Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Jaipur Audi Accident News : पहले शराब पार्टी, फिर मौत का तांडव : 120 की स्पीड से दौड़ती ऑडी ने 16 लोगों को कुचला

Parmeshwar Singh Chundwat January 11, 2026 1 minute read

Jaipur Audi Accident News : राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात एक रईस शौक और नशे की लापरवाही ने सड़कों पर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक बेकाबू Audi car ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क किनारे बैठे लोग संभल भी नहीं पाए। तेज रफ्तार कार पहले divider से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे लगे food stalls में घुसती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोग चपेट में आ गए। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। कई अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना जयपुर शहर में देर रात अफरा-तफरी का कारण बन गई।

Jaipur Drunk Driving Accident : जानकारी के अनुसार, इस जानलेवा रफ्तार की शुरुआत अहिंसा सर्किल से हुई। Audi चला रहा युवक दिनेश रणवा (32) शराब के नशे में था और खुद को तेज ड्राइविंग में माहिर साबित करने की कोशिश कर रहा था। कार में उसके दोस्त भी मौजूद थे, जो उसे लगातार speed कम करने और संभलकर driving करने की सलाह दे रहे थे।

इसके बावजूद दिनेश न केवल कार की स्पीड बढ़ाता रहा, बल्कि अपने दोस्तों को car का pickup और control दिखाने के चक्कर में लगातार रैश ड्राइविंग करता रहा।

CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

Audi Car Accident Jaipur : घटना के बाद सामने आए CCTV footage में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार Audi सड़क पर लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ी। फुटेज में लोगों का इधर-उधर गिरना, ठेलों का पलटना और अफरा-तफरी साफ नजर आती है। यह वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

View this post on Instagram

पहले Scorpio में शराब पार्टी, फिर Audi से निकले

Jaipur Crowd Accident News : पुलिस जांच में सामने आया कि Audi मालिक दिनेश रणवा अपने दोस्तों के साथ सी-स्कीम इलाके में पहले अपनी Scorpio गाड़ी में शराब पार्टी कर रहा था। कार में पप्पू चौधरी, मांगी लाल और एक पुलिस कॉन्स्टेबल मुकेश भी मौजूद थे। इसी दौरान दोस्तों ने दिनेश को उसकी नई Audi खरीदने पर बधाई दी।

शाम करीब 8 बजे दिनेश दोस्तों को Audi की राइड कराने के लिए सी-स्कीम से पत्रकार कॉलोनी स्थित अपने घर लेकर गया। रात लगभग 9:15 बजे उसने Scorpio को घर पर खड़ा किया और Audi बाहर निकाली।

पत्नी से बोला- दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहा हूं

CCTV Footage Jaipur Accident : Audi निकालते समय पत्नी ने जब दिनेश से बाहर जाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहा है। इसके बाद दिनेश और मांगीलाल आगे की सीट पर बैठे, जबकि पीछे कॉन्स्टेबल मुकेश और पप्पू चौधरी बैठे।

कार को वंदे मातरम रोड पर लाते ही दिनेश ने स्पीड बढ़ानी शुरू कर दी। पीछे बैठे पप्पू चौधरी ने सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर डर के मारे चिल्लाते हुए कहा— “गाड़ी रोको, मुझे डर लग रहा है।” लेकिन दिनेश ने उसकी एक नहीं सुनी और रफ्तार और बढ़ा दी।

ड्राइविंग के दौरान भी पी शराब

पुलिस के अनुसार, Audi चलाते समय भी दिनेश ने शराब पी। शराब की बोतल मांगीलाल लेकर आया था। अन्य साथियों ने उसे समझाया कि वह पहले ही ज्यादा पी चुका है और अब शराब नहीं पीनी चाहिए, लेकिन दिनेश नहीं माना।

उसने कहा कि आगे जाकर खाना खाएंगे और इसके बाद रात करीब 9:18 बजे कार को खरबास सर्किल की ओर मोड़ दिया। आगे बैठे दोनों लोगों ने seat belt लगा रखी थी, जबकि पीछे बैठे दोनों यात्रियों ने seat belt नहीं पहनी थी।

9:21 बजे हुआ भीषण हादसा

रात करीब 9:21 बजे Audi खरबास चौराहे पर divider से टकराई। इसके बाद दिनेश का कार पर control पूरी तरह खत्म हो गया और गाड़ी सीधी सड़क किनारे लगे ठेलों और वहां खाना खा रहे लोगों पर चढ़ गई।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा।

हादसे के बाद भाग निकला Audi चालक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद शुरू की। इसी दौरान कार रुकते ही दिनेश और मांगीलाल बाहर निकले और अपने घर की ओर भाग गए। पीछे बैठे पप्पू चौधरी और कॉन्स्टेबल मुकेश घायल अवस्था में कार में ही फंसे रहे। मौके पर पहुंचे मुहाना थाने के CI गुरु भूपेन्द्र ने स्थिति संभाली और पप्पू चौधरी को गुस्साई भीड़ से बचाते हुए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

Scorpio लेकर फरार हुआ आरोपी

दिनेश हादसे के बाद पत्रकार कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचा और वहां से अपनी Scorpio लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश और मांगीलाल की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

10 दिन पहले ही मिली थी Audi की डिलीवरी

पत्रकार कॉलोनी थाने के CI मदन कड़वासरा ने बताया कि कार में सवार पप्पू चौधरी और कॉन्स्टेबल मुकेश को डिटेन कर मेडिकल टेस्ट कराया गया। दोनों के blood samples लिए गए, लेकिन उनमें शराब की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में सामने आया कि शराब दिनेश और मांगीलाल ने ही पी थी। पुलिस के अनुसार, दिनेश को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली से ट्रांसफर कराई गई थी कार

जांच में यह भी सामने आया कि Audi car की डिलीवरी दिनेश को महज 10 दिन पहले ही मिली थी। यह गाड़ी उसने हरे कृष्णा ट्रस्ट, दिल्ली से ट्रांसफर करवाई थी। वाहन की जांच में अब तक किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। दिनेश सोलर पैनल लगाने का काम करता है और मूल रूप से चूरू जिले का निवासी है। फिलहाल पुलिस आरोपी और उसके साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Farmer Registry : क्या है फार्मर रजिस्ट्री? किसानों के लिए क्यों जरूरी, कैसे बनवाएं किसान आईडी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 475

Post navigation

Previous: Rajasthan Cold Wave News : राजस्थान में घर-गाड़ियों पर जमी बर्फ, 14 जिलों में Orange Alert जारी
Next: SBI Har Ghar Lakhpati Scheme : हर महीने सिर्फ ₹610 जमा करें और बन जाएं लखपति, SBI की स्कीम में मिल रहा दमदार ब्याज

Related Stories

Rahul Ghuraiya Jaipur case
  • क्राइम/हादसे

Rahul Ghuraiya Jaipur case : गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी निकला खतरनाक अपराधी, AK-47 मंगवाने की थी तैयारी

Parmeshwar Singh Chundwat April 23, 2026
Ranjeet Singh Rawat news
  • क्राइम/हादसे

Ranjeet Singh Rawat news : राजस्थान में BJP विधायक के बेटे पर यौन शोषण के आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
Jaipur viral video case
  • क्राइम/हादसे

Jaipur viral video case : जयपुर में युवती से छेड़छाड़ करने वाले चारों बदमाश डिटेन, अब होगा बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_U8cgVEg-eHw राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannews
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram