Skip to content

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Primary Menu
  • Home
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
  • समाचार
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • स्वास्थ्य
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Home
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
  • समाचार
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • स्वास्थ्य
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Panchayati election : राजसमंद जिले में 9 में से 8 जगह कांग्रेस के प्रधान, 1 जगह बीजेपी का प्रधान …. E Paper

Laxman Singh Rathor November 28, 2026 1 minute read

पंचायतीराज चुनाव : चारभुजा में निर्विरोध प्रधान चुना, तो देलवाड़ा में आरएलपी छोड़ कृष्णा कांग्रेस से बनी प्रधान

Panchayati election : राजसमंद। पंचायतीराज चुनाव के तहत राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 8 पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि एक चारभुजा पंचायत समिति में भाजपा के गोपीलाल भील निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। देलवाड़ा में सदस्य बनने के बाद कृष्णा शेर ने आरएलपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। फिर कांग्रेस के सहयोग से प्रधान निर्वाचित हो गई।

Rajsamand News : पंचायत समिति राजसमंद में प्रधान पद के लिए भाजपा से बसंत कुंवर भाटी और कांग्रेस ने निर्दलीय सदस्यों का सहयोग करते हुए निर्दलीय मंजू कुमावत को अपना प्रधान पद के लिए उम्मीदवार बनाया। शाम साढ़े तीन बजे से मतदान शुरू हुआ और साढ़े चार बजे तक मतगणना के साथ परिणाम सामने आ गया, जिसमें मंजू कुमावत पंचायत समिति राजसमंद की प्रधान निर्वाचित हो गई। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा ने मंजू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर जैसे ही मंजू पंचायत समिति से बाहर निकली, तो सैकड़ों की तादाद में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कुमावत समाज के लोगों ने जीत के जयकारें लगाए व जोरदार आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। प्रधान पद के लिए मतदान होते हुए सभी सदस्य वापस बाड़ाबंदी के लिए रवाना हो गए। इधर, कुमावत समाज रुणपछोर चौकी संस्थान अध्यक्ष सुंदरलाल दोराया ने बताया कि उनकी भाजपा से नाराजगी थी, जिसकी वजह से ही निर्दलीय चुनाव लड़ा और आज उनके समाज की बहू व बेटी कांग्रेस के सहयोग से राजसमंद की प्रधान बनी, जबकि समाजजनों ने भाजपा के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया, मगर समाज का मान नहीं रखा

चारभुजा- गढ़बोर में गोपीलाल निर्विरोध प्रधान बने

Panchayat samiti charbhuja : पंचायत समिति चारभुजा- गढ़बोर में भाजपा प्रत्याशी गोपीलाल भील निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गए। यहां पर कांग्रेस की तरफ से कोई नामांकन ही दाखिल नहीं किया गया। गोपीलाल के प्रधान बनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जयकारें लगाए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

रेलमगरा में शंभूलाल जाट बने प्रधान

Railmagra News : पंचायत समिति रेलमगरा में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के शंभूलाल जाट निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गए। यहां भाजपा से महेंद्र मान ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस से शंभूलाल जाट ने आवेदन किया। मतगणना में शंभूलाल जाट को 12 वोट मिले, जबकि महेंद्र मान को 9 मत वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी आकांक्षा दुबे ने प्रधान निर्वाचित हुए शंभूलाल जाट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जीत के जयकारें लगाए। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कंधों पर उठा लिया।

भीम में कांग्रेस की सपना कुमारी बनी प्रधान

Bhim News : पंचायत समिति भीम में प्रधान पद के लिए कांग्रेस से सपना कुमारी ने नामांकन भरा, जबकि भाजपा से सुनीता देवी ने चुनाव लड़ा। मतदान के बाद मतगणना हुई, जिसमें सपना कुमारी को 12 वोट मिले, जबकि सुनीता को सिर्फ 7 मत प्राप्त हुए। इस पर रिटर्निंग अधिकारी नीरज मिश्रा ने प्रधान निर्वाचित सपना कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रधान निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया।

खमनोर प्रधान निर्वाचित हो गए कांग्रेस के कुकसिंह

Khamnor News : पंचायत समिति खमनोर में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुकसिंह और भाजपा प्रत्याशी माया कुंवर नरेंद्रसिंह ने नामांकन भरा। मतदान के बाद मतगणना हुई, जिसमें कुकसिंह को 15 वोट मिले, जबकि माया कुंवर को 4 मत प्राप्त हुए। इस पर प्रधान निर्वाचित कुकसिंह को नाथद्वारा रिटर्निंग अधिकारी भागीरथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही प्रधान निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया।

