
राजसमंद। Rajput Karni Sena Rajsamand News : पंचायती राज चुनावों के नतीजों के बाद जिले की सियासत में सवर्ण समाज की हिस्सेदारी को लेकर घमासान तेज हो गया है। सोमवार को कांकरोली में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी से जिला प्रमुख और सामान्य (अनारक्षित) पंचायत समितियों में सवर्ण समाज के जीते हुए प्रत्याशियों को ही उम्मीदवार बनाने की पुरजोर मांग उठाई है।
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव डॉ देवप्रताप सिंह राठौड़ और जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह मोयना ने कहा कि हालिया पंचायती राज चुनावों में सवर्ण समाज, विशेषकर राजपूत समाज ने कांग्रेस को एकतरफा समर्थन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनादेश कांग्रेस की किसी विशेष घोषणा या प्रचार का नतीजा नहीं, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के प्रति सवर्ण समाज में व्याप्त भारी आक्रोश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी इसी कानून के विरोध और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पिछले कई महीनों से देशभर में पैदल यात्रा कर रहे हैं। Rajsamand District Politics Latest News
वार्ड 23 से जीते प्रत्याशी को जिला प्रमुख बनाने की मांग
Rajsamand Panchayati Raj Election 2026 : संगठन ने कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राजसमंद जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित है और कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 23 से सवर्ण समाज के एक मात्र प्रत्याशी हविया कंवर ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पार्टी इन्हीं को जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाए। इसके साथ ही देवगढ़, खमनोर और आमेट सहित जिले की जिन भी पंचायत समितियों में प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित है, वहां भी सामान्य वर्ग के विजयी प्रत्याशी को ही प्रधान पद का टिकट दिया जाए।

मांग अनदेखी पर विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र निर्णय की चेतावनी
General Category Pradhan Election Rajsamand : प्रेस वार्ता के अंत में चंद्रभान सिंह मोयना और करणी सेना मेवाड़ के संस्थापक गणपत सिंह दूलावत ने इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा सियासी अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज पारंपरिक रूप से भाजपा का कोर वोटर रहा है, जो वर्तमान नाराजगी के चलते कांग्रेस की ओर मुड़ा है। यदि कांग्रेस सवर्ण समाज के उम्मीदवारों को जिला प्रमुख और प्रधान पद का मौका देती है, तो समाज भविष्य में भी मजबूती से पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। वहीं, यदि संगठन की इस मांग को नजरअंदाज किया गया, तो आगामी दो वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में सवर्ण समाज अपने स्तर पर स्वतंत्र निर्णय लेने को बाध्य होगा।




1 thought on “Rajput Karni Sena Rajsamand News : सवर्ण समाज को मिले जिला प्रमुख व सामान्य प्रधान का पद : करणी सेना ने कांग्रेस को दी चेतावनी”
Comments are closed.