
Maharana Raj Singh statue : राजसमंद शहर की ऐतिहासिक पहचान और गौरव को नई ऊंचाई देने की दिशा में नगर परिषद ने जल चक्की तिराहे के सौंदर्यीकरण की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत मेवाड़ के वीर और पराक्रमी शासक महाराणा राजसिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। करीब 40 लाख रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से तिराहे का पूरा स्वरूप बदल जाएगा।
Jal Chakki Tiraha : योजना के अनुसार, करीब 25 लाख रुपए की लागत से गनमेटल से मजबूत और आकर्षक प्रतिमा तैयार करवाई जाएगी, जबकि शेष 15 लाख रुपए सिविल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। तिराहे पर लगभग तीन मीटर चौड़ा सर्किल विकसित किया जाएगा, जिसके मध्य में करीब साढ़े सात फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा का मुख पूर्व दिशा की ओर रखा जाएगा, ताकि सूर्योदय की पहली किरणें उसकी भव्यता को और निखार सकें। फिलहाल इस स्थान पर महाराणा राजसिंह की अर्धप्रतिमा और ट्रैफिक पुलिस के लिए बनाई गई एक छतरी मौजूद है। नई योजना के तहत सर्किल के बीच करीब तीन फीट ऊंचा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिस पर महाराणा राजसिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। Rajsamand municipal council
600 किलो वजनी होगी प्रतिमा
Rajsamand beautification project : गनमेटल से बनने वाली यह प्रतिमा लगभग 600 किलोग्राम वजनी होगी। इसमें महाराणा राजसिंह को राजसी वेशभूषा में दर्शाया जाएगा। प्रतिमा में उनका एक हाथ फूल थामे हुए होगा, जबकि दूसरा हाथ कमर पर बंधी कटार पर रखा जाएगा। यह प्रस्तुति उनके शौर्य, पराक्रम और राजसी गरिमा का प्रतीक बनेगी। प्रतिमा के ऊपर लगभग 10 फीट ऊंची आकर्षक छतरी का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही पूरे सर्किल को गमलों और हरे-भरे पौधों से सजाकर इसे एक सुंदर और दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से भी जोड़ने का काम करेगी। Rajsamand city development