Jaivardhan News Whatsapp Channel

पंचायत समिति कुंभलगढ़ में सत्यनारायण बायती बने प्रधान

Kumbhalgarh News : पंचायत समिति कुंभलगढ़ में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण बायती और भाजपा प्रत्याशी मगनसिंह ने नामांकन भरा। मतगणना में परिणाम सामने आया, जिसमें कांग्रेस के सत्यनारायण बायती को 10 वोट मिले, जबकि मगनसिंह को 5 वोट मिले। निर्दलीय व बीएपी ने भाजपा के मगनसिह को वोट दिया। इस तरह कांग्रेस के सत्यनारायण बायती प्रधान निर्वाचित हो गए। इस पर कुंभलगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी नरेश कुमार सोनी ने प्रधान बायती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया। भाई के कुंभलगढ़ प्रधान निर्वाचित होने पर कांग्रेस से जुड़े बिहारीलाल बायती ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इस पर प्रधान की मौजूदगी में कांग्रेस युवा नेता योगेन्द्रसिंह परमार व लक्ष्मण गुर्जर ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

आमेट में कांग्रेस की गणेश कंवर चुंडावत बनी प्रधान

Pradhan election : पंचायत समिति आमेट में प्रधान पद के लिए कांग्रेस से गणेश कुंवर चुंडावत पत्नी अर्जुनसिंह देवरिया ने नामांकन भरा, जबकि भाजपा से पिन्टू कंवर ने आवेदन किया। मतदान के बाद मतगणना हुई, जिसमें गणेश कंवर को 10 वोट मिले, जबकि पिन्टू कंवर को 7 वोट मिले। इस तरह गणेश कंवर आमेट की प्रधान निर्वाचित हो गई। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग जमा थे, जबकि कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

देलवाड़ा में आरएलपी छोड़ी, कांग्रेस से प्रधान बनी कृष्णा

Delwara News : पंचायत समिति देलवाड़ा में प्रधान पद के लिए कांग्रेस से कृष्णा शेर ने नामांकन भरा, जबकि भाजपा से रानी खटीक ने नामांकन भरा। कृष्णा को 10 वोट मिले, जबकि रानी को 5 वोट मिले। यहां दिलचस्प बात यह है कि कृष्णा शेर ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव आरएलपी के सिंबल पर लड़ा और सदस्य बनी। फिर आरएलपी की सदस्यता से त्याग पत्र देकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। फिर कांग्रेस के सिंबल पर देलवाड़ा प्रधान का चुनाव लड़ा और जीत गई।

देवगढ़ पंचायत समिति में गीता गुर्जर बनी प्रधान

Devgarh News : पंचायत समिति देवगढ़ में प्रधान पद के लिए भाजपा से दो सदस्य रमेश व रतन कंवर ने नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस से गीता गुर्जर ने नामांकन भरा। फिर भाजपा के रमेश ने नामांकन उठा लिया। इस तरह रतन कंवर व गीता गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतदान के बाद मत परिणाम सामने आया, जिसमें कांग्रेस को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा को 4 वोट ही मिले। भाजपा के एक सदस्य ने कांग्रेस प्रधान के समर्थन में क्रॉस वोट दिया। यहां कांग्रेस के 10 सदस्य बने, जबकि भाजपा के 5 बने थे। कुल 15 वार्ड है। निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने प्रधान गीता गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उधर बाहर, समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी कर नवनिर्वाचित प्रधान गीता गुर्जर का माला पहनाकर स्वागत किया। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस तैनात रही।

Rajsamand Zila Pramukh : राजसमंद जिला परिषद में कांग्रेस का चौथा बोर्ड, सुंदरदेवी कीर बनीं जिला प्रमुख
28 Nov 2026Download

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 0

Post navigation

Previous: Hindustan Zinc IIT Madras : हिंदुस्तान जिंक और IIT मद्रास की बड़ी उपलब्धि, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विकसित की जिंक-एयर बैटरी तकनीक

Related Stories

  • Poltical

Rajput Karni Sena Rajsamand News : सवर्ण समाज को मिले जिला प्रमुख व सामान्य प्रधान का पद : करणी सेना ने कांग्रेस को दी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat November 24, 2026 1
  • Poltical

Rajsamand Political News Today : राजसमंद में प्रधान पदों की दौड़ तेज, दो निर्दलीय कुमावत तय करेंगे सत्ता का समीकरण

Parmeshwar Singh Chundwat November 22, 2026
  • Poltical

Rajsamand Panchayat Election Result : 29 वार्डों का चुनावी गणित : भाजपा-कांग्रेस की बाड़ेबंदी, निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

Parmeshwar Singh Chundwat November 19, 2026
  • Home
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
  • समाचार
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
  • विविध
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • स्वास्थ्य
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
| MoreNews by AF themes.