Skip to content
April 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

IBJA Gold Silver Price : एक ही दिन में सोना ₹2,836 महंगा, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

Parmeshwar Singh Chundwat April 1, 2026 1 minute read

IBJA Gold Silver Price : 1 अप्रैल को सोना-चांदी के दामों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए उछलकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी 9,348 रुपए महंगी होकर 2.39 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका रेट 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था।

देशभर में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार होती हैं। एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी पर खर्च बढ़ता है, जिसका असर रेट पर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में खरीदारी की मात्रा भी कीमतों को प्रभावित करती है। दक्षिण भारत में सोने की खपत ज्यादा होने के कारण वहां मांग अधिक रहती है। वहीं, स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन भी मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। इसके साथ ही ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है।

इस साल सोना 16 हजार रुपए से ज्यादा महंगा

Sone ka bhav : साल 2026 में अब तक सोना 16,374 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 9,063 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान दोनों धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।

हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद बाजार में गिरावट का दौर भी देखने को मिला। तब से अब तक सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

1 अप्रैल 2026: सोने की कीमतें

कैरेटकीमत (रुपए/10 ग्राम)
14 कैरेट₹87,498
18 कैरेट₹1,12,177
22 कैरेट₹1,37,005
24 कैरेट₹1,49,569

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहरकीमत (रुपए/10 ग्राम)
जयपुर₹1,51,630
दिल्ली₹1,51,630
लखनऊ₹1,51,630
पटना₹1,51,530
अहमदाबाद₹1,51,530
मुंबई₹1,51,480
कोलकाता₹1,51,480
रायपुर₹1,51,480
भोपाल₹1,49,570
चेन्नई₹1,53,270

सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां

Chandi ka Bhav : ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क पर दिया गया अल्फान्यूमेरिक नंबर सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी देता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का ताजा रेट विश्वसनीय स्रोतों, जैसे IBJA की वेबसाइट, से जरूर जांच लेना चाहिए। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर होता है, इसलिए सही जानकारी के बाद ही खरीदारी करना बेहतर रहता है।

असली चांदी की पहचान ऐसे करें

Silver Price : असली चांदी की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। मैग्नेट टेस्ट में असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। आइस टेस्ट में चांदी पर रखी बर्फ जल्दी पिघलती है। स्मेल टेस्ट में असली चांदी से कोई गंध नहीं आती, जबकि नकली में कॉपर जैसी गंध महसूस हो सकती है। वहीं, सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान आए, तो इसे असली चांदी का संकेत माना जाता है।

निवेशकों और खरीदारों की बढ़ी नजर

सोना-चांदी में आई इस नई तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। निवेशकों और खरीदारों की नजर अब आगे की कीमतों पर टिकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और बाजार की मांग के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

April 2026 new rules : 1 अप्रैल से जेब पर डबल मार! गैस सिलेंडर महंगा, सैलरी कम और टोल-रेल के नियम भी बदले

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 285

Post navigation

Previous: UPI new rules : आज से बदल गया UPI पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ PIN डालने से नहीं होगा काम
Next: RBI new loan rules 2026 : लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, आज से लागू हुए 5 नए नियम

Related Stories

IBJA Gold Silver Price
  • सोना चांदी भाव

IBJA Gold Silver Price : आज का गोल्ड-सिल्वर रेट देख चौंक जाएंगे, खरीदारी से पहले जान लें भाव

Parmeshwar Singh Chundwat April 10, 2026
gold price today
  • सोना चांदी भाव

gold price today : ऑल टाइम हाई से फिसला सोना, चांदी में भी भारी गिरावट; जानिए आज के ताजा दाम

Parmeshwar Singh Chundwat April 7, 2026
Gold price Hike
  • सोना चांदी भाव

Gold price Hike : आज महंगा हुआ सोना और चांदी, खरीदारी से पहले देख लें आपके शहर में क्या है रेट ?

Parmeshwar Singh Chundwat April 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_In68GlH24aQ बाड़मेर में राज्य हॉकी प्रतियोगिता में राजसमंद टीम ने दिखाया दमखम #rajsamandnews #hockeyप्रदेश के बाड़मेर में चल रही महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए, जिसमें राजसमंद की टीम ने अपना दमखम दिखाया। टीम मैनेजर किशन कुमावत ने बताया कि राजसमंद ने चूरू को 1-0 से हराकर सेमी फाइनल में शानदार एंट्री कर ली है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बाड़मेर में राज्य हॉकी प्रतियोगिता में राजसमंद टीम ने दिखाया दमखम #rajsamandnews #hockeyप्रदेश के बाड़मेर में चल रही महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए, जिसमें राजसमंद की टीम ने अपना दमखम दिखाया। टीम मैनेजर किशन कुमावत ने बताया कि राजसमंद ने चूरू को 1-0 से हराकर सेमी फाइनल में शानदार एंट्री कर ली है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बाड़मेर में राज्य हॉकी प्रतियोगिता में राजसमंद टीम ने दिखाया दमखम #rajsamandnews #hockey
राजसमंद में पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था की बैठक, समाजोत्थान का निर्णय  #rajsamandnews #jaivardhannewsराजसमन्द शहर के आरटीओ ऑफिस के पास लक्ष्मीनारायण परिसर में अखिल भारतीय मेवाड़ पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित ने की। बैठक में संरक्षक मंडल, केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि चौखला समितियों एवं इकाइ अध्यक्षों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था की बैठक, समाजोत्थान का निर्णय #rajsamandnews
जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी #jaivardhannews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी #jaivardhannews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram