Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

murder of young man : राजसमंद में लाठी से पीटकर एक युवक की हत्या, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Laxman Singh Rathor January 23, 2026 1 minute read

हत्या के पीछे के कारणों की तहकीकात में जुटी पुलिस, एएसपी मौके पर

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद | राजसमंद जिले में रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में ट्रक से बिजली लाइन का तार टूटने से उपजे विवाद में तीखी तकरार के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठियों से बेरहम मारपीट के चलते रेलमगरा थाने के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल होकर आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती है। murder of young man

Murder of Youth : संगीन वारदात को देखते हुए एसपी ममता गुप्ता ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। देर रात तक कई संदिग्ध गतिविधि के बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि सभी हमलावर नामजद है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Rajsamand police : अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने बताया कि मदारा निवासी 35 वर्षीय महेंद्र भील पुत्र सोहनलाल भील, पवनसिंह व सुनील रंगास्वामी कार से मदारा से ओड़ा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान चौकड़ी निवासी शंकरसिंह के ट्रक से बिजली का तार टूट गया। इस पर महेंद्र भील ने तार वापस ठीक करने के लिए ट्रक चालक से कहा, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तीखी तकरार हो गई। इस पर शंकरसिंह ने उसके भाई संग्रामसिंह व अन्य लोगों को कॉल कर बुला लिया। फिर बीच सड़क में ट्रक को खड़ा कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से लाठियों से मारपीट हुई। महेंद्र भील की कार का कांच तोड़ दिया, तो दूसरे पक्ष ने शंकरसिंह के ट्रक के कांच फोड़ डाले। इस तरह दोनों पक्षों के बीच लाठियों से मारपीट तेज हो गई। शंकरसिंह के पक्ष में कई हमलावर आने पर सुनील रंगास्वामी मौके से फरार हो गया, जबकि महेंद्र भील व चौकड़ी निवासी पवनसिंह से बेरहम मारपीट की। इससे महेंद्र भील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवनसिंह को गंभीर हालत में आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महेंद्र भील की हत्या और दूसरे पवनसिंह को गंभीर घायल करने की संगीन वारदात के बाद रेलमगरा थाना प्रभारी प्रवीण के बाद नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत, राजसमंद एएसपी महेंद्र पारीक, एएसपी रजत विश्नोई व एसपी ममता गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एमओबी की टीम को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि के बदमाशों से पूछताछ की गई है और कुछ प्रत्यक्षदर्शी को भी थाने पर बुलाकर उनके बयान पंजीबद्ध करने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

आक्रोशित लोग अस्पताल में हुए एकत्रित

Rajsamand news : महेंद्र भील की हत्या के बाद आक्रोशित भील समाज के सर्व समाज के लोग रेलगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि सरेआम युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही महेंद्र भील के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए। क्योंकि महेंद्र भील की मौत होने के बाद उनकी पत्नी व दो बेटियों के घर गुजारे को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

दोनों पक्षों में रंजिश की बात आई सामने

Crime News : हमले में गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती पवनसिंह ने बताया कि महेंद्रसिंह व ट्रक चालक परिजनों के बीच पुरानी रंजिश थी, मगर उसका कोई विवाद नहीं था। लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष बजरी खनन का कारोबार करते हैं, जिसके चलते भी दोनों पक्षों में वर्चस्व का झगड़ा लंबे समय से चल रहा था। लोग बोले कि पिछले दिनों महेंद्र भील द्वारा की गई मारपीट का बदला आरोपियों ने हत्या करके लिया है।

Atal Pension Yojana update : ₹42 बचा ₹5000 पेंशन देने वाली अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

एक युवक की हत्या, दूसरा घायल

Rajasthan Police : रेलमगरा थाने के चौकड़ी में प्रथम दृष्टया ट्रक साइड में लेने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते दोनों पक्षों में लाठियों से बेरहम मारपीट हुई। इसमें एक युवक महेंद्र भील की हत्या हो गई, जबकि दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच में जुटी हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र पारीक, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजसमंद

CM Kisan Samman Nidhi Yojana : 9 लाख किसानों के नाम कटे! जानिए आपके खाते में आया ₹1000 या नहीं

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 142

Post navigation

Previous: CM Kisan Samman Nidhi Yojana : 9 लाख किसानों के नाम कटे! जानिए आपके खाते में आया ₹1000 या नहीं
Next: Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल चौंकाने वाला : एक गलती पड़ सकती है भारी | Daily Horoscope

Related Stories

Rahul Ghuraiya Jaipur case
  • क्राइम/हादसे

Rahul Ghuraiya Jaipur case : गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी निकला खतरनाक अपराधी, AK-47 मंगवाने की थी तैयारी

Parmeshwar Singh Chundwat April 23, 2026
Ranjeet Singh Rawat news
  • क्राइम/हादसे

Ranjeet Singh Rawat news : राजस्थान में BJP विधायक के बेटे पर यौन शोषण के आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
Jaipur viral video case
  • क्राइम/हादसे

Jaipur viral video case : जयपुर में युवती से छेड़छाड़ करने वाले चारों बदमाश डिटेन, अब होगा बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_U8cgVEg-eHw राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मोरचा में बिजली नहीं, निगम की लापरवाही, जिम्मेदार कौन ? #bijali #rajsamandnews #jaivardhannews
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बनोकड़ा में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा #rajsamandnews #jaivardhannews #todaynews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram