीन हड़प ठेकेदार फरार #rajsamandnews   #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद शहर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना आमजन के लिए राहत की बजाय परेशानी का सबब बन गई है। नगर परिषद की लापरवाही और अनियमितताओं के चलते न सिर्फ हजारों लोगों का घर का सपना अधूरा रह गया, बल्कि ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के आरोप भी सामने आए। नगर परिषद ने शहर के पुलिस लाइन के व्य पीछे इस योजना के तहत 1072 फ्लैट बनाने बर का ठेका दिल्ली की एनसीसीएफ कंपनी को दिया था, जिसने आगे सब-लेट कॉन्ट्रैक्टर दुर्गालाल कुमावत को काम सौंपा। इसके लिए कुल चार हेक्टेयर जमीन दी गई, जिसमें तीन हेक्टेयर पर फ्लैट, सड़क और पार्क विकसित करने थे, जबकि एक हेक्टेयर जमीन का पट्टा नियमानुसार ठेकेदार को काम पूरा होने के बाद देना था, मगर कार्य 75 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ और नगरपरिषद ने एक हेक्टेयर जमीन ठेकेदार दुर्गालाल कुमावत को दे दी। ठेकेदार वह जमीन बेचकर फरार हो गया।
Rajsamand city
Rajsamand News
Chief Minister's Public Housing Scheme
mukhyamantree jan aavaas yojana
Nagar Parishad rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में गरीबों के घर का सपना अधूरा, करोड़ों जमीन हड़प ठेकेदार फरार #rajsamandnews   #jaivardhannews

राजसमंद में गरीबों के घर का सपना अधूरा, करोड़ों जमीन हड़प ठेकेदार फरार #rajsamandnews
#jaivardhannews
#rajsamandपिता के बाद मां भी लापता, मासूम बेटियां राे रो कर गुमसुमराजसमंद जिले के धानीन गांव में पहले पिता लापता हो गए और पांच दिन बाद मां भी बिन बताए कहीं चली गई। अब घर में 10 से 12 वर्ष की दो मासूम बेटियां घर पर अकेली है, जो अपनी मां व पिता के लिए रो रही, बिलख रही है। राजुलाल बलाई ने चारभुजा थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि धानीन निवासी भूरालाल बलाई 31 जनवरी को उदयपुर जाने की बात कहकर गया, जाे वापस घर नहीं लौटा। फिर 4 अप्रैल को भूरालाल की पत्नी रेखा भी बिन बताए कहीं चली गई। अब घर में 10 वर्षीय बेटी सिमरन व 12 वर्षीय मनीषा का रो रो कर बुरा हाल है। वे अपने पिता व मां को घर लौट आने की करुण पुकार लगा रही है। भूरालाल व रेखा के बारे में कहीं पता चले या दिखे तो तत्काल उनके भाई राजूलाल के मोबाइल नंबर 77424-36738 पर सूचना दे सकते हैं।
.
#Rajsamandnewws #Todaynews #Jaivardhannews #RajsamandpoliceOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पिता के बाद मां भी लापता, मासूम बेटियां राे रो कर गुमसुम #rajsamandnews
सांगठकला में हादसे में बंदर की मौत, दफनाया शव #socialwork #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के सांगठकला में उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने कार की टक्कर से एक बंदर गंभीर घायल हो गया। कार चालक फरार हो गया, जबकि क्षेत्रीय लोगों ने उसे संभाला, मगर कुछ ही देर बाद बंदर ने दम तोड़ दिया। इस पर ग्रामवासियों ने मिलकर तालाब किनारे खड्‌डा कर विधि विधान से बंदर के शव को दफनाया गया। इस दौरान नानसिंह, सुनील पालीवाल, भरतसिंह, सुरेशसिंह, रणजीतसिंह, लालसिंह, सोहनीबाई, लक्ष्मीबाई, नीरमा कुंवर व चंद्राबाई आदि मौजूद थे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सांगठकला में हादसे में बंदर की मौत, दफनाया शव #socialwork #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram