Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Mother Kills Children : मां ने बेटे-बेटी की बेरहमी से हत्या की : गले में नुकीली कील घोंपकर ली जान

Parmeshwar Singh Chundwat January 12, 2026 1 minute read

Mother Kills Children : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़ों—बेटी और बेटे—की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने टेंट गाड़ने में इस्तेमाल होने वाली नुकीली कील (सरिए जैसी कील) से दोनों बच्चों के गले पर बार-बार वार किया, जब तक उनकी सांसें हमेशा के लिए थम नहीं गईं।

इस भयावह वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब पड़ोसी किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फर्श पर खून फैला हुआ था, दोनों बच्चों के शव पास में पड़े थे और मां अपना गला पकड़कर तड़प रही थी। यह सनसनीखेज घटना मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मृत बच्चों की पहचान नेहा (12 वर्ष) और भैरू (7 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां संजू देवी (35) लंबे समय से बीमार चल रही थी और हाल ही में उसे कैंसर होने की पुष्टि भी हुई थी।

बच्चों के साथ Video और Reel बनाने की शौकीन थी मां

Bhilwara Crime News : घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। संजू देवी को अपने बच्चों के साथ Video और Reel बनाने का काफी शौक था। उसका Instagram Account बेटी नेहा और बेटे भैरू के Videos और Photos से भरा पड़ा है। करीब 21 दिन पहले ही उसने बेटे भैरू का एक Video पोस्ट किया था, जिसमें वह खेलता हुआ नजर आ रहा है। एक अन्य Video में भैरू अपनी मां संजू देवी के साथ डांस करता दिखाई देता है।

संजू ने बेटी नेहा की तस्वीर के साथ एक Emotional Post भी शेयर किया था, जिसमें Background Music चल रहा था—
“खुद से ज्यादा प्यार है, तुमसे कैसे मैं बताऊं…”

एक और Reel में Background Song था—
“पापा की है लाड़ली, मां की है दुलारी…”

इन Videos को देखने के बाद परिजन और पड़ोसी इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि जो मां सोशल Media पर अपने बच्चों पर इतना प्यार लुटाती थी, वही इतनी बेरहमी से उनकी जान ले सकती है।

पति को किया Call, फिर खुद खाया जहर

Bhilwara Murder Case : जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद संजू देवी ने अपने पति राजू तेली को फोन किया और कहा— “मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है, अब खुद भी जहर खाकर Suicide कर रही हूं।” यह सुनते ही राजू तेली घबरा गया और उसने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे, तो घर के अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था।

खून से लथपथ मिले बच्चे, अस्पताल में भर्ती महिला

Mother Kills Son and Daughter : पड़ोसियों ने देखा कि दोनों बच्चे खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। संजू देवी वहीं पास में पड़ी तड़प रही थी। उसे तत्काल मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा जिला अस्पताल Refer कर दिया गया। फिलहाल संजू देवी का Treatment भीलवाड़ा में जारी है।

चचेरे भाई का बयान: समझदार थी संजू, ऐसा क्यों किया?

Crime News Rajasthan : संजू के चचेरे भाई नारायण तेली ने बताया कि संजू उनके चाचा की बेटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा— “संजू समझदार महिला थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। अभी वह बेहोश है, होश में आने के बाद ही कुछ बता पाएगी। घर-परिवार में किसी तरह का झगड़ा या समस्या नहीं थी।” उन्होंने यह भी बताया कि संजू पिछले कुछ समय से बीमार थी और कैंसर को लेकर मानसिक रूप से परेशान जरूर रहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या जैसा कदम उठाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

बड़ी बहन बोली: वह सुख-दुख साझा करती थी

संजू की बड़ी बहन सुनीता ने बताया कि संजू मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक थी, हालांकि बीमारी के कारण परेशान जरूर रहती थी।
“उसकी बच्चेदानी का ऑपरेशन भी होना था और कैंसर की वजह से वह तनाव में थी। लेकिन वह अपने बच्चों से बेहद प्यार करती थी। परिवार के सुख-दुख मुझसे साझा करती थी। ऐसा कदम उठाएगी, यह मेरी कल्पना से भी बाहर है।”

मोहल्ले में पसरा सन्नाटा, हर कोई स्तब्ध

घटना के बाद पूरे मानपुरा गांव और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार इस सवाल से जूझ रहे हैं कि आखिर एक मां अपने बच्चों की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के होश में आने के बाद ही पूरे मामले के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर किसी को अंदर तक झकझोर रही है।

Aaj ka Rashifal : आज खुलेगा सफलता का द्वार या आएंगी चुनौतियां? जानिए सोमवार को क्या कहते हैं आपके सितारे

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,148

Post navigation

Previous: Rajasthan Weather Today : जयपुर समेत 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, आज इन जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट
Next: IBJA Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में एक दिन में ₹14 हजार से ज्यादा की उछाल, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Related Stories

Rahul Ghuraiya Jaipur case
  • क्राइम/हादसे

Rahul Ghuraiya Jaipur case : गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी निकला खतरनाक अपराधी, AK-47 मंगवाने की थी तैयारी

Parmeshwar Singh Chundwat April 23, 2026
Ranjeet Singh Rawat news
  • क्राइम/हादसे

Ranjeet Singh Rawat news : राजस्थान में BJP विधायक के बेटे पर यौन शोषण के आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
Jaipur viral video case
  • क्राइम/हादसे

Jaipur viral video case : जयपुर में युवती से छेड़छाड़ करने वाले चारों बदमाश डिटेन, अब होगा बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_U8cgVEg-eHw राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannews
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram