Skip to content
August 23, 2026
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Negadiya Toll Worker Death : राजसमंद में 6 घंटे धरने के बाद साढ़े 31 लाख व 19 हजार पेंशन पर सहमति

Deepak Salvi May 26, 2026 1 minute read
करणी सेना ने मांगा 50 लाख मुआवजा
Negadiya Toll Worker Death in rajsamand

egadiya Toll Worker Death : राजसमंद। नेगड़िया टोल प्लाजा पर ऑन ड्यूटी हादसे में गंभीर घायल गोरेला (देलवाड़ा) निवासी इंद्रसिंह झाला की उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित लोगों का विरोध प्रदर्शन आखिर 6 घंटे बाद थम गया। टोल प्रबंधन कंपनी से सर्वसमाज की वार्ता हुई, जिसमें 31 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि और 19 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलने का श्रीनाथ टोलवे कंपनी द्वारा लिखित सहमति पत्र दिया, जिस पर सर्वसमाज ने सहमति व्यक्त की। इस तरह सुबह 9 से 3 बजे तक सर्वसमाज ने धरना दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर के जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह चुंडावत के बाद भाजपा व कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया। सर्वसमाज द्वारा पहले 50 लाख रुपए मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी की मांग की जा रही थी, मगर बाद में मुआवजा राशि व पेंशन पर सहमति बन गई। लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते देलवाड़ा थाने के अलावा नाथद्वारा थाना और पुलिस लाइन का विशेष पुलिस जाब्ता यहां तैनात रहा।

राजसमंद में घायल टोलकर्मी की मौत

Protest villagers in Rajsamand : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह चुंडावत ने बताया कि गोरेला निवासी इंद्रसिंह झाला 2 फरवरी 2026 में एक हादसे में घायल हुए, मगर तब से टोल कंपनी द्वारा उनके व्यवस्थित इलाज पर ध्यान नहीं दिया, जिससे आज निधन हो गया। परिवार अपने स्तर पर पहले अनन्ता हॉस्पिटल ले गए, फिर उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां भी उपचार कराया गया। फिर भी टोल कंपनी द्वारा कोई ठोस सहयोग व सहायता राशि नहीं दी गई। इस कारण आज इंद्रसिंह की मौत हुई है। परिवार का मुखिया चला गया, लेकिन उस परिवार को आर्थिक सहायता को लेकर भी टोल कंपनी गंभीर नहीं है। नेगड़िया टोल प्लाजा पर हालात बेकाबू होने पर देलवाड़ा थाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में भीड़ बढ़ने पर नाथद्वारा थाना प्रभारी कमलेंद्रसिंह सोलंकी भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार पीड़ित परिवार व आक्रोशित लोगों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सहमत नहीं बन पाई है। लोग बोले कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। नेगड़िया टोल प्लाजा पर सुबह 9 बजे से ही धरना जारी है। यहां गोरेला के अलावा नेगड़िया, देलवाड़ा व आस पास के गांवों से सैकड़ों की तादाद में लाेग पहुंच गए हैं। सर्वसमाज के अलावा करणी सेना के पदाधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं। सर्वसमाज और करणी सेना ने अपना मांग पत्र टोल कंपनी को सौंप दिया है और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे।

View this post on Instagram

इस तरह बनी सहमति, मिलेंगे साढ़े 31 लाख

Rajsamand News : मृतक इंद्रसिंह झाला के पीड़ित परिवार को न्याय व सहायता राशि दिलाने के लिए नेगड़िया टोल पर प्रबंधन से वार्ता की गई। झाला के निधन के बाद अब परिवार में उनकी पत्नी व दो बच्चों के घर गुजारे को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिवार में वृद्ध मां व पिता भी है। पूरा परिवार इंद्रसिंह झाला पर ही आश्रित बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर टोल प्रबंधन से वार्ता के दौरान एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही, लेकिन सर्वसमाज 50 लाख रुपए की मांग कर रहा था। टोल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें ईएसआई से इलाज का खर्च मिलेगा और पेंशन व अन्य सहायता राशि भी दी जाएगी। हालांकि लोग बोले कि यह राशि तो सरकार की तरफ से मिल रही है, आपकी तरफ से क्या राशि मिलेगी। यह स्पष्ट किया जाए। इस तरह अभी बड़ी तादाद में लोग यहां जमा हैं। आखिर में 31 लाख 50 हजार रुपए मुआवजा व 19 हजार रुपए मासिक पेंशन पर सहमति बन गई।

टोल प्लाजा पर लोग एकत्रित, किया प्रदर्शन

टोल प्लाजा पर लोग एकत्रित, किया प्रदर्शन


Rajsamand police : नेगड़िया टोल प्लाजा के कार्यालय के बाहर आक्रोशित लोग एकत्रित हुए। पहले परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए समस्त ग्रामवासी व समाजजन द्वारा चर्चा की गई। उसके बाद टोल कार्यालय में टोल प्रबंधक से वार्ता की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई। सर्वसमाज का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब आंदोलन जारी रहेगा।

अब टोल बंद कराने की दे दी चेतावनी

नेगड़िया टोल प्लाजा के बाहर सुबह 9 बजे से ही मृतक टोलकर्मी इंद्रसिंह झाला के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा टोल प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। करणी सेना उदयपुर के जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह चुंडावत ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो टोल वसूली को ही बंद करवाया जाएगा। हालांकि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन अगर टोल कंपनी अपनी मनमानी करेगा, तो आक्रोशित लोगों को सड़क पर उतरना उनकी मजबूरी होगी। करणी सेना और सर्वसमाज पहले ही शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता करने को तैयार है, लेकिन टोल अधिकारी कोई तव्वज्जो नहीं दे रहा है। एक इंसान गया है, जिसके परिवार के घर गुजारे का सवाल है, लेकिन टोल कंपनी अपना नैतिक दायित्व भी नहीं समझ रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करणी सेना जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने कहा कि टोल प्रशासन की तानाशाही और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त 36 कौम, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि अब सभी को अपने घरों से बाहर निकलना होगा। घरों में बैठकर वीडियो देखने से न्याय नहीं मिलेगा, न्याय के लिए मैदान में उतरना पड़ेगा। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

वैभवराज बोले समाज अब अन्याय सहन नहीं करेगा

नेगड़िया टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे खमनोर के निवर्तमान उप प्रधान वैभव राज सिंह ने भी कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समाज अब अन्याय सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इंतजार बहुत हो चुका है और अब अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधु नेगड़िया टोल पहुंचें। यह समय केवल सोशल मीडिया देखने का नहीं बल्कि अपने समाज और न्याय के लिए एकजुट होकर खड़े होने का है। मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं और लगातार समाजबंधुओं का पहुंचना जारी है। आंदोलन को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। चौहान ने कहा कि जब तक मृतक इन्द्रसिंह के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सर्वसमाज का धरना नेगड़िया टोल पर जारी रहेगा।

पीड़ित को न्याय दिलाना ही उद्देश्य

Nathdwara News : नेगड़िया टोल पर सर्वसमाज आंदोलनरत है। पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा राशि, परिवार के एक सदस्य को यहां नौकरी दिलाना प्रमुख मांग है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक सर्वसमाज यहां आंदोलन करता रहेगा।

अर्जुनसिंह चुंडावत, जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
Accident Claim Process : 95% लोग एक्सीडेंट के बाद करते गलती, तभी एक्सीडेंट बीमा क्लेम रिजेक्ट | Insurance Claim

About the Author

Deepak Salvi

Editor

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,770

Post navigation

Previous: Emergency loan low interest online : पर्सनल लोन लेने से पहले जान लें ये 5 आसान तरीके, बच जाएंगे हजारों रुपये
Next: Patwari Bribery Case : राजसमंद में रिश्वत बिना नहीं करता कोई काम, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा | ACB Raid Rajasthan

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
मानसून में बारिश को तरसा राजसमंद, गौमती-बनास में पानी की आवक नहीं#monsoon #rajsamand #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 1600 लीटर दूध पर मिलावट का शक #milk #udaipurnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy