Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

Madan Paliwal Biography : किस्मत का खेल या मेहनत का जादू : देखिए मदन पालीवाल की कहानी

Jaivardhan News August 19, 2024 1 minute read

Madan Paliwal Biography : गांव की मिट्टी से निकला सपना, शहरी आकाश को छूने की राह कठिन है, मुकाम दूर है, लेकिन हौसले बुलंद हैं और दृढ़ इच्छा शक्ति है, तो सफलता का पेड़ अपने आप ही फल देने लगता है। तभी तो कहते हैं कि सपने देखने से डरो मत, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो। चाहे शुरुआत कितनी ही छोटी क्यों न हो, मंजिल बड़ी हो सकती है।

Miraj Group : यह पंक्तियां सफल बिजनेसमैन मदन पालीवाल के जीवन पर सटीक साबित होती है। पालीवाल मूलत: राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा तहसील में उपली ओडन गांव के रहने वाले हैं। हालांकि मदन पालीवाल का पैतृक गांव उथनोल है। एलडीसी की नौकरी करते वक्त एक बार वह बस में सफर के दौरान एक यात्री को तंबाकू खाते देखा। उसके हाथ का कालापन देखकर एक विचार आया कि क्यों न एक ऐसी तंबाकू बनाई जाए, जिसे हाथों से रगड़ने यानि मसलने की जरूरत ही न पड़े। इसी विचार से तंबाकू तैयार कर बेचने की शुरुआत कर दी। इसके लिए मदन पालीवाल ने एक शिक्षक से 200 रुपए उधार लेकर 100 रुपए की तंबाकू खरीदी और उसे तैयार किया। उसी समय भारत में लड़ाकू विमान मिराज की एंट्री हुई थी। इस विमान की गति व शक्ति से प्रभावित होकर पालीवाल ने भी अपने उत्पाद का नाम ‘मिराज’ रख दिया। तब मोमबत्ती की रोशनी में तंबाकू की थैली पैक करके 25 पैसे की कीमत पर बाजार में बेचना शुरू किया। लोगों ने इस नए उत्पाद को खूब पसंद किया और धीरे धीरे मिराज नामक तंबाकू का कारोबार बढ़ता चला गया। शुरुआत में मदन पालीवाल को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके उत्पाद को बाजार में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और लगन से मिराज को एक लोकप्रिय ब्रांड बना दिया। मिराज की सफलता के बाद मदन पालीवाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार किया और कई नए उत्पाद बाजार में उतारे। आज मिराज ग्रुप एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसका कारोबार हजारों करोड़ रुपए का है। मदन पालीवाल के जीवन संघर्ष व मिराज समूह के ब्रांड की कहानी से यही सीख मिलती है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत व दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी है। प्रयास में असफल होना संभव है, मगर उस कमी को तलाश आगे बढ़ते रहने व प्रयास करते रहने की जरूरत है, तभी सफलता संभव है। तभी, तो जिसका बचपन अभाव व गरीबी में रहा हो, मगर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति व मेहनत के बल पर मदन पालीवाल ने अपनी किस्मत खुद बदल डाली।

Nathdwara : 200 रुपए से शुरुआत, आज हजारों करोड़ का कारोबार

Nathdwara : मदन पालीवाल ने दो सौ रुपए उधार लेकर तंबाकू बनाने का कार्य शुरू किया। आज होटल, फिल्मी जगत, रियल स्टेट, स्टेशनरी, पाइप सहित कई क्षेत्रों में मिराज समूह ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं। एक समय ऐसा भी आया, तब 100 रुपए किस्त का प्रबंध नहीं होने से साइकिल हाथ से चली गई थी, मगर दुनिया की महंगी से महंगी कार उनके घर है, तो घर से हेलीकॉप्टर में उड़ने की कुव्वत भी रखते हैं। पालीवाल ने पहला टैक्स 40 रुपए का चुकाया, जो अब बढ़कर प्रति माह 65 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो गया है। शुरुआती दौर में 2 कार्मिक कार्यरत थे और आज 10 हजार कार्मिक कार्यरत है।

Miraj Foundation Day : देखिए कैसे ही मिराज की शुरुआत

Miraj Foundation Day : एलडीसी की नौकरी के दौरान मदन पालीवाल के तंबाकू कारोबार का ख्याल आया। सन् 1980 में रेडिमेड तंबाकू का आइडिया आया। फिर एक शिक्षक से आर्थिक मदद लेकर तंबाकू खरीदी और उसे तैयार किया। फिर बात आई बांड का नाम रखने की। उस समय भारत में लड़ाकू विमान मिराज की एंट्री हुई। एक पुस्तिका में उसका बड़ा सा फोटो देखा। बस, ऐसे नाम पड़ गया मिराज। मोमबती से थैली पैक की और 25 पैसे कीमत की मिराज दुकानों तक पहुंच गई। टेस्ट पसंद आया और मांग बढ़ी तो कारोबार का कारवां बढ़ता चला गया।

Madan Paliwal Speech : संघर्ष साथ साथ चला

Madan Paliwal Speech : मिराज बनाने का कार्य किराये के मकान में शुरू किया। प्रारंभिक दिन में तो जैसे एक-एक दिन निकालना बड़ा मुश्किल था। शरीर नीला पड़ जाता। दिनभर उल्टियां होती। चक्कर आते। अस्पताल में भर्ती होता तो लोग कहते कि इसे जहर चढ़ गया है। यह जहर पता नहीं कितनी बार पीया, लेकिन संघर्ष नहीं छोड़ा। थका, बैठा लेकिन मैं रुका नहीं। 27 वर्ष की उम्र का वो संघर्ष, जिन्दगीभर की खुशियां दे गया।

Miraj Group Success Story : पालीवाल ने बताया राज

Miraj Group Success Story : मिराज ग्रुप सीएमडी मदन पालीवाल ने कहा कि एक परम चेतना के प्रति विश्वास है। यह विश्वास अंधा है। हालांकि मैं खुद तो लक्ष्य विहिन व्यक्ति हूं। निरंतर चलता रहता हूं, मंजिल के लिए नहीं, क्योंकि मंजिल मिलने के बाद क्या बचेगा? कभी ख्वाब नहीं देखे, जो घटना घट रही है, उसे ही देखते जाएं। संघर्ष के दिनों में सूत्र मिला कि असफलता यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया। कुछ न कुछ कमी रह गई है और उस कमी को दूर करते हुए दोबारा प्रयास करिए, सफलता तय है।

Success Businessman : आज कहां है कारोबार

Success Businessman : मिराज समूह का मुख्यालय आज भी नाथद्वारा ही है, जहां से देश व विदेश तक कारोबार चल रहा है। कंपनी में ज्यादातर कार्मिक भी क्षेत्रीय ही है। आज इस कंपनी समूह का कारोबार 10 हजार करोड़ का टन ओवर से ज्यादा है। इस कंपनी में अभी दस हजार से ज्यादा कार्मिक कार्यरत है। अब तक मिराज ग्रुप द्वारा 92 सिनेमाघर खोल दिए और देश में मिराज इसमें पांचवें पायदान पर है।

Businessman Success Story : पहला कारोबार नमकीन का था

Businessman Success Story : कुछ करने की ललक शुरू से ही थी। सोचता रहता। नमकीन बेधने का ख्याल आया। इंदौर से नमकीन लाई और यहां उसे छोटे-छोटे पैकेट में डालकर बेचा, लेकिन कोई खास मुनाफा नहीं हुआ। फिर वह कार्य बंद कर दिया।

Shiva Statue : विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा

Shiva Statue : मिराज ग्रुप सीएमडी मदन पालीवाल ने तद पदम उपवन ट्रस्ट का गठन किया। फिर राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ बनाई, जिसकी ऊंचाई 369 फीट है। इसका लोकार्पण वर्ष 2022 में संत मुरारी बापू के सानिध्य में हुआ था। प्रतिमा का Statue of Belief विश्वासस्वरूपम (Vishwas Swaroopam) के रूप में नामकरण किया गया। यहां दो साल में 15 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। देश व दुनिया से लोग आ रहे हैं।

नाममदन पालीवाल
पिता का नामदीपचंद पालीवाल
जन्म1959
पैतृक गांवउथनोल, नाथद्वारा
वर्तमान में निवासउपली ओडन
कंपनीमिराज ग्रुप
कंपनी की शुरुआत1980 (तब केवल तंबाकू)
कंपनी का विस्ताररियल स्टेट, सिनेमा, स्टेशनरी, फ्लेट, पाइप, गौशाला एवं दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण विश्ववास स्वरूपम
पुत्र का नाममंत्रराज पालीवाल
भाई व भतीजे का नामनन्दकिशोर पालीवाल (निधन)
भतीजे- योगेश पालीवाल व प्रमोद पालीवाल

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 979

Post navigation

Previous: World’s Tallest Shiv Statue पर सवाल उठे, तो Miraj Group CMD बोले- भ्रमित न हो, यह विश्वास स्थल है
Next: Shri Sanwariya Seth Temple : सांवरियाजी व मीरा बाई की कहानी : Sanwriya Ji Mandir

Related Stories

IPS Hemant Kalal Biography
  • बायोग्राफी

IPS Hemant Kalal Biography : राजसमंद एसपी बने हेमंत कलाल के जीवन व कॅरियर की दिलचस्प कहानी

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Ajit Pawar Biography
  • बायोग्राफी

Ajit Pawar Biography : पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, मंत्री की बेटी से विवाह, छह बार बने डिप्टी सीएम

Parmeshwar Singh Chundwat January 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_xZjHHwXwjFY राजसमंद में बस की टक्कर से पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल#charbhujanews #rajsamandnews #rajsamandpolice #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर पीपरड़ा के पास बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार चारभुजा निवासी कालूलाल टेलर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय उनका बेटा गंभीर घायल है, जिनका अनन्ता हॉस्पिटल में इलाज जारी है। बताया कि नाथद्वारा में बेटे को कक्षा 12 में दाखिला दिलाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वह साथिया गांव में विद्यालय सहायक के पद पर कार्यरत था। मृतक कालूलाल टेलर द्वारा एक दिन पहले ही चारभुजा में ध्वजा व महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ से सैकड़ों लोग शामिल हुए और घर में खुशी का माहौल था और दूसरे ही दिन खुशियां मातम में बदल गई। कालूलाल सेवाभावी होने से चारभुजा कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में बस की टक्कर से पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल#charbhujanews #rajsamandnews #rajsamandpolice #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर पीपरड़ा के पास बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार चारभुजा निवासी कालूलाल टेलर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय उनका बेटा गंभीर घायल है, जिनका अनन्ता हॉस्पिटल में इलाज जारी है। बताया कि नाथद्वारा में बेटे को कक्षा 12 में दाखिला दिलाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वह साथिया गांव में विद्यालय सहायक के पद पर कार्यरत था। मृतक कालूलाल टेलर द्वारा एक दिन पहले ही चारभुजा में ध्वजा व महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ से सैकड़ों लोग शामिल हुए और घर में खुशी का माहौल था और दूसरे ही दिन खुशियां मातम में बदल गई। कालूलाल सेवाभावी होने से चारभुजा कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में बस की टक्कर से पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल#charbhujanews #rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद झील में शव मिला, आप पहचान कर बताओ है कौन ?
#rajsamandpolice #rajsamandnews #kankrolipolice  #jaivardhannewsराजसमंद शहर में कांकरोली थाना क्षेत्र में झील में एक व्यक्ति की तलाश मिली। झील घूमते हुए युवकों ने लाश देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। फिर उसके आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। अगर इस व्यक्ति को कोई पहचानता हो, तो तत्काल कांकरोली थाना पुलिस या कंट्रोल रूम में 02952-220712 व मोबाइल नंबर 87648-54100 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajsamand news
Kankroli police station
rajsamand Police
राजसमंद न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद झील में शव मिला, आप पहचान कर बताओ है कौन ?#rajsamandpolice #rajsamandnews
राजसमंद बग्गड़ में देवीसिंह की मौत मामले में भाई सहित 4 आरोपी गिरफ्तार  #rajsamand  #jaivardhannews #police  #jaivardhannews #rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद बग्गड़ में देवीसिंह की मौत मामले में भाई सहित 4 आरोपी गिरफ्तार #rajsamand #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version