
Road accident : राजसमंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भीम थाना क्षेत्र में चुना का भट्टा के समीप सोमवार रात बेकाबू ट्रक पलटने के बाद लगी आग से चालक जिंदा जल गया, जबकि खलासी गंभीर रूप झुलस गया। हादसे के डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका।
Rajsamand police : भीम थाना प्रभारी दिलीप कुमार खदाव ने बताया कि ब्यावर से राजसमंद की तरफ जा रहा ट्रक चुना का भट्टा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही आग लग गई, जिससे चालक मकरेड़ा, मांगलियावास (ब्यावर) निवासी भागचंद पुत्र सांवरलाल तेली जिंदा जल गया, जबकि खलासी मकरेड़ा, मांगलियावास, ब्यावर निवासी सुरेश पुत्र रामकरण जाट गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक भागचंद तेली के शव को भीम उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे सुरेश जाट को भीम में प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद चार घंटे से ज्यादा देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
खली दमकल की कमी, वरना बच जाती जान
Rajasthan police : भीम के चुना का भट्टा पर हुए हादसे के डेढ़ घंटे बाद देवगढ़ नगरपालिका से दमकल मौके पर पहुंची। क्योंकि वहां से दूरी भी काफी ज्यादा है। ऐसे में नवसृजित भीम नगरपालिका में दमकल की कमी फिर खली है। अगर यहां दमकल का प्रबंध होता, तो शायद ट्रक चालक की जान बच जाती।
पुलिस पहुंची, दोनों तरफ रोके वाहन
Rajsamand News : हाइवे पर ट्रक पलटने के बाद आग लगने पर भीम थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उप अधीक्षक राकेश वर्मा व थाना प्रभारी दिलीप कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से भीम व ब्यावर दोनों तरफ वाहनों को दूर ही रोक दिया। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था को बहाल किया जा सका।
https://www.instagram.com/reel/DgHA0Sfz9md/?utm_source=ig_web_copy_link&avpt=MzRlODBiNWFlZA==




